Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Thursday, September 24
    Mp Regional NewsMp Regional News
    आलीराजपुर न्यूज

    बड़ी खट्टाली डोल ग्यारस पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

    श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:September 24, 2026No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु

    आलीराजपुर। जलझूलनी एकादशी यानी डोल ग्यारस का पर्व मंगलवार को बड़ी खट्टाली में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री चारभुजा धाम में भगवान श्री चारभुजा नाथ के दर्शन एवं डोला पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दिनभर मंदिर में धार्मिक आयोजन हुए।

    डोल ग्यारस महोत्सव पर श्री चारभुजानाथ जी को वाघे (पोशाक) एवं छप्पन भोग अर्पित करते सिंघाना के जगदीशजी, बद्रीलालजी, मोहनजी, धर्मेंद्र साईं व दाऊ अमनेरिया राठौड़ परिवार तथा बड़ी खट्टाली के ओमप्रकाश राठौड़, निर्मल राठौड़ एवं श्याम राठौड़।

    मंदिर में मंगला आरती, श्रृंगार आरती, ध्वजारोहण, फलाहारी राजभोग और उत्थापन आरती सहित धार्मिक कार्यक्रम हुए। शाम को भगवान श्री चारभुजा नाथ को डोले में विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए ले जाया गया।

    श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु

    चल समारोह में बग्घी, अश्व, डीजे और बैंड शामिल रहे। भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए चल समारोह में शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से निकल रहे डोले के दर्शन के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ रही। इस दौरान “हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” और “कौन हमारे साथ है, चारभुजा के नाथ हैं” जैसे जयघोष लगाए गए।

    श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु

    नदी में पानी की कमी के बीच कुंड बनाकर हुआ जलाभिषेक

    चल समारोह हथनी नदी तट स्थित मैदान पर पहुंचा। इस वर्ष कम वर्षा के कारण हथनी नदी में पर्याप्त पानी नहीं था। ऐसे में जहां भगवान श्री चारभुजा नाथ का जलाभिषेक एवं पूजन किया जाना था, वहीं नदी के बीच एक कुंड बनाकर उसमें जल भरा गया। इसी कुंड में भगवान श्री चारभुजा नाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं डोला आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। नदी तट पर आतिशबाजी भी की गई। इसके बाद भगवान का डोला वापस मंदिर परिसर पहुंचा, जहां महाआरती हुई। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया।

    श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु

    आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु

    डोल ग्यारस को लेकर आसपास के क्षेत्रों में भी उत्साह रहा। राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र तथा मध्यप्रदेश के इंदौर, झाबुआ, धार, आलीराजपुर, बड़वानी सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालु बड़ी खट्टाली पहुंचे। श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय स्तर पर प्रसादी सहित अन्य व्यवस्थाएं की गईं।

    श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु

    अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किए दर्शन

    महोत्सव में एडिशनल एसपी ज्योति उमठ, एसडीओपी आशुतोष पटेल, जोबट टीआई विजय वास्कले, जोबट विधायक सेना पटेल, पूर्व विधायक मुकेश पटेल, कांग्रेस नेता महेश पटेल, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल, सुरपाल अजनार, एमपीईबी के वीरेंद्रसिंह सोलंकी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और भगवान श्री चारभुजा नाथ के दर्शन किए।

    श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु

    श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए। मंदिर परिसर, चल समारोह मार्ग और हथनी नदी तट पर पुलिस बल तैनात रहा। डोल ग्यारस का पर्व धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

    डोल ग्यारस महोत्सव पर श्री चारभुजानाथ जी को वाघे (पोशाक) एवं छप्पन भोग अर्पित करते सिंघाना के जगदीशजी, बद्रीलालजी, मोहनजी, धर्मेंद्र साईं व दाऊ अमनेरिया राठौड़ परिवार तथा बड़ी खट्टाली के ओमप्रकाश राठौड़, निर्मल राठौड़ एवं श्याम राठौड़।
    डोल ग्यारस महोत्सव पर श्री चारभुजानाथ जी को वाघे (पोशाक) अर्पित करते सिंघाना के जगदीश राठौड़, बद्रीलाल राठौड़, मोहन राठौड़, धर्मेंद्र साईं व दाऊ अमनेरिया राठौड़ परिवार तथा बड़ी खट्टाली के ओमप्रकाश राठौड़, निर्मल राठौड़ एवं श्याम राठौड़।
    Alirajpur News In Hindi Khattali News Latest News Madhyapradesh Mp Regional News एमपी रीजनल न्यूज
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleजलझूलनी एकादशी- डोल ग्यारस: ‘हाथी-घोड़ा पालकी… जय कन्हैया लाल की’ के उद्घोष से गूंजेगा चारभुजा धाम खट्टाली
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान एमपी रीजनल न्यूज के एडिटर एवं मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से की। इसके बाद वर्ष 2020 में अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज वेब पोर्टल से जुड़े तथा वर्ष 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में आलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 से 7 वर्षों के अनुभव के साथ वे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन (Editing), डिजिटल मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया रणनीति में विशेष दक्षता रखते हैं। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से फिशरीज साइंस में स्नातक (B.Sc) की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (Master of Journalism) की शिक्षा प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाले विशाल चौहान डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 3.95 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें आलीराजपुर जिले में यूट्यूब का पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल है।

    Latest News

    जलझूलनी एकादशी- डोल ग्यारस: ‘हाथी-घोड़ा पालकी… जय कन्हैया लाल की’ के उद्घोष से गूंजेगा चारभुजा धाम खट्टाली

    धार जिले में 18 साल 7 महीने बाद खत्म हुआ इंतजार: PM मोदी ने वर्चुअली किया पहली रेल सेवा का लोकार्पण; टांडा रोड से दौड़ी मेमू ट्रेन

    आजादी के बाद पहली बार टांडा रोड से प्रतापनगर दौड़ेगी यात्री ट्रेन, मेमू ट्रेन का किराया 45 रु. रहेगा

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    दो-तीन माह से राशन नहीं मिलने पर उचित मूल्य दुकान पर हंगामा, ग्रामीणों ने लगाए अनियमितता के आरोप

    आलीराजपुर। जोबट तहसील अंतर्गत बड़ी खट्टाली स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था की उचित मूल्य…

    MP Scholarship News: ST, SC, OBC छात्रवृत्ति में गड़बड़ी मामले पर मोहन सरकार ने बनाई जांच कमेटी, इतने दिनों के अंदर सीएम को सौंपेगी रिपोर्ट

    धार जिले में 18 साल 7 महीने बाद खत्म हुआ इंतजार: PM मोदी ने वर्चुअली किया पहली रेल सेवा का लोकार्पण; टांडा रोड से दौड़ी मेमू ट्रेन

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट से गुजरात के जल संसाधन मंत्री श्री बावलिया ने की मुलाकात

    सिंचाई के क्षेत्र में मध्य प्रदेश के नए प्रयोग को गुजरात सरकार भी अपनाएगी: मंत्री…

    जिले की जर्जर जीर्ण शीर्ण भवनों को चिन्हांकित करने के निर्देश – कलेक्‍टर डॉ बेडेकर 

    मायावाट स्थित शासकीय विद्यालय जैसी अप्रिय घटना को संज्ञान में लेते हुए निर्देश दिए  …

    उत्कृष्ट कार्य करने पर भंवरकुआं थाना के आरक्षक हर्षद कौशल हुवे सम्मानित

    पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोषकुमार सिंह ने नगरीय पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने पर साप्ताहिक पुरस्कार…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    मिशन D3 पंचायत स्तर पर बैठक हुई, ग्रामीणों ने समाजहित में लिया निर्णय

    झाबुआ जिला अस्पताल में गूंजी तिहरी किलकारियां: महिला ने एक साथ तीन बेटियों को दिया जन्म, सामान्य प्रसव से हुई डिलीवरी

    INS गूलदार: विजयदुर्ग जेटी पर पहुंचा, भारत का पहला अंडरवाटर म्यूजियम बनने की तैयारी

    राठौड़ समाज ने मनाई वीर दुर्गादास जी की जयंती, मंत्री नागर सिंह चौहान रहे मुख्य अतिथि

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.