आलीराजपुर। 33/11 केवी बड़ी खट्टाली उपकेंद्र पर 3.15 एमवीए पीटीआर स्थापित करने के कार्य के चलते आज 19 अगस्त बुधवार बड़ी खट्टाली सहित आसपास के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय के लिए बंद रहेगी। यह जानकारी वीरेंद्र सोलंकी, सहायक यंत्री, म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, केंद्र जोबट ने दी।
सहायक यंत्री सोलंकी ने बताया कि 19 अगस्त बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बड़ी खट्टाली उपकेंद्र से संचालित 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बड़ी खट्टाली फीडर के अंतर्गत बड़ी खट्टाली में 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
वहीं उम्दा फीडर से जुड़े छोटी खट्टाली, बड़ी खट्टाली, भानपुर, सिंधी, उम्दा, वागदी आदि क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। चमारबेगड़ा फीडर के अंतर्गत छोटी खट्टाली, चमारबेगड़ा, मसनी, दुदलवाट, बलदमुंग एवं खेरवा तथा घटवानी फीडर के अंतर्गत बड़ी खट्टाली, भित्ती, पलासदा, मसनी, घटवानी एवं खारकुआं आदि क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
वही वीरेंद्र सोलंकी ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले से निपटा लें। उन्होंने बताया कि कार्य की स्थिति के अनुसार विद्युत आपूर्ति बंद रहने का समय कम या अधिक हो सकता है।

