Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Monday, August 17
    Mp Regional NewsMp Regional News
    आलीराजपुर न्यूज

    प्रदेश में खाद वितरण शुरू, जोबट केंद्र पर POS मशीन खराब; किसान परेशान

    खाद की रैक उपलब्ध, POS मशीन दुरुस्त होते ही जोबट में वितरण शुरू करने का दावा; प्रबंधक बोले- फिलहाल आलीराजपुर केंद्र से भी ले सकते हैं खाद
    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:August 17, 2026No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    प्रदेश में खाद वितरण शुरू, जोबट केंद्र पर POS मशीन खराब; किसान परेशान

    आलीराजपुर। मध्यप्रदेश में 17 अगस्त से खाद वितरण फिर शुरू हो गया है, लेकिन जोबट स्थित विपणन सहकारी समिति मर्यादित के खाद वितरण केंद्र पर POS मशीन खराब होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह खाद लेने पहुंचे कई किसानों को मशीन खराब होने के चलते खाद नहीं मिल सकी। इससे किसानों का समय बर्बाद होने के साथ ही आने-जाने का अतिरिक्त आर्थिक भार भी उठाना पड़ रहा है।

    दरअसल, भारत सरकार के पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के रिटेलर्स के वास्तविक स्टॉक का मिलान करने के लिए 14 अगस्त की शाम 7 बजे से उर्वरक बिक्री पर रोक लगाई गई थी। इसके चलते 15 और 16 अगस्त को खाद की बिक्री प्रभावित रही। कृषि विभाग के अनुसार 17 अगस्त, सोमवार से प्रदेश में खाद वितरण फिर शुरू किया गया है। वहीं 20 अगस्त से ‘हर किसान, हर घर, हर खेत खाद अभियान’ शुरू किया जाना है, जिसके तहत किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराने की योजना है।

    प्रदेश में खाद वितरण शुरू, जोबट केंद्र पर POS मशीन खराब; किसान परेशान

    इधर, जोबट खाद वितरण केंद्र पर POS मशीन खराब होने से वितरण व्यवस्था प्रभावित है। किसानों ने मांग की है कि मशीन को जल्द दुरुस्त करवाकर खाद वितरण व्यवस्था सुचारू की जाए, ताकि उन्हें समय पर खाद मिल सके।

    इस संबंध में समिति के विपणन प्रभारी अशोक वाणी से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि POS मशीन खराब होने के संबंध में संबंधित को आवेदन प्रस्तुत किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में मशीन चालू होते ही किसानों को खाद का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही खाद की रैक भी लग चुकी है। वहीं प्रबंधक अनिल दुबे का कहना है कि POS मशीन के दुरुस्त होने तक किसान आलीराजपुर स्थित खाद वितरण केंद्र से भी खाद प्राप्त कर सकते हैं। मशीन चालू होते ही जोबट केंद्र से भी खाद वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

    ऐसे में प्रदेश स्तर पर खाद वितरण शुरू होने के बावजूद जोबट केंद्र पर POS मशीन खराब होने से स्थानीय किसानों को फिलहाल परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को उम्मीद है कि मशीन जल्द दुरुस्त होगी और उन्हें जोबट में ही खाद उपलब्ध हो सकेगी।

    Alirajpur News Alirajpur News In Hindi Jobat News Latest News Alirajpur Latest News Madhyapradesh Mp Regional News आलीराजपुर समाचार एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleबड़ी खट्टाली में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान एमपी रीजनल न्यूज के एडिटर एवं मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से की। इसके बाद वर्ष 2020 में अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज वेब पोर्टल से जुड़े तथा वर्ष 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में आलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 से 7 वर्षों के अनुभव के साथ वे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन (Editing), डिजिटल मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया रणनीति में विशेष दक्षता रखते हैं। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से फिशरीज साइंस में स्नातक (B.Sc) की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (Master of Journalism) की शिक्षा प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाले विशाल चौहान डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 3.95 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें आलीराजपुर जिले में यूट्यूब का पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल है।

    Latest News

    बड़ी खट्टाली में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

    बड़ी खट्टाली में भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान की विशेष उपस्थिति, हजारों देशप्रेमियों ने लिया हिस्सा

    श्रावण के द्वितीय सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, शिव डोले ने किया नगर भ्रमण

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    हर घर तिरंगा अभियान: आजादी के रंग, खाकी के संग

    अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा तिरंगा रैली को रवाना किया अलीराजपुर, कुलदीप डुडवा। स्वतंत्रता दिवस…

    बारिश के दौरान विद्युत प्रदाय में अवरोध होने पर तत्काल सूचना दे सकते हैं, मोबाइल नम्बर जारी किए

    वन विभाग की टीम ने 11 फीट लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू किया

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    मचा हड़कंप: नदी किनारे झाड़ियों के बीच मिला अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव; शिनाख्त में जुटी पुलिस

    अलीराजपुर। जोबट थाना अंतर्गत ग्राम कन्दा के पुजारा फलिया डोहि नदी किनारे झाड़ियों में रविवार…

    पीएम श्री स्कूल के बुरे हाल: सीमेंट शेड टूट रहे, आसपास नही की जा रही सफाई

    संस्था के प्रभारी प्राचार्य के पास है बीआरसी का भी प्रभार, लेकिन उनका व्यवस्था पर…

    बाल विवाह कानूनी अपराध है: रोकथाम हेतु कार्यशाला का आयोजन हुआ

    बाल विवाह करने वालो को 02 वर्ष तक का कारावास एवं एक लाख का जुर्माना…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट से गुजरात के जल संसाधन मंत्री श्री बावलिया ने की मुलाकात

    लापरवाही पर एक्शन: फाटा डेम की जांच करने पहुचा दल, ऐसी घटना फिर ना हो इसलिए कलेक्टर गंभीर

    राशन दुकान से वितरित चावल: प्लास्टिक चावल नहीं, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर है

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.