Author: Vishal Chouhan

विशाल चौहान एमपी रीजनल न्यूज के एडिटर एवं मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से की। इसके बाद वर्ष 2020 में अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज वेब पोर्टल से जुड़े तथा वर्ष 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में आलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 से 7 वर्षों के अनुभव के साथ वे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन (Editing), डिजिटल मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया रणनीति में विशेष दक्षता रखते हैं। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से फिशरीज साइंस में स्नातक (B.Sc) की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (Master of Journalism) की शिक्षा प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाले विशाल चौहान डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 3.95 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें आलीराजपुर जिले में यूट्यूब का पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल है।

आलीराजपुर। आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस एवं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। बैठक में कार्यक्रमों के सफल आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित होने वाले ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान-3.0’ के तहत स्वदेशी प्रजाति के पौधों को प्राथमिकता से रोपित करने, अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा अमृत मित्रों को…

Read More

आलीराजपुर। ग्राम सिंधी के कोठार फलिया में लंबे समय से बंद पड़े हैंडपंप की समस्या को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद पीएचई विभाग हरकत में आया। विभाग की टीम बोरवेल मशीन के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया, लेकिन तकनीकी बाधा के कारण हैंडपंप का समाधान नहीं हो सका। 4 इंची बोरवेल में 4 इंची रॉड होने से तकनीकी कार्य नहीं हो पाया – पीएचई विभाग के अधिकारी संजय मुकाती ने बताया कि संबंधित बोरवेल काफी पुराना है। मौके पर पहुंची मशीन में 4 इंच की रॉड लगी हुई थी, जबकि बंद पड़ा बोरवेल भी 4…

Read More

जोबट। आलीराजपुर जिले जनपद पंचायत जोबट अंतर्गत ग्राम सिंधी के कोठार फलिया स्थित जोबट-कुक्षी मुख्य मार्ग पर लगा हैंडपंप लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। हैंडपंप से पानी नहीं निकलने के कारण आदिवासी ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में इन दिनों सामाजिक कार्यक्रमों एवं शादी-विवाह का दौर जारी है, जिससे पानी की आवश्यकता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या की जानकारी पीएचई विभाग के मैदानी कर्मचारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका है। हैंडपंप बंद होने से लोगों को…

Read More

इंदौर। मध्यप्रदेश योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में योग कमेटियों का गठन हो चुका है और अब ब्लॉक व वार्ड स्तर तक समितियां बनाई जाएंगी। इसके साथ ही हर जिले में योग प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां प्रशिक्षकों को तैयार कर अलग-अलग स्थानों पर सेवाएं देने भेजा जाएगा। गुरुवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में योग आयोग का गठन वर्ष 2022 में हुआ था। गुजरात और छत्तीसगढ़ में भी योग आयोग बेहतर कार्य कर…

Read More

बड़ी खट्टाली। जिला आलीराजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ी खट्टाली में पदस्थ वार्ड बाय कमलेश राठौर दिनांक 30 अप्रैल 2026 को अपनी 31 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। उनका सेवानिवृत्ति आदेश कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला आलीराजपुर द्वारा जारी किया गया, जो कि मध्यप्रदेश सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1976 के नियम-32 के अंतर्गत अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर प्रभावशील हुआ। आदेशानुसार निर्धारित आयु पूर्ण करने के उपरांत उन्हें शासकीय सेवा से विधिवत सेवानिवृत्त किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर के. गहलोत…

Read More

आलीराजपुर। नवीन प्रेस क्लब जोबट के उद्घाटन समारोह के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “कलम साधना सम्मान” समारोह भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रेस क्लब जोबट के अध्यक्ष राजेश डुडवे के नेतृत्व में चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली के वरिष्ठ पत्रकार अशोक हिंदुस्तानी को उनके पत्रकारिता क्षेत्र में अहम एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आलीराजपुर एसपी रघुवंश सिंह के साथ जोबट एसडीओपी एवं टीआई, जोबट विधायक सेना पटेल, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर एवं प्रेस क्लब जोबट के अध्यक्ष राजेश डुडवे सहित अन्य अतिथियों ने भी उन्हें सम्मानित किया। इस…

Read More

आलीराजपुर। जिले के जोबट थाना क्षेत्र की चौकी खट्टाली अंतर्गत ग्राम बड़ी खट्टाली में दुकानदार के साथ मारपीट के मामले में अब पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना को एमपी रीजनल न्यूज ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद मामले में कार्रवाई हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी विजेंद्र सिंह रावत (49 वर्ष) निवासी बड़ी खट्टाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी भित्ती रोड पर “महाकाल ट्रेडर्स” नाम से सरिया-सीमेंट की दुकान है। फरियादी के अनुसार 9 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे कुछ युवक उनकी दुकान…

Read More

आलीराजपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बड़ी खट्टाली निवासी कलाकार भगवानदास प्रजापत ने मिट्टी से भगवान शिव की सुंदर कलाकृति तैयार कर श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। पूरी तरह प्राकृतिक मिट्टी से निर्मित यह शिव आकृति कलात्मकता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देती नजर आई। कलाकार द्वारा हाथों से तैयार की गई इस कलाकृति को महादेव मंदिर में शिवलिंग पर अस्थायी रूप से सजाकर विशेष श्रृंगार किया गया, जहां विधि-विधान से महाआरती संपन्न हुई। पारंपरिक रंगों और भावपूर्ण प्रस्तुति के कारण यह कलाकृति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। भगवानदास प्रजापत का कहना है कि…

Read More

आलीराजपुर। ग्राम भीती (बड़ी खट्टाली) निवासी नेहा तोमर ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित सहायक संचालक / पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ / पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस भर्ती के लिए उन्होंने वर्ष 2024 में आवेदन किया था। 18 मई 2025 को लिखित परीक्षा एवं 16 जनवरी 2026 को साक्षात्कार के बाद 28 जनवरी 2026 को घोषित परिणाम में उनका चयन हुआ। 26 वर्षीय डॉ. नेहा तोमर ने कम उम्र में ही एमपीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर यह पद हासिल किया है। उनके पिता कैलाश तोमर एवं माता…

Read More

इंदौर। केंद्र सरकार द्वारा 1 फरवरी से सिगरेट और तंबाकू उत्पादों के दाम बढ़ाए जाने की घोषणा की गई है, लेकिन इसके पहले ही इंदौर के बाजारों में इनके दाम महंगे हो गए हैं। जिले में कई खुदरा दुकानदारों ने अभी से ही मनमानी वसूली शुरू कर दी है। अनेक दुकानों पर सिगरेट व तंबाकू उत्पाद निर्धारित मूल्य (एमआरपी) से अधिक दामों पर बेचे जा रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ता ठगी का शिकार हो रहा है। जानकारी के अनुसार जिन सिगरेट और तंबाकू ब्रांड्स पर अभी तक पुराना एमआरपी ही लागू है, उन्हें भी बढ़ी हुई कीमत बताकर बेचा जा…

Read More

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के गलियारों में इन दिनों कोई सामान्य नियुक्ति चर्चा का विषय नहीं है, बल्कि यह सवाल गूंज रहा है कि प्रतिभा आखिर किस कुर्सी पर बैठती है? इसी सवाल का जीवंत उत्तर बने हैं विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद, जिनका चयन मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (PSC) के माध्यम से केमिस्ट्री विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में हुआ है। यह कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की सफलता की नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की भी है, जहां योग्य व्यक्ति वर्षों तक पहचान के इंतजार में फाइलों के बोझ तले दबा रहता है। प्रहलाद वर्षों से विश्वविद्यालय में…

Read More

आलीराजपुर। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों और युवाओं को मंच देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता आलीराजपुर प्रीमियर लीग (APL) 2026 सीज़न-5 का शुभारंभ फतेह स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर किया गया। पाँच दिवसीय इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में ग्रामीण स्तर से लेकर ब्लॉक व कस्बा स्तर के ऐसे खिलाड़ियों को अवसर दिया जा रहा है, जो जिले के मूल निवासी हों अथवा जिले में शासकीय सेवा में पदस्थ हों या उनके बच्चे हों। इस पहल से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। स्थानीय खिलाड़ियों…

Read More