Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Friday, October 2
    Mp Regional NewsMp Regional News
    धार न्यूज़

    MPPSC Result: महज 25 साल की उम्र में आदिवासी बेटी रक्षा चौहान बनीं गणित की असिस्टेंट प्रोफेसर

    MPPSC में हासिल की ST कैटेगरी की पहली रैंक: बिना किसी कोचिंग के पहले ही प्रयास में रचा इतिहास; ओवरऑल हासिल की 52वीं रैंक, वर्ग 2 शिक्षिका से प्रोफेसर तक का तय किया सफर
    Mp Regional NewsBy Mp Regional NewsNo Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    MPPSC Result: महज 25 साल की उम्र में आदिवासी बेटी रक्षा चौहान बनीं गणित की असिस्टेंट प्रोफेसर

    अजय भाबर, मनावर/धार। धार जिले के मनावर तहसील की होनहार आदिवासी बेटी रक्षा चौहान ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत के बल पर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। रक्षा ने महज 25 वर्ष की अल्पायु में अपने पहले ही प्रयास में कठिन माने जाने वाले गणित (Mathematics) विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने पूरे प्रदेश में अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग में पहली (First) रैंक और ओवरऑल सामान्य श्रेणी में 52वीं रैंक हासिल कर अपने माता-पिता और पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

    मनावर से इंदौर तक की शिक्षा, फिर बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से पाई बड़ी सफलता- 
    रक्षा चौहान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा (10वीं तक) मनावर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से और 12वीं की पढ़ाई लायंस हायर सेकेंडरी स्कूल, मनावर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने स्नातक (B.Sc.) होलकर साइंस कॉलेज, इंदौर से और स्नातकोत्तर (M.Sc.) देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के ‘स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स’ से पूरा किया। रक्षा का यह सफर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने किसी महंगी कोचिंग संस्थान का सहारा लेने के बजाय खुद से पढ़ाई (Self Study) की और यूट्यूब जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही उपयोग कर यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले उन्होंने राज्य पात्रता परीक्षा (SET 2024) भी प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण की थी।

    माता-पिता के मार्गदर्शन और मेहनत से बदली तकदीर-
    रक्षा का परिवार शिक्षा और जनसेवा से जुड़ा हुआ है। उनके पिता स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माताजी शिक्षिका हैं। माता-पिता के दिए संस्कारों के कारण ही रक्षा ने जुलाई 2026 में ही राजगढ़ जिले में वर्ग 2 की शिक्षिका के रूप में जॉइन किया था। शिक्षिका के रूप में सेवाएं देते हुए भी उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और अब असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित हुईं।

    “सफर अभी रुका नहीं, आगे भी जारी रहेगी पढ़ाई”— रक्षा चौहान –
    अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद रक्षा चौहान ने कहा कि यह उनकी मंजिल का पड़ाव भर है, उनका सफर अभी यहीं नहीं रुकेगा और वे आगे भी अपनी उच्च शिक्षा व अध्ययन को जारी रखेंगी। रक्षा की इस उपलब्धि से मनावर क्षेत्र, परिवारजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है। सभी उन्हें शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

    Latest News Madhyapradesh Madhyapradesh News In Hindi Mp Regional News MPPSC एमपी रीजनल न्यूज
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleसेवा संकल्प अभियान के तहत बड़ी खट्टाली में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
    Next Article मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी सौगात, उमरिया में फूड प्रोसेसिंग यूनिट, 10 घंटे बिजली और स्वामित्व योजना का लाभ
    Mp Regional News
    • Website

    Latest News

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी सौगात, उमरिया में फूड प्रोसेसिंग यूनिट, 10 घंटे बिजली और स्वामित्व योजना का लाभ

    सेवा संकल्प अभियान के तहत बड़ी खट्टाली में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

    एमपी रीजनल न्यूज ने प्रमुखता से उठाया था राशन का मामला, अब जनसुनवाई में पहुंचे बड़ी खट्टाली के उपभोक्ता

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    आलीराजपुर जिले की स्कूल-आंगनवाड़ियों की बदहाली पर टीम मिशन D3 ने उठाई आवाज

    आलीराजपुर। आदिवासी अंचल के शासकीय स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों की बदहाल स्थिति को लेकर सामाजिक…

    मिशन D-3 नियंत्रण, सकारात्मक परिणाम मिल रहे, गांव गांव में चल रही बैठक

    तेज आवाज में बजने पर भाबरा थाना क्षेत्र में दो डीजे ज़ब्त, पुलिस ने की कार्रवाई

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    मथवाड़ पंचायत का बड़ा फैसला: शादी-ब्याह में डीजे और शराब पर रोक

    आलीराजपुर। जिले के ग्राम मथवाड़ में रविवार को ग्राम पंचायत परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक…

    मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी में भर्ती के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, मंत्री नागर सिंह चौहान ने जारी किया वीडियो संदेश

    Mp Anganwadi Bharti : मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया के बीच…

    महीनों से सरकारी राशन का इंतजार; राशन की आस में खाली हाथ लौट रहे ग्रामीण, कई परिवारों के सामने खाने का संकट

    आलीराजपुर। बड़ी खट्टाली स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था की उचित मूल्य दुकान से कई…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    आबकारी विभाग इंदौर ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत

    अंडरवर्ल्ड डॉन बना सन्यासी: उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर को जेल में साधु बनने की दीक्षा दी गई

    जिला पंचायत सीईओ ने बड़ी खट्टाली पंचायत के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    स्वास्थ्य शिविर बना वरदान: अब नन्ही आईना सुन सकती है दुनिया की हर आवाज़

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.