Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Monday, August 24
    Mp Regional NewsMp Regional News
    आलीराजपुर न्यूज

    आलीराजपुर जिले की स्कूल-आंगनवाड़ियों की बदहाली पर टीम मिशन D3 ने उठाई आवाज

    जर्जर भवनों से लेकर पेयजल, शौचालय और मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था पर उठाए सवाल, समस्याओं की सूची बनाकर अधिकारियों को सौंपेगी टीम
    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:August 23, 2026No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    आलीराजपुर जिले की स्कूल-आंगनवाड़ियों की बदहाली पर टीम मिशन D3 ने उठाई आवाज

    आलीराजपुर। आदिवासी अंचल के शासकीय स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों की बदहाल स्थिति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा एवं टीम मिशन D3 ने आवाज उठाई है। टीम द्वारा गांव-गांव पहुंचकर स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की जमीनी स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान जर्जर भवन, टपकती छत, पेयजल, शौचालय तथा मध्यान्ह भोजन से जुड़ी समस्याओं के फोटो-वीडियो भी एकत्र किए जा रहे हैं।

    आलीराजपुर जिले की स्कूल-आंगनवाड़ियों की बदहाली पर टीम मिशन D3 ने उठाई आवाज

    टीम की ओर से की गई सार्वजनिक अपील के बाद ग्रामीणों ने कई स्थानों की समस्याओं से संबंधित फोटो और वीडियो उपलब्ध कराए हैं। टीम द्वारा इन सभी मामलों की सूची तैयार की जा रही है। सूची संबंधित विभागों एवं जिम्मेदार अधिकारियों को सौंपकर समस्याओं के निराकरण और आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी।

    आलीराजपुर जिले की स्कूल-आंगनवाड़ियों की बदहाली पर टीम मिशन D3 ने उठाई आवाज
    सोंडवा ब्लॉक के ग्राम आम्बी में स्थित स्कूल भवन दयनीय हालत में

    कई आंगनवाड़ी केंद्रों की हालत खराब –
    नितेश अलावा के अनुसार ग्राम थाना सेमली के पटेल फलिया में आंगनवाड़ी भवन नहीं होने के कारण बच्चों को छोटे कच्चे झोपड़ेनुमा स्थान में बैठना पड़ रहा है। दीपा की चौकी में भवन मरम्मत की आवश्यकता है, जबकि एक स्थान पर नवीन भवन की जरूरत बताई गई है। किला जोबट में आंगनवाड़ी भवन जर्जर स्थिति में है। वहीं चमार बेगड़ा और पांच इमली में लंबे समय से भवन की मांग लंबित होने की बात सामने आई है। टिखोला, सिलोटा, पुवासा, काठीवाड़ा और भाबरा ब्लॉक सहित अन्य क्षेत्रों में भी कई भवनों की स्थिति खराब बताई गई है।

    ग्राम कंदा नदी धड़ फलिया आंगनवाड़ी केन्द्र भवन ही नही है

    पेयजल और शौचालय व्यवस्था पर सवाल –
    टीम ने स्कूलों में पेयजल व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। टीम के अनुसार कई स्कूलों में लगाए गए वाटर टैंक एवं पेयजल शेड नियमित रूप से संचालित नहीं हो रहे हैं। कई स्थानों पर बच्चों के लिए उपयोग योग्य शौचालय उपलब्ध नहीं होने की बात भी सामने आई है। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर भी ग्रामीणों एवं टीम द्वारा चिंता जताई गई है। टीम का कहना है कि बच्चों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है।

    आलीराजपुर जिले की स्कूल-आंगनवाड़ियों की बदहाली पर टीम मिशन D3 ने उठाई आवाज

    प्रशासन से निरीक्षण और कार्रवाई की मांग –
    नितेश अलावा ने कहा कि “एक अनपढ़ मां भी जानती है कि उसके बच्चे का स्कूल सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त होना चाहिए। फिर जिम्मेदार अधिकारी सब जानते हुए भी मौन क्यों हैं?” उन्होंने प्रशासन से स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कराने, जर्जर भवनों की मरम्मत अथवा नवीन भवन निर्माण, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को भी सुरक्षित भवन, स्वच्छ पानी, शौचालय, पौष्टिक भोजन और बेहतर शिक्षा का समान अधिकार मिलना चाहिए।

    कार्यकर्ता जुटा रहे जानकारी –
    अभियान के दौरान छात्र संघ नीयू के जिलाध्यक्ष सुमसिंह रावत, जिला मीडिया प्रभारी रितु लोहार, ब्लॉक अध्यक्ष संजय भूरिया, नीलेश डावर, मालसिंह तोमर, संपत धाकड़, दिलीप बामनिया, मनोज डामोर, सरदार परमार सहित कई कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय होकर स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की समस्याओं की जानकारी जुटा रहे हैं।

    Alirajpur News In Hindi Latest News Alirajpur Latest News Madhyapradesh Mp Regional News आलीराजपुर समाचार एमपी रीजनल न्यूज
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleदशामाता के जयकारों से भक्तिमय हुआ खट्टाली; शोभायात्रा के बाद हथनी नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान एमपी रीजनल न्यूज के एडिटर एवं मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से की। इसके बाद वर्ष 2020 में अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज वेब पोर्टल से जुड़े तथा वर्ष 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में आलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 से 7 वर्षों के अनुभव के साथ वे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन (Editing), डिजिटल मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया रणनीति में विशेष दक्षता रखते हैं। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से फिशरीज साइंस में स्नातक (B.Sc) की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (Master of Journalism) की शिक्षा प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाले विशाल चौहान डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 3.95 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें आलीराजपुर जिले में यूट्यूब का पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल है।

    Latest News

    दशामाता के जयकारों से भक्तिमय हुआ खट्टाली; शोभायात्रा के बाद हथनी नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन

    इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 34 पेटी अवैध शराब जब्त

    बड़ी खट्टाली में 3.15 एमवीए पीटीआर स्थापित होगा: बुधवार को कई गांवों में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    अनदेखी: ओलंपियाड परीक्षा में दिखी अनियमितताएं, बच्चों को भोजन उपलब्ध नहीं हुआ

    भोजन तो दूर स्वल्पाहार भी नही करवाया, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक…

    नवरात्रि अष्टमी पर सामूहिक कन्या भोज, सैकड़ों कन्याओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    इलाज रहेगा ठप: अलीराजपुर जिले सभी अस्पतालों की ओपीडी बन्द रहेगी

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    AI से जेनरेट की गई फोटो इतनी रियल लगती है कि इनकी पहचान कैसे की जाए, ये है सच्चाई पता करने का तरीका

    इन आसान तरीकों से पहचान सकते हैं एआई जनरेटेड तस्वीरें। टेक्नोलॉजी। आजकल इंटरनेट पर Artificial…

    लड़कियों के साथ छेड़खानी कर सोशल मीडिया पर वायरल करना युवकों को भारी पड़ा

    अलीराजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया अलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश…

    नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद-अलीराजपुर-नंदुरबार नई रेल लाइन: आदिवासी क्षेत्रों को मिलेगी नई रफ्तार

    मध्यप्रदेश। रेल मंत्रालय ने जनजातीय बहुल इलाकों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान की दिशा में…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    Mp Police Physical Test 2024: एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती फिजिकल टेस्ट की तारीखों में बदलाव

    शासकीय पशु चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम, अनुपस्थित पाए गए कर्मचारी

    लल्लनटॉप के संस्थापक संपादक सौरभ द्विवेदी ने दिया इस्तीफा, नए सफर की तैयारी

    विधायक उमंग जी सिंघार के निर्देश पर महिला कांग्रेस की बैठक का आयोजन हुआ

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.