Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Monday, July 20
    Mp Regional NewsMp Regional News
    आलीराजपुर न्यूज

    आलीराजपुर में विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक होंगे विभिन्न आयोजन, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की

    5 जून से 21 जून तक चलेंगे विशेष अभियान। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, योग दिवस, जनकल्याण शिविर और जैविक खेती को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanNo Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    आलीराजपुर में विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक होंगे विभिन्न आयोजन, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की

    आलीराजपुर। आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस एवं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। बैठक में कार्यक्रमों के सफल आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    मुख्य सचिव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित होने वाले ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान-3.0’ के तहत स्वदेशी प्रजाति के पौधों को प्राथमिकता से रोपित करने, अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा अमृत मित्रों को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखरेख पर विशेष ध्यान देने को कहा।

    बैठक में स्वच्छता एवं जल संरक्षण गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने जल स्रोतों के गहरीकरण, उनके आसपास साफ-सफाई, प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने तथा रूफ वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही 12 से 18 जून तक विशेष जनकल्याणकारी शिविर आयोजित कर पात्र एवं छूटे हुए हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया।

    आयुष विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि 14 जून को देशव्यापी ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र के माध्यम से प्रतिभागी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के प्रयास का हिस्सा बन सकेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल करना होगा, जिसके बाद व्हाट्सएप पर लिंक प्राप्त होगा। योग सत्र सुबह 6:15 बजे से 7:35 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

    मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रमों को भव्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर उन्हें इसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके।

    इसके अलावा 19 एवं 20 जून को प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों के कम उपयोग को बढ़ावा देना तथा भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखना है। बैठक में सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण पर भी विशेष जोर दिया गया।

    • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिले के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर नीतू माथुर, जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम, एडीएम सोहन कनास, संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल, डिप्टी कलेक्टर तपीस पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
    Alirajpur News In Hindi Latest News Alirajpur Latest News Madhyapradesh Mp Regional News अलीराजपुर समाचार एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleखबर के बाद विभाग सक्रिय: सिंधी में पहुंची बोरवेल मशीन, तकनीकी कारणों से नहीं हो सका हैंडपंप का समाधान
    Next Article झाबुआ जिला अस्पताल में गूंजी तिहरी किलकारियां: महिला ने एक साथ तीन बेटियों को दिया जन्म, सामान्य प्रसव से हुई डिलीवरी
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान एमपी रीजनल न्यूज के एडिटर एवं मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से की। इसके बाद वर्ष 2020 में अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज वेब पोर्टल से जुड़े तथा वर्ष 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में आलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 से 7 वर्षों के अनुभव के साथ वे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन (Editing), डिजिटल मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया रणनीति में विशेष दक्षता रखते हैं। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से फिशरीज साइंस में स्नातक (B.Sc) की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (Master of Journalism) की शिक्षा प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाले विशाल चौहान डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 3.95 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें आलीराजपुर जिले में यूट्यूब का पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल है।

    Latest News

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बड़ी खट्टाली में बैठक, सीईओ ने स्वच्छता और विकास योजनाओं की समीक्षा की

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    आबकारी विभाग इंदौर ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    ब्रेकिंग न्यूज़: आलीराजपुर कलेक्टर डॉ. बेड़ेकर का तबादला, नीतू माथुर संभालेंगी ज़िम्मेदारी

    आलीराजपुर। मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले…

    राशन दुकान से वितरित चावल: प्लास्टिक चावल नहीं, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर है

    अलीराजपुर जिले की उचित मूल्य राशन की दुकानों के सेल्समैन की बैठक आयोजित

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का हुआ आयोजन: एसडीएम जैन ने सफाईकर्मीयो का सम्मान किया, स्वास्थ्य की जांच की गई

    अलीराजपुर। विशाल चौहान। जिले के ग्राम बड़ी खट्टाली में बुधवार को पंचायत भवन में जोबट…

    नवागत एसडीएम अर्थ जैन ने जिले के प्रसिद्ध चारभुजा मन्दिर पहुँच कर दर्शन किये

    अलीराजपुर। विजय मालवी। शनिवार को अलीराजपुर जिले के ग्राम बड़ी खट्टाली में स्थित प्राचीन प्रसिद्ध…

    नि:शुल्क टीकाकरण अभियान के तहत बारिश के पहले बकरियों को लगाए जा रहे टीके

    अलीराजपुर समाचार. बारिश से पहले बकरियों में पी.पी.आर. (पेस्टी देस पेटिट्स रुमिनेंट्स) जैसी घातक बीमारी…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    बड़ी खट्टाली में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई, आदिवासी अधिकारों पर चर्चा हुई व सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

    कलेक्टर माथुर ने जारी किया आदेश : जिला अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश

    जिला निवेशक सम्मेलन: निवेश प्रोत्साहन के लिए होगा जिला स्तरीय आयोजन

    नही बनाई मुंडेर: सड़क किनारे खुला कुआं दे रहा है हादसों को न्योता, नजर हटी दुर्घटना घटी

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.