Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Wednesday, July 22
    Mp Regional NewsMp Regional News
    आलीराजपुर न्यूज

    दो-तीन माह से राशन नहीं मिलने पर उचित मूल्य दुकान पर हंगामा, ग्रामीणों ने लगाए अनियमितता के आरोप

    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:July 4, 2026No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    बड़ी खट्टाली दो-तीन माह से राशन नहीं मिलने पर उचित मूल्य दुकान पर हंगामा, ग्रामीणों ने लगाए अनियमितता के आरोप

    आलीराजपुर। जोबट तहसील अंतर्गत बड़ी खट्टाली स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था की उचित मूल्य दुकान पर शनिवार को राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पिछले दो-तीन माह से नियमित रूप से राशन नहीं मिलने से नाराज बड़ी संख्या में उपभोक्ता दुकान पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

    https://mpregionalnews.com/wp-content/uploads/2026/07/VID_20260704_161858.mp4

    ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें कई महीनों से समय पर राशन नहीं मिल रहा है। कई बार राशन लेने पहुंचने पर “मशीन नहीं चल रही है” कहकर वापस भेज दिया जाता है। ग्रामीणों ने दुकान प्रबंधन पर लापरवाही तथा राशन वितरण में अनियमितता के आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।

    इस पर संस्था के प्रबंधक केरूसिंह गाडरिया ने बताया कि शनिवार को वर्तमान माह का राशन हितग्राहियों को वितरित किया गया है, जबकि पिछले दो माह का राशन पोर्टल पर जारी नहीं होने के कारण वितरण नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि मशीन खराब नहीं होती, बल्कि पोर्टल की तकनीकी समस्या के कारण वितरण प्रभावित होता है।

    https://mpregionalnews.com/wp-content/uploads/2026/07/VID_20260704_161926.mp4

    पूर्व सेल्समैन का मामला एसडीएम कार्यालय में विचाराधीन –
    प्रबंधक ने यह भी बताया कि पूर्व में पदस्थ सेल्समैन रामेश्वर वर्मा के कार्यकाल में कई हितग्राहियों के अंगूठे लगवाकर पोर्टल पर राशन वितरण की एंट्री करने, लेकिन राशन नहीं देने का मामला सामने आया था। इस संबंध में खाद्य विभाग द्वारा प्रकरण तैयार कर एसडीएम कार्यालय भेजा जा चुका है, जहां मामला वर्तमान में विचाराधीन है। वर्तमान में दुकान पर नए सेल्समैन वेस्ता चौहान की नियुक्ति की जा चुकी है।

    संस्था के स्टॉक रजिस्टर के अनुसार 12 जून 2026 को पोर्टल चालू होने पर लगभग 100 हितग्राहियों को राशन वितरित किया गया था, जबकि 3 जुलाई 2026 को पोर्टल बंद रहने के कारण वितरण नहीं हो सका।

    वहीं ग्रामीणों का कहना है कि तकनीकी कारणों का हवाला देकर उन्हें लंबे समय से राशन से वंचित रखा गया है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा सभी पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राशन उपलब्ध कराने की मांग की है। फिलहाल मामला प्रशासन के संज्ञान में है। खाद्य विभाग द्वारा भेजे गए प्रकरण पर एसडीएम कार्यालय में कार्रवाई लंबित है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों और वितरण में हुई अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    Alirajpur News In Hindi Latest News Alirajpur Latest News Madhyapradesh आलीराजपुर समाचार एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleश्री टंट्या मामा भील अंतरराज्यीय बस टर्मिनल इंदौर जल्द होगा शुरू, रोजाना 1,440 बसों का होगा संचालन
    Next Article स्थानांतरण पर एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल व एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी का सम्मान
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान एमपी रीजनल न्यूज के एडिटर एवं मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से की। इसके बाद वर्ष 2020 में अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज वेब पोर्टल से जुड़े तथा वर्ष 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में आलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 से 7 वर्षों के अनुभव के साथ वे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन (Editing), डिजिटल मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया रणनीति में विशेष दक्षता रखते हैं। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से फिशरीज साइंस में स्नातक (B.Sc) की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (Master of Journalism) की शिक्षा प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाले विशाल चौहान डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 3.95 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें आलीराजपुर जिले में यूट्यूब का पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल है।

    Latest News

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बड़ी खट्टाली में बैठक, सीईओ ने स्वच्छता और विकास योजनाओं की समीक्षा की

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    आबकारी विभाग इंदौर ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: चाँदपुर मे मालिक टंटया मामा भील की मूर्ति होगी स्थापित

    9अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर चाँदपुर मे मालिक टंटया मामा भील की मूर्ति होगी स्थापित,…

    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इंदौर एयरपोर्ट मे “सेफ़-क्लिक” का आयोजन

    चोरों के हौसले बुलंद: चोरों ने व्यापारी को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    सब्जी बेच रही आदिवासी महिलाएं मूलभूत सुविधाओं से वंचित, मंडल अध्यक्ष ने जताई नाराज़गी

    अलीराजपुर। ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली, तहसील जोबट की आदिवासी महिलाएं गर्मी की तपिश में भी…

    मिशन D3 नियंत्रण को लेकर सोरवा क्षेत्र के करीबन 35 ग्राम पंचायत की जनजागरण बैठक सम्पन्न

    सामाजिक आयोजन में विदेशी शराब प्रतिबंधित कर दो से अधिक डीजे न होने जैसे कड़े…

    जोबट युवक ने लगाई फांसी : घर मे फंदे पर लटका मिला युवक का शव

    जोबट युवक ने लगाई फांसी : घर मे फंदे पर लटका मिला युवक का शव…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    जिले की साक्षी भयडीया की कला की झलक: पीपल के पत्ते पर राष्ट्रपति की तस्वीर बनाई

    सुशासन दिवस: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वी जयंती मनाई, बस्ती में फल वितरण किए

    न पीने का पानी, न शौचालय की व्यवस्था विभाग नहीं दे रहा ध्यान – नितेश अलावा

    उपभोक्ता परेशान: मप्र ग्रामीण बैंक में समय पर आरटीजीएस नही होते, मैनेजर दौरा बाताकर बैंक से गायब रहते

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.