Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Wednesday, August 12
    Mp Regional NewsMp Regional News
    मध्यप्रदेश

    फरवरी से लागू होनी है सिगरेट की बढ़ी कीमत, दुकानदारों ने पहले ही शुरू की मनमानी वसूली

    एमआरपी ताक पर, मनमर्जी के दाम - प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:January 9, 2026No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    फरवरी से लागू होनी है सिगरेट की बढ़ी कीमत, दुकानदारों ने पहले ही शुरू की मनमानी वसूली

    इंदौर। केंद्र सरकार द्वारा 1 फरवरी से सिगरेट और तंबाकू उत्पादों के दाम बढ़ाए जाने की घोषणा की गई है, लेकिन इसके पहले ही इंदौर के बाजारों में इनके दाम महंगे हो गए हैं। जिले में कई खुदरा दुकानदारों ने अभी से ही मनमानी वसूली शुरू कर दी है। अनेक दुकानों पर सिगरेट व तंबाकू उत्पाद निर्धारित मूल्य (एमआरपी) से अधिक दामों पर बेचे जा रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ता ठगी का शिकार हो रहा है।

    जानकारी के अनुसार जिन सिगरेट और तंबाकू ब्रांड्स पर अभी तक पुराना एमआरपी ही लागू है, उन्हें भी बढ़ी हुई कीमत बताकर बेचा जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि “कंपनी के रेट बढ़ने वाले हैं”, इसी का हवाला देकर उपभोक्ताओं से अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है।

    स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अभी तक कंपनियों द्वारा नई कीमतों की कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है और न ही नया स्टॉक बाजार में पहुंचा है। इसके बावजूद मनमाने दाम वसूले जाना नियमों का खुला उल्लंघन है। इससे साफ है कि कुछ दुकानदार सरकारी फैसले का गलत फायदा उठा रहे हैं।

    एमपी रीजनल न्यूज की टीम ने इंदौर के विभिन्न बाजारों और दुकानों पर जाकर सिगरेट व तंबाकू उत्पादों के दामों की पड़ताल की। जांच के दौरान कई दुकानों पर उत्पाद महंगे दामों पर बेचे जाते पाए गए, जबकि कुछ दुकानदार अभी भी वर्तमान एमआरपी पर ही बिक्री करते नजर आए। यह स्थिति दर्शाती है कि बढ़ी कीमतों की आड़ में चुनिंदा दुकानदार आम ग्राहकों की जेब पर डाका डाल रहे हैं।

    प्रशासन और खाद्य एवं औषधि विभाग से मांग की जा रही है कि मामले की तत्काल जांच कर एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    Latest News Indore Latest News Madhyapradesh Mp Regional News इंदौर समाचार एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleडीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल
    Next Article जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान एमपी रीजनल न्यूज के एडिटर एवं मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से की। इसके बाद वर्ष 2020 में अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज वेब पोर्टल से जुड़े तथा वर्ष 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में आलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 से 7 वर्षों के अनुभव के साथ वे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन (Editing), डिजिटल मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया रणनीति में विशेष दक्षता रखते हैं। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से फिशरीज साइंस में स्नातक (B.Sc) की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (Master of Journalism) की शिक्षा प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाले विशाल चौहान डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 3.95 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें आलीराजपुर जिले में यूट्यूब का पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल है।

    Latest News

    श्रावण के द्वितीय सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, शिव डोले ने किया नगर भ्रमण

    सोंडवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, हजारों समाजजनों की रही सहभागिता

    ग्राम बड़ी खट्टाली में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    मध्यप्रदेश जनजातीय युवाओं को सीधी भर्ती का लाभ, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा फैसला

    भोपाल। प्रदेश के सभी जिलों में निवास कर रहे विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति बैगा,…

    झाबुआ: भारी बारिश से नहर क्षतिग्रस्त; विभाग की लापरवाही आई सामने

    अलीराजपुर- शादी में दो से अधिक डीजे होने पर जुर्माना: विदेशी शराब पूर्णतः प्रतिबन्ध पर सहमति बनी 

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    आदिवासी समाज के बच्चों को बीच सत्र में किया शिक्षा से दूर, उड़ान स्कूल दिवाली के बाद से पड़ी बंद

    नीलेश डावर, जोबट। आपने कई बार सुना होगा कि फीस न होने के कारण स्कूल…

    निर्माणाधीन सीएम राइस स्कूल का निरीक्षण किया: निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें – कलेक्टर डॉ बेडेकर

    अलीराजपुर। विजय मालवी। कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के द्वारा सोंडवा तहसील के ग्राम साकडी…

    मचा हड़कंप: झोलाछाप डॉक्टर के अवैध क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई, जिले भर में गली मोहल्ले में झोलाछाप डॉक्टरों का अंबार है

    मध्यप्रदेश की डॉ मोहन सरकार ने शख्त कार्रवाई को लेकर भी निर्देश जारी किए है…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    धूम्रपान हमारे स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है और इसे छोड़ने के क्या फायदे हैं

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    अलीराजपुर- शादी में दो से अधिक डीजे होने पर जुर्माना: विदेशी शराब पूर्णतः प्रतिबन्ध पर सहमति बनी 

    इंदौर के पूर्व कलेक्टर अब केंद्रीय मंत्री शिवराज के निजी सचिव होंगे

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.