Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Wednesday, August 12
    Mp Regional NewsMp Regional News
    इंदौर न्यूज

    सामाजिक एकता की मिसाल बनेगी हीमोफीलिया पीड़ित बच्चे की कहानी पर आधारित फिल्म ‘मिसाल’

    स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. के रूबरू कार्यक्रम में कलाकारों ने साझा किया फिल्म का संवेदनशील संदेश
    Mp Regional NewsBy Mp Regional NewsUpdated:January 15, 2026No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    सामाजिक एकता की मिसाल बनेगी हीमोफीलिया पीड़ित बच्चे की कहानी पर आधारित फिल्म ‘मिसाल’

    इंदौर। प्रदेश की राजधानी भोपाल में हाल ही में संवेदनशील और प्रेरणादायक फिल्म ‘मिसाल’ की शूटिंग संपन्न हुई। यह फिल्म हीमोफीलिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझते उज्जैन के एक बच्चे की सच्ची भावनात्मक यात्रा को दर्शाती है। यह फिल्म समाज में मानवता और एकजुटता का अनुपम उदाहरण पेश करती है।

    फिल्म की कहानी एक हिंदू बच्चे ओम के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी परवरिश एक मुस्लिम परिवार में होती है। उसकी गंभीर बीमारी के कारण उसे बार-बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता पड़ती है। इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में पूरा समाज – विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग – एक साथ आकर उसकी मदद करता है। फिल्म सांप्रदायिकता के कटु दौर में, सामाजिक सद्भाव और आपसी सहयोग का गहरा संदेश देती है। निर्देशक रवि रुइया द्वारा निर्देशित एवं विजय सेठ द्वारा निर्मित इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं : हितेन तेजवानी और वास्तविक जीवन में उनकी पत्नी गौरी प्रधान जो फिल्म में एक मुस्लिम दंपति का किरदार निभाते हैं। ऐश्वर्या राज भाकुनी एक समर्पित समाज सेविका के रूप में है। बाल कलाकार अद्विक सिंह राणा (इंदौर निवासी) ओम के भावुक और प्रभावशाली किरदार में हैं।

    सामाजिक एकता की मिसाल बनेगी हीमोफीलिया पीड़ित बच्चे की कहानी पर आधारित फिल्म ‘मिसाल’ हितेन तेजवानी

    फिल्म के प्रमुख अभिनेता हितेन तेजवानी ने कहा, “यह फिल्म एक खूबसूरत संदेश देती है कि क्यों आपस में लड़कर हम अपना खून जाया करें, जबकि एक-दूसरे की मदद करके सब मजबूत बन सकते हैं।” ऐश्वर्या राज भाकुनी ने अपनी भूमिका के बारे में कहा, “भावनात्मक मुद्दों और संवेदनशील विषयों पर ऐसी फिल्में बनते रहना चाहिए। ये फिल्में हमें मानवीयता से जोड़ती हैं और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को याद दिलाती हैं।” गौरी प्रधान ने टीवी और फिल्म के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा, “टीवी को छोटा पर्दा जरूर कहते हैं, लेकिन वास्तविकता में यह बड़ा पर्दा है। टीवी पर काम करने वाला व्यक्ति कहीं भी अपनी पहचान बना सकता है, क्योंकि टीवी घर-घर पहुंचता है और हमारा काम व नाम भी लोगों तक उसी तरह पहुंचता है।”

    सामाजिक एकता की मिसाल बनेगी हीमोफीलिया पीड़ित बच्चे की कहानी पर आधारित फिल्म ‘मिसाल’ हितेन तेजवानी

    फिल्म की पूरी शूटिंग भोपाल में हुई है। मध्य प्रदेश सरकार के फिल्म फ्रेंडली नीतियों की सराहना करते हुए हितेन ने कहा, “मध्य प्रदेश सही मायनों में एक फिल्म फ्रेंडली राज्य है। यहां मध्य प्रदेश टूरिज्म के फिल्म डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही भोपाल, उज्जैन, इंदौर सहित पूरे प्रदेश में हमेशा अपनापन और प्यार मिलता है।” ‘फिल्म मिसाल’ आगामी जून 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। यह फिल्म न केवल एक मनोरंजक कृति है, बल्कि समाज में एकता, सहानुभूति और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने वाली एक सशक्त पहल भी है।

    सामाजिक एकता की मिसाल बनेगी हीमोफीलिया पीड़ित बच्चे की कहानी पर आधारित फिल्म ‘मिसाल’ हितेन तेजवानी

    एक प्रश्न के जवाब में हितेन तेजवानी ने कहा कि वर्तमान दौर में ओटीटी का चलन बढ़ा है लेकिन दूरदर्शन का महत्त्व आज भी बरकरार है। भले ही दूरदर्शन को छोटा पर्दा कहा जाता है लेकिन वहां पर काम करने वाले कलाकार बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि उनके जैसे अनेक कलाकार हैं जिन्हें छोटे पर्दे से बड़ी पहचान मिली है।

    प्रारंभ में स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के रूबरू कार्यक्रम में कलाकार हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, ऐश्वर्या राज भाकुनी तथा बाल कलाकार आद्विक सिंह राणा का स्वागत प्रवीण खारीवाल, रचना जौहरी, सोनाली यादव, शीतल राय, रवि चावला, रोहित गढ़वाल, सुनील जैन, राजू घोलप एवं अजय प्रताप सिंह द्वारा किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह पंकज क्षीरसागर, दीपक माहेश्वरी, सुदेश गुप्ता, संजय मेहता और अर्जुन नायक ने भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन यशवर्धन सिंह ने किया। सभी कलाकारों ने सुबह बाबा महाकाल और दोपहर में खजराना गणेश मंदिर के दर्शन किए।

    Latest News Madhyapradesh Mp Regional News इंदौर समाचार एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleसंघ शताब्दी वर्ष पर बड़ी खट्टाली में भव्य हिंदू संगम, 5 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
    Next Article इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी
    Mp Regional News
    • Website

    Latest News

    श्रावण के द्वितीय सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, शिव डोले ने किया नगर भ्रमण

    सोंडवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, हजारों समाजजनों की रही सहभागिता

    ग्राम बड़ी खट्टाली में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    मिशन D-3 : सहमति अनुसार अब एक से अधिक डीजे पर कार्यवाही करेगा प्रशासन – तहसीलदार

    भाबरा क्षेत्र की 54 ग्राम पंचायत की बैठक संपन्न, पूर्व विधायक माधो सिंह डावर उपस्थित…

    व्यापारी को लूटा: 5 लाख से अधिक नगद राशि लेकर हुए फरार, पुलिस मौके पर जांच शुरू

    होली खेलने से पहले ऐसे रखे अपनी त्वचा का ख्याल, नही होगी कोई एलर्जी

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    AI से जेनरेट की गई फोटो इतनी रियल लगती है कि इनकी पहचान कैसे की जाए, ये है सच्चाई पता करने का तरीका

    इन आसान तरीकों से पहचान सकते हैं एआई जनरेटेड तस्वीरें। टेक्नोलॉजी। आजकल इंटरनेट पर Artificial…

    नवरात्रि अष्टमी पर सामूहिक कन्या भोज, सैकड़ों कन्याओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    बड़ी खट्टाली। नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर स्थानीय अंबे माता मंदिर प्रांगण में पहली बार…

    अलीराजपुर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन का उपार्जन किया जाएगा – कलेक्‍टर डॉ बेडेकर

    म.प्र शासन द्वारा 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा अलीराजपुर। कलेक्टर डॉ अभय…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    जिला पंचायत सीईओ ने बड़ी खट्टाली पंचायत के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बड़ी खट्टाली में बैठक, सीईओ ने स्वच्छता और विकास योजनाओं की समीक्षा की

    भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में अलीराजपुर के युवा पत्रकार विशाल चौहान को मिला सम्मान

    खट्टाली में आधार सेवा केंद्र नहीं: ग्रामीणों को भारी परेशानी, सरकारी योजनाओं से वंचित हो रहे लोग

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.