मध्यप्रदेश। आदिवासी अंचल के लिए मंगलवार का दिन इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार धार जिले की सीमा में यात्री ट्रेन पहुंचेगी। छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना के तहत प्रताप नगर से टांडा रोड स्टेशन के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर का सीधा प्रसारण टांडा स्टेशन पर होगा, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी इस पल के साक्षी बनेंगे। रेल सेवा की शुरुआत के साथ ही लंबे समय से रेल कनेक्टिविटी का इंतजार कर रहे आदिवासी अंचल…
Author: Vishal Chouhan
आलीराजपुर। जिले के नर्मदा किनारे बसे आंजनबारा गांव की खूबसूरती देखते ही बनती है। चारों ओर पहाड़ हरियाली, खेत और नर्मदा का शांत पानी गांव को खास बनाते हैं। प्रकृति के बीच बसे इस गांव में आज भी आदिवासी जीवन की सादगी देखने को मिलती है। नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध बनने के बाद यहां बैकवाटर का क्षेत्र बना है। पहाड़ी इलाके में नर्मदा के किनारे बसे आंजनबारा के सामने नदी के दूसरी ओर महाराष्ट्र की सीमा लगती है। गांव का यह प्राकृतिक नजारा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। मूलभूत सुविधाओं के लिए करना पड़ता है इंतजार…
आलीराजपुर। आदिवासी अंचल के शासकीय स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों की बदहाल स्थिति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा एवं टीम मिशन D3 ने आवाज उठाई है। टीम द्वारा गांव-गांव पहुंचकर स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की जमीनी स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान जर्जर भवन, टपकती छत, पेयजल, शौचालय तथा मध्यान्ह भोजन से जुड़ी समस्याओं के फोटो-वीडियो भी एकत्र किए जा रहे हैं। टीम की ओर से की गई सार्वजनिक अपील के बाद ग्रामीणों ने कई स्थानों की समस्याओं से संबंधित फोटो और वीडियो उपलब्ध कराए हैं। टीम द्वारा इन सभी मामलों की सूची तैयार की जा रही…
आलीराजपुर। श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही दशामाता व्रत के दस दिवसीय अनुष्ठान शुरू हुए थे। शनिवार को अनुष्ठान के समापन पर सुबह प्रजापत और हरवाल समाज के परिवारों द्वारा विराजित माता की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। माता की विदाई के दौरान चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में भक्तिमय वातावरण रहा। आधी रात से ही मंगल गीतों और माता के जयकारों का दौर शुरू हो गया था। सुबह गाजे-बाजे के साथ सजी-धजी प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु माता की प्रतिमाओं को सिर पर धारण कर शोभायात्रा के रूप में हथनी नदी पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना…
आलीराजपुर। 33/11 केवी बड़ी खट्टाली उपकेंद्र पर 3.15 एमवीए पीटीआर स्थापित करने के कार्य के चलते आज 19 अगस्त बुधवार बड़ी खट्टाली सहित आसपास के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय के लिए बंद रहेगी। यह जानकारी वीरेंद्र सोलंकी, सहायक यंत्री, म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, केंद्र जोबट ने दी। सहायक यंत्री सोलंकी ने बताया कि 19 अगस्त बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बड़ी खट्टाली उपकेंद्र से संचालित 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बड़ी खट्टाली फीडर के अंतर्गत बड़ी खट्टाली में 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली…
आलीराजपुर। मध्यप्रदेश में 17 अगस्त से खाद वितरण फिर शुरू हो गया है, लेकिन जोबट स्थित विपणन सहकारी समिति मर्यादित के खाद वितरण केंद्र पर POS मशीन खराब होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह खाद लेने पहुंचे कई किसानों को मशीन खराब होने के चलते खाद नहीं मिल सकी। इससे किसानों का समय बर्बाद होने के साथ ही आने-जाने का अतिरिक्त आर्थिक भार भी उठाना पड़ रहा है। दरअसल, भारत सरकार के पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के रिटेलर्स के वास्तविक स्टॉक का मिलान करने के लिए 14 अगस्त की…
आलीराजपुर। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूल ग्राउंड से शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों बाइक के साथ हजारों की संख्या में देशप्रेमी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं और नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। तिरंगा यात्रा में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल, कोषाध्यक्ष मदनलाल लड्ढा, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, विधायक प्रतिनिधि गोविन्दा गुप्ता, विधानसभा प्रभारी विशाल रावत, मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल, मंडल महामंत्री ललित राठौड़, लालसिंह डुडवे, भाजयुमो जिला…
आलीराजपुर। चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान शिव के पवित्र श्रावण माह के द्वितीय सोमवार को विभिन्न शिवालयों में आकर्षक श्रृंगार किया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। द्वितीय श्रावण सोमवार के अवसर पर भगवान शिव का शिव डोला ग्राम के मध्य स्थित फुलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुआ। शिव डोला श्री चारभुजा मंदिर पहुंचा, जहां भगवान श्री चारभुजानाथ की आरती में शामिल हुआ। आरती के पश्चात शिव डोला राम की हथनी नदी के तट स्थित…
सोंडवा। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सोंडवा में आयोजित भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पूरे आयोजन में समाज की एकता, संस्कृति और अधिकारों को लेकर उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का मंच संचालन एडवोकेट संदीप कनेश एवं नारी शक्ति एडवोकेट अनिता रावत ने प्रभावी एवं जोशीले अंदाज में किया। दोनों ने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाते हुए समाज की एकता, आदिवासी संस्कृति और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विचार प्रस्तुत किए, जिसकी उपस्थित समाजजनों ने सराहना की। कार्यक्रम में आदिवासी…
बड़ी खट्टाली। रविवार को विश्व आदिवासी दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों ने शामिल होकर आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वाहन रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। रैली में आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिली। आसपास के गांवों से भी ग्रामीण कार्यक्रम में पहुंचे, जिनमें चमारबेगड़ा, भीटी, छोटी खट्टाली, मसनी, दुदलवाट सहित अन्य गांवों के लोग शामिल रहे। विश्व आदिवासी दिवस के माध्यम से समाज के लोगों ने अपनी संस्कृति, परंपराओं और…
आलीराजपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार को खट्टाली से पांचवीं भव्य मातृशक्ति कावड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। क्षत्रिय राठौड़ समाज महिला मंडल खट्टाली के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में महिलाओं, युवतियों एवं बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया। महाकालेश्वर शिवालय से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद कावड़ यात्रा ग्राम कोटबु स्थित कोटबेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुई। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव”, “बोल बम” और “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया…
बड़ी खट्टाली। शुक्रवार को साध्वी श्री मयूरकलाश्रीजी की शिष्या साध्वी श्री श्रद्धानिधिजी महाराज साहब आदि ठाणा-3 का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश धार्मिक उत्साह एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कन्या हाई स्कूल से प्रारंभ हुई भव्य शोभायात्रा पूरे कस्बे में बैंड-बाजों के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान हल्की बारिश की फुहारों ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में भगवान के चित्र के साथ दादा गुरुदेव श्री राजेंद्र सूरीश्वरजी एवं पुण्य सम्राट श्री जयंतसेन सूरीश्वरजी के चित्र सुसज्जित रथ में विराजमान रहे। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर साध्वीश्री का गवली…
