Author: Mp Regional News

अजय भाबर। धार। 8 सितंबर का दिन धार जिले के इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से धार जिले के 28 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया और पहली यात्री मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही आजादी के आठ दशक बाद पहली बार धार जिले के नक्शे पर रेल सेवा की शुरुआत हो गई और जिले की धरती पर ट्रेन दौड़ती नजर आई। 18 साल 7 महीने बाद पूरा हुआ सपना धार में…

Read More

आलीराजपुर। डिंडौरी जिले के पटवारियों द्वारा अपनी स्थानीय समस्याओं एवं सेवा संबंधी मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में मध्यप्रदेश पटवारी संघ आलीराजपुर ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम निधि मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से डिंडौरी जिले के पटवारियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग की गई। साथ ही पटवारियों पर लागू ई-अटेंडेंस व्यवस्था को समाप्त करने, दंडात्मक कार्रवाइयों की समीक्षा करने तथा पटवारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई। मध्यप्रदेश पटवारी संघ आलीराजपुर के जिलाध्यक्ष नितेश अलावा ने कहा कि डिंडौरी जिले के पटवारियों की लड़ाई को…

Read More

इंदौर। जिला आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के विक्रय एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 पेटी अवैध देशी एवं विदेशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 324 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1 लाख 54 हजार 160 रुपये है। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 20 अगस्त 2026…

Read More

इंदौर। कलेक्टर इंदौर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबकारी विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चेक पॉइंट स्थापित कर सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15 जुलाई 2026 को वृत्त महू-‘अ’ के प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक द्वारा कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर महू-इंदौर मार्ग पर एक दोपहिया मोटरसाइकिल क्रमांक MP-09-NJ-2320 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से…

Read More

भोपाल। प्रदेश में पार्टी परमिट की आड़ में हो रहे अनियमित यात्री परिवहन पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद पार्टी परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन करते ही तत्काल परमिट जारी नहीं होगा, बल्कि आवेदन के कम से कम दो घंटे बाद ही परमिट जारी किया जाएगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान व्यवस्था का कई वाहन संचालक दुरुपयोग कर रहे हैं। चेकिंग या कार्रवाई की सूचना मिलते ही चालक परिवहन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर तत्काल आवेदन कर पार्टी परमिट प्राप्त कर लेते हैं…

Read More

आलीराजपुर। जिले के नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेना पटेल एवं नीतू माथुर ने आलीराजपुर नगर के वार्ड क्रमांक-1 स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट में जल शोधन की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नीतू माथुर ने प्लांट परिसर में स्थित प्रयोगशाला (लैबोरेटरी) में स्वयं जल की गुणवत्ता की जांच कर परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित…

Read More

झाबुआ। जिला चिकित्सालय में एक महिला द्वारा एक साथ तीन बेटियों को दिया जन्म, मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। खास बात यह रही कि तीनों बच्चियों का जन्म सामान्य प्रसव के माध्यम से हुआ, जिसे चिकित्सकों ने बड़ी उपलब्धि बताया है। जानकारी के अनुसार कुशलपुरा निवासी रीना, पति सुकराम ने जिला अस्पताल में तीन बेटियों को जन्म दिया। चिकित्सकों को पहले से ही गर्भ में तीन बच्चों की जानकारी थी, जिसके चलते गर्भवती महिला का नियमित फॉलोअप किया जा रहा था। संभावित जटिलताओं को देखते हुए कुछ दिन पहले भी महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया था,…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025-26 का परिणाम आखिरकार जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत प्रदेश में कुल 7500 कांस्टेबल पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जारी परिणाम के अनुसार 59,438 उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट (PPT) के लिए सफल घोषित किया गया है। MPESB ने रिजल्ट के साथ-साथ दूसरे…

Read More

इंदौर। प्रदेश की राजधानी भोपाल में हाल ही में संवेदनशील और प्रेरणादायक फिल्म ‘मिसाल’ की शूटिंग संपन्न हुई। यह फिल्म हीमोफीलिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझते उज्जैन के एक बच्चे की सच्ची भावनात्मक यात्रा को दर्शाती है। यह फिल्म समाज में मानवता और एकजुटता का अनुपम उदाहरण पेश करती है। फिल्म की कहानी एक हिंदू बच्चे ओम के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी परवरिश एक मुस्लिम परिवार में होती है। उसकी गंभीर बीमारी के कारण उसे बार-बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता पड़ती है। इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में पूरा समाज – विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग – एक साथ आकर उसकी…

Read More

जयेश मालानी, आलीराजपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चारभुजा धाम, बड़ी खट्टाली में हिंदू समाज द्वारा भव्य हिंदू संगम सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करना रहा। इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों के प्रमुख, मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य वक्ताओं ने समाज जागरण से जुड़े प्रेरणादायी संबोधन दिए तथा सामाजिक, राष्ट्रीय एवं समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं एवं युवाओं द्वारा कई दिनों से युद्धस्तर…

Read More

इंदौर। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला इंदौर द्वारा स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर (संविदा) पद की पूर्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 01 पद भरा जाएगा। मेट्रिक्स लेवल-4 (₹19,500 से ₹62,000), आरक्षण श्रेणी: अनारक्षित। शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताएं आवेदक का राज्य शासन से मान्यता प्राप्त संस्था से हायर सेकेंडरी (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही MP IT द्वारा आयोजित CPCT परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक के पास मध्यप्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए। CPCT परीक्षा में हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग में क्वालीफाई करना अनिवार्य…

Read More

नई दिल्ली। लल्लनटॉप ब्रांड को पहचान दिलाने वाले वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप में संपादक की जिम्मेदारी भी छोड़ दी है। प्रबंधन ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ कार्यमुक्त कर दिया है। अपने इस्तीफे की जानकारी सौरभ द्विवेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने लिखा, “शुक्रिया लल्लनटॉप, पहचान, सबक और हौसले के लिए और शुभकामनाएं भविष्य के लिए। अपना साथ यहां समाप्त होता है। अध्ययन अवकाश और फिर आगे के संकल्प की बात करूंगा।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने…

Read More