Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Monday, September 21
    Mp Regional NewsMp Regional News
    आलीराजपुर न्यूज

    जलझूलनी एकादशी- डोल ग्यारस: ‘हाथी-घोड़ा पालकी… जय कन्हैया लाल की’ के उद्घोष से गूंजेगा चारभुजा धाम खट्टाली

    डोल ग्यारस पर कल भगवान श्री चारभुजा नाथ का निकलेगा भव्य डोल, हथनी नदी तट पर होगा जलाभिषेक व महाआरती
    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:September 21, 2026No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    जलझूलनी एकादशी- डोल ग्यारस: ‘हाथी-घोड़ा पालकी... जय कन्हैया लाल की’ के उद्घोष से गूंजेगा चारभुजा धाम खट्टाली

    आलीराजपुर। डोल ग्यारस के पावन पर्व पर मंगलवार को बड़ी खट्टाली का चारभुजा धाम आस्था, भक्ति और उल्लास से सराबोर नजर आएगा। ‘हाथी-घोड़ा पालकी… जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष के बीच भगवान श्री चारभुजा नाथ डोले में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। चारभुजा महोत्सव समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सोमवार को तहसीलदार सुनील राणा ने आयोजन स्थल एवं व्यवस्थाओं का अंतिम निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

    जलझूलनी एकादशी- डोल ग्यारस: ‘हाथी-घोड़ा पालकी... जय कन्हैया लाल की’ के उद्घोष से गूंजेगा चारभुजा धाम खट्टाली

    डोल ग्यारस, जिसे जलझूलनी एकादशी भी कहा जाता है, चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस अवसर पर आलीराजपुर जिले के अलावा झाबुआ, धार, बड़वानी, इंदौर, रतलाम और खरगोन सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र, राजस्थान सहित गुजरात के पंचमहाल क्षेत्र से भी श्रद्धालु भगवान श्री चारभुजा नाथ के दर्शन के लिए बड़ी खट्टाली आते हैं। कई श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर पैदल यात्रा कर धाम पहुंचते हैं।

    जलझूलनी एकादशी- डोल ग्यारस: ‘हाथी-घोड़ा पालकी... जय कन्हैया लाल की’ के उद्घोष से गूंजेगा चारभुजा धाम खट्टाली

    शताब्दी महोत्सव मना चुका है चारभुजा धाम

    क्षेत्र में चारभुजा धाम के नाम से प्रसिद्ध बड़ी खट्टाली के श्री चारभुजा नाथ मंदिर का धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वर्षों पुराना है। वर्ष 2023 में भगवान श्री चारभुजा नाथ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर यहां भव्य शताब्दी महोत्सव मनाया गया था। इसके बाद भी डोल ग्यारस की परंपरा हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है।

    जलझूलनी एकादशी- डोल ग्यारस: ‘हाथी-घोड़ा पालकी... जय कन्हैया लाल की’ के उद्घोष से गूंजेगा चारभुजा धाम खट्टाली

    मंगला आरती से शुरू होगा धार्मिक आयोजन

    डोल ग्यारस के अवसर पर दिनभर मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। सुबह 6 बजे मंगला आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह 9 बजे श्रृंगार आरती के पश्चात आसपास के क्षेत्रों से आने वाली पदयात्राओं का बड़ी खट्टाली में प्रवेश शुरू होगा। दोपहर 11:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान करीब 11 बंदूकों की सलामी भी दी जाएगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे राजभोग आरती होगी तथा भगवान श्री चारभुजा नाथ को फलाहारी छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।

    भावभरा आमंत्रण जलझूलनी एकादशी- डोल ग्यारस: ‘हाथी-घोड़ा पालकी... जय कन्हैया लाल की’ के उद्घोष से गूंजेगा चारभुजा धाम खट्टाली

    राजस्थान से आए कारीगर तैयार करते हैं विशेष मठड़ी प्रसाद

    डोल ग्यारस महोत्सव की एक खास पहचान यहां मिलने वाला विशेष प्रसाद भी है। राजस्थान के प्रसिद्ध सांवरिया सेठ क्षेत्र से आने वाले कारीगर विशेष रूप से मठड़ी, सागर और लड्डू का प्रसाद तैयार करते हैं। विशेष स्वाद वाली मठड़ी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहती है। भगवान के दर्शन के बाद श्रद्धालु यह प्रसाद सशुल्क प्राप्त करते हैं।

    जलझूलनी एकादशी- डोल ग्यारस: ‘हाथी-घोड़ा पालकी... जय कन्हैया लाल की’ के उद्घोष से गूंजेगा चारभुजा धाम खट्टाली

    कल शाम डोले में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे चारभुजा नाथ

    दोपहर 4 बजे उत्थापन आरती होगी। इसके बाद भगवान श्री चारभुजा नाथ डोले में विराजमान होकर भव्य चल समारोह के रूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। चल समारोह में हाथी, घोड़े और बग्घी शामिल होंगे। बैंड की धुन पर भजनों की प्रस्तुतियां होंगी। नृत्य करते अश्व, भक्ति गीत और रंग-बिरंगी गुलाल चल समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। जैसे ही भगवान का डोल नगर भ्रमण पर निकलेगा, ‘आलकी के पालकी… जय कन्हैया लाल की’ और ‘हाथी-घोड़ा पालकी…’ के जयघोष से पूरा चारभुजा धाम गूंज उठेगा। इस वर्ष भी पदयात्रियों के बड़ी खट्टाली पहुंचने का सिलसिला रहेगा। आलीराजपुर, नानपुर, आम्बुआ, जोबट सहित आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पैदल यात्रा कर पहुंचेंगे।

    डोल पर सवार होकर निकले श्री चारभुजा नाथ श्रद्धालुओं लोगों ने किए दर्शन

    हथनी नदी तट पर जलाभिषेक और महाआरती

    भव्य चल समारोह गांव के प्रमुख मार्गों से होता हुआ हथनी नदी तट पहुंचेगा। यहां भगवान श्री चारभुजा नाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद नदी तट पर भव्य महाआरती का आयोजन होगा। बैंड की धुन, रंगीन आतिशबाजी और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से नदी तट का नजारा भक्तिमय हो उठेगा। महाआरती के बाद चल समारोह पुनः चारभुजा मंदिर पहुंचेगा, जहां महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा। रात्रि में भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी।

    जलझूलनी एकादशी- डोल ग्यारस: ‘हाथी-घोड़ा पालकी... जय कन्हैया लाल की’ के उद्घोष से गूंजेगा चारभुजा धाम खट्टाली

    सर्व समाज संभालेगा श्रद्धालुओं की सेवा व्यवस्था

    बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए माहेश्वरी समाज, जैन समाज, राठौड़ समाज, ब्राह्मण समाज, सेन समाज, प्रजापत समाज सहित कर्मचारी वर्ग एवं अन्य समाजजन सक्रिय रहेंगे। श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी, सेवा एवं अन्य व्यवस्थाओं में समाजजन सहयोग करेंगे।

    डोल ग्यारस पर्व उमड़े श्रद्धालु चारभुजा धाम

    सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर

    श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जोबट एसडीओपी आशुतोष पटेल एवं टीआई विजय वास्कले के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। मंदिर परिसर, हथनी नदी तट, चल समारोह के मार्ग और अन्य प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। बाहर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

    इस अवसर पर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत CEO सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी पहुंचेंगे।
    इस अवसर पर आलीराजपुर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत CEO सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी पहुंचेंगे।

    डोल ग्यारस के इस भव्य आयोजन को लेकर बड़ी खट्टाली में उत्साह का माहौल है। कल जब भगवान श्री चारभुजा नाथ डोले में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे, तब आस्था, भक्ति, गुलाल और जयघोष से पूरा चारभुजा धाम भक्तिमय नजर आएगा।

    Alirajpur News Alirajpur News In Hindi Khattali News Latest News Madhyapradesh Mp Regional News एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleधार जिले में 18 साल 7 महीने बाद खत्म हुआ इंतजार: PM मोदी ने वर्चुअली किया पहली रेल सेवा का लोकार्पण; टांडा रोड से दौड़ी मेमू ट्रेन
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान एमपी रीजनल न्यूज के एडिटर एवं मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से की। इसके बाद वर्ष 2020 में अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज वेब पोर्टल से जुड़े तथा वर्ष 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में आलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 से 7 वर्षों के अनुभव के साथ वे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन (Editing), डिजिटल मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया रणनीति में विशेष दक्षता रखते हैं। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से फिशरीज साइंस में स्नातक (B.Sc) की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (Master of Journalism) की शिक्षा प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाले विशाल चौहान डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 3.95 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें आलीराजपुर जिले में यूट्यूब का पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल है।

    Latest News

    धार जिले में 18 साल 7 महीने बाद खत्म हुआ इंतजार: PM मोदी ने वर्चुअली किया पहली रेल सेवा का लोकार्पण; टांडा रोड से दौड़ी मेमू ट्रेन

    आजादी के बाद पहली बार टांडा रोड से प्रतापनगर दौड़ेगी यात्री ट्रेन, मेमू ट्रेन का किराया 45 रु. रहेगा

    नर्मदा किनारे बसे आंजनबारा की खूबसूरती, पहाड़ों और हरियाली के बीच बसा है गांव

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    अलीराजपुर: फार्महाउस से चन्दन काटकर ले जाने वाले तस्करों को घेराबंदी कर पकड़ा; देवास जिले के रहने वाले आरोपी

    पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, दोनों देवास जिले के रहने वाले  अलीराजपुर । विजय…

    ज्ञान और मिठास का उपहार, मालानी ने सामाजिक सरोकार के साथ मनाया जन्मदिन

    चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ने लिए सैंपल

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    ब्रेकिंग न्यूज़: आलीराजपुर कलेक्टर डॉ. बेड़ेकर का तबादला, नीतू माथुर संभालेंगी ज़िम्मेदारी

    आलीराजपुर। मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले…

    TATA IPL 2025 : केकेआर को हराकर बेंगलुरु का जीत से आगाज

    कोलकाता ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के अर्धशतक की मदद से 175 रन का लक्ष्य दिया…

    उप-मुख्यमंत्री ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    डॉक्टर्स चिकित्सालय की आत्मा हैं: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल “मेडेक्स अचीवर्स-2024” अवार्ड कार्यक्रम में हुए शामिल…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    वरिष्ठ पत्रकार विजय मालवी जी को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं

    मंत्री चौहान व विधायक सेना पटेल ने किया सामुदायिक भवन व मुक्तिधाम रिटर्निंग वॉल का भूमिपूजन

    खबर का असर: खट्टाली में आधार सेवा केंद्र शुरू, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    हरतालिका तीज: पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने व्रत रखा, मंदिरों में की पूजा

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.