Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Wednesday, July 22
    Mp Regional NewsMp Regional News
    इंदौर न्यूज

    श्री टंट्या मामा भील अंतरराज्यीय बस टर्मिनल इंदौर जल्द होगा शुरू, रोजाना 1,440 बसों का होगा संचालन

    15 एकड़ में विकसित अत्याधुनिक ISBT का संभागायुक्त ने किया निरीक्षण, मेट्रो से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, 80 हजार यात्रियों को मिलेगा लाभ
    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:July 3, 2026No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    श्री टंट्या मामा भील अंतरराज्यीय बस टर्मिनल इंदौर जल्द होगा शुरू, रोजाना 1,440 बसों का होगा संचालन

    MP Regional News | इंदौर के कुमेड़ी में तैयार किया गया श्री टंट्या मामा भील अंतरराज्यीय बस टर्मिनल इंदौर (ISBT) अब जल्द ही यात्रियों के लिए शुरू होने जा रहा है। लगभग 123 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस अत्याधुनिक बस टर्मिनल का बुधवार को संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य और यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।

    करीब 15 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस आधुनिक बस टर्मिनल में कुल 43 बस प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं, जिनमें 28 प्रस्थान (डिपार्चर) और 15 आगमन (अराइवल) के लिए निर्धारित हैं। यहां से प्रतिदिन करीब 1,440 बसों का संचालन होगा। अनुमान है कि रोजाना लगभग 80 हजार यात्री इस टर्मिनल का उपयोग करेंगे, जबकि व्यस्त समय में एक साथ करीब 8 हजार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी।

    श्री टंट्या मामा भील अंतरराज्यीय बस टर्मिनल इंदौर जल्द होगा शुरू, रोजाना 1,440 बसों का होगा संचालन

    यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
    टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए 14 टिकट काउंटर, 500 यात्रियों की क्षमता वाला वातानुकूलित प्रतीक्षालय, वीआईपी लाउंज, पुलिस चौकी, मेडिकल रूम सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, आईडीए के सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े, स्मार्ट सिटी सीईओ अर्थ जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    संचालन एजेंसी का चयन अंतिम चरण में
    संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर तैयार किए गए इस आधुनिक बस टर्मिनल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसके संचालन और रखरखाव के लिए एजेंसी का चयन अंतिम चरण में है। प्रक्रिया पूरी होते ही इसे आम यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

    मेट्रो से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
    इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता मेट्रो से सीधा संपर्क है। यात्री बिना सड़क पर आए सीधे मेट्रो स्टेशन से बस टर्मिनल और बस टर्मिनल से मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा परिसर के सामने 75 मीटर चौड़ी एमआर-10 सड़क, तीन ओर 30 मीटर चौड़ी सड़कें तथा वर्षा जल संरक्षण (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) की व्यवस्था भी की गई है।

    अधिकारियों का कहना है कि टंट्या मामा भील अंतरराज्यीय बस टर्मिनल इंदौर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देगा और भविष्य में बढ़ने वाले यात्री भार, विशेष रूप से सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजनों के दौरान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    Indore News Latest News Indore Latest News Madhyapradesh Madhyapradesh News In Hindi इंदौर समाचार एमपी रीजनल न्यूज
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleआलीराजपुर मानसून की पहली झमाझम बारिश; किसानों में राहत, बोवनी की होगी शुरुआत
    Next Article दो-तीन माह से राशन नहीं मिलने पर उचित मूल्य दुकान पर हंगामा, ग्रामीणों ने लगाए अनियमितता के आरोप
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान एमपी रीजनल न्यूज के एडिटर एवं मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से की। इसके बाद वर्ष 2020 में अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज वेब पोर्टल से जुड़े तथा वर्ष 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में आलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 से 7 वर्षों के अनुभव के साथ वे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन (Editing), डिजिटल मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया रणनीति में विशेष दक्षता रखते हैं। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से फिशरीज साइंस में स्नातक (B.Sc) की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (Master of Journalism) की शिक्षा प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाले विशाल चौहान डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 3.95 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें आलीराजपुर जिले में यूट्यूब का पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल है।

    Latest News

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बड़ी खट्टाली में बैठक, सीईओ ने स्वच्छता और विकास योजनाओं की समीक्षा की

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    आबकारी विभाग इंदौर ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    जिला निवेशक सम्मेलन: निवेश प्रोत्साहन के लिए होगा जिला स्तरीय आयोजन

    अलीराजपुर। प्रभारी अपर कलेक्टर एवं जिला निवेश प्रोत्साहन केन्द्र नोडल अधिकारी श्री विरेन्द्र सिंह बघेल…

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की मांग को लेकर जयस का मुख्यमन्त्री के नाम ज्ञापन

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    एक पेड़ मां के नाम: लक्ष्मणी तीर्थ परिसर में कल होगा वृक्षारोपण

    अलीराजपुर। पदम प्रभु ग्रुप अलीराजपुर द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत 19…

    फाग यात्रा: श्री चारभुजा धाम की यात्रा पर भक्तों ने किया प्रस्थान

    यह फाग यात्रा विगत 25 वर्षों से निकली जा रही है विजय मालवी, अलीराजपुर। चारभुजा…

    हायर सेकेंडरी स्कूल गेट पर बिक रही थी बियर, SDM ने की सख्त कार्रवाई

    अलीराजपुर। शिक्षा जैसे गंभीर संस्थान के द्वार पर शराब की खुलेआम बिक्री। जिले के आमखुट…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    MPPSC 2025: अलीराजपुर के राकेश भयडिया का सहायक संचालक ग्रामोद्योग पद पर चयन, पटवारी संघ ने किया सम्मान

    जयस युवा छात्र संसद 2025 : आदिवासी अस्मिता और संवैधानिक अधिकारों पर होगा ऐतिहासिक मंथन

    नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद-अलीराजपुर-नंदुरबार नई रेल लाइन: आदिवासी क्षेत्रों को मिलेगी नई रफ्तार

    सौंदर्य के नाम पर ज़हर: ब्यूटी प्रोडक्ट्स से पहले जांचें सच्चाई, बढ़ते विज्ञापनों और ब्रांड्स से सतर्क रहें

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.