आलीराजपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार को खट्टाली से पांचवीं भव्य मातृशक्ति कावड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। क्षत्रिय राठौड़ समाज महिला मंडल खट्टाली के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में महिलाओं, युवतियों एवं बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया। महाकालेश्वर शिवालय से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद कावड़ यात्रा ग्राम कोटबु स्थित कोटबेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुई। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव”, “बोल बम” और “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया…
Author: Vishal Chouhan
बड़ी खट्टाली। शुक्रवार को साध्वी श्री मयूरकलाश्रीजी की शिष्या साध्वी श्री श्रद्धानिधिजी महाराज साहब आदि ठाणा-3 का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश धार्मिक उत्साह एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कन्या हाई स्कूल से प्रारंभ हुई भव्य शोभायात्रा पूरे कस्बे में बैंड-बाजों के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान हल्की बारिश की फुहारों ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में भगवान के चित्र के साथ दादा गुरुदेव श्री राजेंद्र सूरीश्वरजी एवं पुण्य सम्राट श्री जयंतसेन सूरीश्वरजी के चित्र सुसज्जित रथ में विराजमान रहे। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर साध्वीश्री का गवली…
आलीराजपुर। गुरुवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के अंतर्गत कचरा प्रबंधन एवं निस्तारण को लेकर ग्राम पंचायत परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघमित्रा गौतम ने ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ स्वच्छता, ग्राम विकास एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की बिंदुवार जानकारी सरपंच से प्राप्त की तथा ग्रामीणों से भी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्ध गोपाल वर्मा ने शासन की विभिन्न योजनाओं एवं ग्राम पंचायत की…
इंदौर। मध्यप्रदेश शासन के “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को आबकारी विभाग इंदौर द्वारा प्रूडेंशियल किड्स हायर सेकेंडरी स्कूल, निपानिया में विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक एवं संवादात्मक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ए.के. माथुर का विद्यार्थियों के साथ हुआ जीवंत संवाद रहा। उन्होंने सरल एवं प्रभावशाली उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, उससे होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूर रहने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रश्न…
आलीराजपुर। पत्रकार संघ खट्टाली द्वारा जोबट के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) वीरेंद्र सिंह बघेल एवं एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी के स्थानांतरण पर भगवान श्री चारभुजानाथ जी मंदिर परिसर में सम्मान एवं विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने भगवान श्री चारभुजानाथ जी के दर्शन किए। इसके पश्चात पत्रकार संघ खट्टाली के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने साल-श्रीफल एवं भगवान श्री चारभुजानाथ जी की तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया तथा नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के बाद दोनों अधिकारियों ने पत्रकार जयेश मालानी के निवास पर स्वल्पाहार ग्रहण किया। इस दौरान पत्रकार संघ के सदस्यों के…
आलीराजपुर। जोबट तहसील अंतर्गत बड़ी खट्टाली स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था की उचित मूल्य दुकान पर शनिवार को राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पिछले दो-तीन माह से नियमित रूप से राशन नहीं मिलने से नाराज बड़ी संख्या में उपभोक्ता दुकान पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें कई महीनों से समय पर राशन नहीं मिल रहा है। कई बार राशन लेने पहुंचने पर “मशीन नहीं चल रही है” कहकर वापस भेज दिया जाता है। ग्रामीणों ने दुकान प्रबंधन पर लापरवाही तथा राशन…
MP Regional News | इंदौर के कुमेड़ी में तैयार किया गया श्री टंट्या मामा भील अंतरराज्यीय बस टर्मिनल इंदौर (ISBT) अब जल्द ही यात्रियों के लिए शुरू होने जा रहा है। लगभग 123 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस अत्याधुनिक बस टर्मिनल का बुधवार को संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य और यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। करीब 15 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस आधुनिक बस टर्मिनल में कुल 43 बस प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं, जिनमें 28 प्रस्थान (डिपार्चर) और 15…
आलीराजपुर जिले के बड़ी खट्टाली सहित आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर करीब 4:00 बजे मानसून की पहली झमाझम बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक लगातार तेज बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया और मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। पहली अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। खेतों में पर्याप्त नमी आने से अब खरीफ फसलों की बोवनी शुरू होने की उम्मीद है। वहीं लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को भी राहत मिली। बारिश के दौरान बच्चों ने भी जमकर मस्ती की। कई बच्चे सड़कों पर भरे…
विशाल चौहान। मध्यप्रदेश और गुजरात के बीच वर्षों से लंबित छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना तथा इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के पूर्ण होने से दोनों राज्यों के रेल संपर्क में ऐतिहासिक बदलाव आने की उम्मीद है। इन दोनों परियोजनाओं के आपस में जुड़ने से पश्चिमी मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचलों को पहली बार व्यापक रेल नेटवर्क से सीधा संपर्क मिलेगा। इसके साथ ही पर्यटन, व्यापार, उद्योग और धार्मिक यात्राओं को भी नई गति मिलेगी। छोटा उदयपुर से धार तक बनेगा नया रेल कॉरिडोर आलीराजपुर जिले के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना के तहत गुजरात के छोटा…
विशाल चौहान, बड़ी खट्टाली। क्षेत्र की प्राचीन आस्था का केंद्र श्री चारभुजानाथ मंदिर एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगने जा रहा है। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर 13 से 15 जून तक यहां भगवान श्री चारभुजानाथजी का चतुर्थ भव्य दुग्धाभिषेक एवं तुलसी अर्चन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आस्था का केंद्र, जहां भक्तों की मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण – श्री चारभुजानाथ मंदिर वर्षों से लाखों श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा का केंद्र रहा है। स्थानीय मान्यता है…
इंदौर। थाना भंवरकुआ पुलिस ने खण्डवा नाका स्थित कर्णावत पान दुकान में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी और एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया करीब 4 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 6 जून 2026 को कर्णावत पान दुकान का टीन शेड तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने विभिन्न ब्रांड की महंगी सिगरेट, गुटखा पाउच, लाइटर एवं अन्य सामान चोरी कर लिया था। मामले में फरियादी की शिकायत पर थाना भंवरकुआ में अपराध क्रमांक 595/26 के तहत…
आलीराजपुर। जिले के जोबट जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम सिंधी के कोठार फलिया में लंबे समय से बंद पड़े हैंडपंप की समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है। ग्रामीणों की परेशानी को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद पीएचई विभाग हरकत में आया और दो अलग-अलग अवसरों पर तकनीकी टीम बोरवेल मशीन के साथ गांव पहुंची, लेकिन दोनों बार हैंडपंप को चालू करने में सफलता नहीं मिल सकी। जानकारी के अनुसार, पहले प्रयास के दौरान विभागीय टीम 4 इंच की रॉड लगी मशीन लेकर पहुंची थी, जबकि पुराना बोरवेल भी 4 इंच का होने के कारण तकनीकी कार्य नहीं…
