Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Friday, June 5
    Mp Regional NewsMp Regional News
    झाबुआ न्यूज़

    झाबुआ जिला अस्पताल में गूंजी तिहरी किलकारियां: महिला ने एक साथ तीन बेटियों को दिया जन्म, सामान्य प्रसव से हुई डिलीवरी

    आठवें महीने में हुआ सुरक्षित प्रसव, दो नवजातों को कम वजन के कारण एसएनसीयू में रखा गया; मां और तीनों बच्चियों की हालत स्थिर, चिकित्सकों की टीम की सराहना
    Mp Regional NewsBy Mp Regional NewsNo Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    झाबुआ जिला अस्पताल में गूंजी तिहरी किलकारियां: महिला ने एक साथ तीन बेटियों को दिया जन्म, सामान्य प्रसव से हुई डिलीवरी

    झाबुआ। जिला चिकित्सालय में एक महिला द्वारा एक साथ तीन बेटियों को दिया जन्म, मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। खास बात यह रही कि तीनों बच्चियों का जन्म सामान्य प्रसव के माध्यम से हुआ, जिसे चिकित्सकों ने बड़ी उपलब्धि बताया है।

    जानकारी के अनुसार कुशलपुरा निवासी रीना, पति सुकराम ने जिला अस्पताल में तीन बेटियों को जन्म दिया। चिकित्सकों को पहले से ही गर्भ में तीन बच्चों की जानकारी थी, जिसके चलते गर्भवती महिला का नियमित फॉलोअप किया जा रहा था। संभावित जटिलताओं को देखते हुए कुछ दिन पहले भी महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन प्रसव नहीं होने पर उसे घर भेज दिया गया था। बाद में प्रसव पीड़ा होने पर महिला पुनः अस्पताल पहुंची, जहां सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराया गया।

    झाबुआ जिला अस्पताल में गूंजी तिहरी किलकारियां: महिला ने एक साथ तीन बेटियों को दिया जन्म, सामान्य प्रसव से हुई डिलीवरी

    जन्मी तीनों नवजात बच्चियों का वजन क्रमशः 1.2 किलोग्राम, 1.3 किलोग्राम और 1.8 किलोग्राम है। कम वजन होने के कारण पहली और दूसरी बच्ची को विशेष निगरानी एवं उपचार के लिए एसएनसीयू/एनआईसीयू में रखा गया है, जबकि 1.8 किलोग्राम वजन वाली तीसरी बच्ची अपनी मां के साथ स्वस्थ है।

    स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिष्ठा चौहान ने बताया कि गर्भावस्था आठवें महीने में थी और तीन बच्चों के कारण यह उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था मानी जा रही थी। इसके बावजूद चिकित्सकीय निगरानी और समय पर उपचार से प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्तमान में मां और तीनों नवजातों की स्वास्थ्य स्थिति संतोषजनक है।

    इस सफल प्रसव में डॉ. प्रतिष्ठा चौहान के साथ नर्सिंग ऑफिसर मंजू निनामा, हिमानी खतरकर तथा लेबर रूम स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अस्पताल प्रशासन और सहयोगी कर्मचारियों ने भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

    चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार ट्रिपलेट्स यानी एक साथ तीन बच्चों का जन्म एक दुर्लभ घटना है। प्राकृतिक रूप से लगभग 8 हजार गर्भधारण में एक बार ऐसी संभावना बनती है। ट्रिपलेट गर्भावस्था को उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था माना जाता है, जिसमें समयपूर्व प्रसव और नवजात जटिलताओं की आशंका अधिक रहती है।

    Latest News Jhabua Latest News Madhyapradesh Mp Regional News एमपी रीजनल न्यूज झाबुआ समाचार मध्यप्रदेश समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleआलीराजपुर में विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक होंगे विभिन्न आयोजन, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की
    Next Article सूखा हैंडपंप कब बुझाएगा प्यास? लगातार दूसरी बार असफल रहा पीएचई का प्रयास, ग्रामीणों की उम्मीदों पर फिरा पानी
    Mp Regional News
    • Website

    Latest News

    सूखा हैंडपंप कब बुझाएगा प्यास? लगातार दूसरी बार असफल रहा पीएचई का प्रयास, ग्रामीणों की उम्मीदों पर फिरा पानी

    आलीराजपुर में विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक होंगे विभिन्न आयोजन, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की

    खबर के बाद विभाग सक्रिय: सिंधी में पहुंची बोरवेल मशीन, तकनीकी कारणों से नहीं हो सका हैंडपंप का समाधान

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: चाँदपुर मे मालिक टंटया मामा भील की मूर्ति होगी स्थापित

    9अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर चाँदपुर मे मालिक टंटया मामा भील की मूर्ति होगी स्थापित,…

    डोल ग्यारस पर्व पर लक्की ड्रा सम्मान व भजन संध्या का आयोजन

    आश्रम के निरक्षण पर पहुंचे एसडीएम तो चौकिदार की बजाए छात्रों ने खोला दरवाज़ा, अधिक्षक नहीं मिले

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    एमपीजीबी रिजनल मैनेजर झाबुआ ने ग्राहकों की बैठक ली: ग्राहकों ने जमकर मैनजर के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुवे भड़ास निकाली

    एक कैशियर के भरोसे पूरी बैंक चल रही अलीराजपुर। जिले के ग्राम बड़ी खट्टाली में…

    व्यापारी को लूटा: 5 लाख से अधिक नगद राशि लेकर हुए फरार, पुलिस मौके पर जांच शुरू

    अलीराजपुर। विजय मालवी। बाजार करने आ रहे व्यापारी के साथ लूट की वारदात हो गई।…

    खनीज लाइसेंस विरुद्ध लामबद्ध: आदिवासी समाज को मिला व्यापारी संघ का समर्थन, कल होगा जिला स्तरीय ज्ञापन

    खनीज लाइसेंस विरुद्ध लामबद्ध आदिवासी समाज को अब मिला व्यापारी संघ जोबट-खट्टाली का भी समर्थन,…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    वीडियो वायरल: राशन दुकानों में वितरित चावल को प्लास्टिक का होना बता रहे ग्रामीण

    आलीराजपुर के सीईओ प्रखर सिंह का तबादला, इंदौर नगर निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी

    70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगेगे कल से विशेष शिविर

    क्रिकेट का क्रेज, चंद मिनटों में टिकट खत्म: भारत-न्यूजीलैंड वनडे की टिकटों ने बढ़ाया इंदौरियों का पारा

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.