Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Wednesday, August 12
    Mp Regional NewsMp Regional News
    अपराध

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    30% कमीशन का लालच देकर युवाओं को बनाया जा रहा एजेंट। हर महीने 100 से ज्यादा तस्करी के मामले उजागर। 15 सर्कलों में आबकारी की विशेष टीमें तैनात। 3.67 करोड़ की अवैध शराब जब्त।
    Mp Regional NewsBy Mp Regional NewsUpdated:December 25, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    इंदौर। शहर में अवैध शराब तस्करी का नया और चिंताजनक ट्रेंड सामने आया है। अब शराब की खेप किराना सामान, गिफ्ट आइटम, स्कूल बैग और अटैची में छिपाकर डिलीवरी बॉय के रूप में घर-घर पहुंचाई जा रही है। इस अवैध नेटवर्क में शराब ठेकेदारों के एजेंट सक्रिय हैं, जो खास तौर पर छात्रों और बेरोजगार युवाओं को निशाना बना रहे हैं। उन्हें 30 प्रतिशत तक कमीशन का लालच देकर तस्करी के लिए एजेंट बनाया जा रहा है।

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आबकारी विभाग की कार्रवाई में हर महीने शहर में शराब तस्करी के 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। कोई आरोपी डिलीवरी बॉय बनकर शराब सप्लाई कर रहा है तो कोई निजी वाहन के जरिए खेप पहुंचा रहा है। तस्करी पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने शहर के 15 सर्कलों में विशेष टीमें तैनात की हैं। इनकी निगरानी के लिए 15 एडीईओ और एक स्पेशल स्क्वॉड भी गठित की गई है।
    9 महीनों में 6 हजार से अधिक केस, करोड़ों की शराब जब्त
    आंकड़ों के अनुसार, बीते 9 महीनों में अवैध शराब तस्करी के 6 हजार 600 से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 35 हजार 146 बल्क लीटर शराब, 85 किलो 760 ग्राम महुआ लाहन और 981 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत करीब 3 करोड़ 67 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही 88 दोपहिया, 5 तिपहिया और 8 चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 29 लाख 58 हजार 400 रुपये बताई गई है।

    अवैध शराब तस्करी के प्रमुख मामले (केस स्टडी)

    केस–1: डिलीवरी बॉय बनकर पहुंचा, 24 बोतल शराब जब्त
    17 दिसंबर 2025 को आबकारी विभाग की टीम ने द्वारिकापुरी निवासी राकेश बलवानी को डिलीवरी बॉय के रूप में शराब सप्लाई करते हुए पकड़ा। आरोपी के पास से 24 बोतल अवैध शराब जब्त की गई।
    केस–2: किराना की थैली में छिपाई शराब, 97 हजार की खेप बरामद
    14 दिसंबर 2025 को डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल की टीम ने स्कूटर सवार आरोपी विनोद (27) चौहान, निवासी छोटा बांगड़दा को पकड़ा। आरोपी किराना दुकान की थैली में परचून के साथ करीब 97 हजार रुपये की अवैध शराब ले जा रहा था।
    केस–3: ट्रैवलर बैग में शराब की तस्करी
    18 दिसंबर 2025 को पलासिया वृत्त की प्रभारी प्रियंका रानी चौरसिया की टीम ने राजेंद्र नगर एबी रोड पर बाइक सवार आरोपी को पकड़ा। उसके ट्रैवलर बैग से 97 हजार रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की गई।
    केस–4: स्कूल बैग में शराब, तीन पहिया वाहन चालक गिरफ्तार
    24 नवंबर 2025 को आबकारी अधिकारी मीरा सिंह की टीम ने चोइथराम चौराहा क्षेत्र से तीन पहिया वाहन चालक गौरव (25) मालवीय, निवासी रतलाम को पकड़ा। आरोपी स्कूल बैग में अवैध शराब छिपाकर ले जा रहा था।
    केस–5: गिफ्ट पैकिंग में 1 लाख से ज्यादा की शराब
    24 नवंबर 2025 को चोइथराम मंडी के पास स्कूटी सवार हर्ष (23) को पकड़ा गया। आरोपी के पास एक कार्टून बॉक्स मिला, जिसे गिफ्ट के रूप में पैक किया गया था। बॉक्स से 1 लाख रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब जब्त की गई।

    ठेकेदारों की भी हो रही सख्त निगरानी
    कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है। अवैध शराब, निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन के मामलों में ठेकेदारों पर भी सख्त नजर रखी जा रही है।

    युवाओं को बनाया जा रहा मोहरा
    असिस्टेंट आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी ने बताया कि स्कूल बैग, किराना और ट्रैवल बैग के जरिए शराब की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अधिकांश आरोपी कम उम्र के हैं, जिन्हें मोटे कमीशन का लालच देकर इस अवैध धंधे में शामिल किया जा रहा है। ऐसे आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

    Indore News Latest News Indore Latest News Madhyapradesh Mp Regional News इंदौर समाचार एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleआदिवासी समाज की बेटी ने MPPSC में मारी बाज़ी, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
    Next Article सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल
    Mp Regional News
    • Website

    Latest News

    श्रावण के द्वितीय सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, शिव डोले ने किया नगर भ्रमण

    सोंडवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, हजारों समाजजनों की रही सहभागिता

    ग्राम बड़ी खट्टाली में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    एमएसएमई कार्यशाला: उद्योगों का विस्तार कर उनके कार्यप्रणाली में सुधार करें

    अलीराजपुर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की मध्य प्रदेश की नोडल एजेंसी लघु उद्योग…

    कार्रवाई: तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा, जब्त कर थाने पर खड़ा किया

    ज्ञान और मिठास का उपहार, मालानी ने सामाजिक सरोकार के साथ मनाया जन्मदिन

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    आखिर क्यों पहुचीं ऑस्ट्रेलिया सांसद अनिता नागरसिंह चौहान देखिये खास खबर

    ऑस्ट्रेलिया भारत युवा संवाद (एआईवाईडी) ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच युवा नेताओं का प्रमुख संवाद…

    राठौड़ समाज ने मनाई वीर दुर्गादास जी की जयंती, मंत्री नागर सिंह चौहान रहे मुख्य अतिथि

    अलीराजपुर। ग्राम बड़ी खट्टाली स्थित श्री सकल पंच क्षत्रिय राठौड़ समाज भवन में राष्ट्रीय वीर…

    मुक्तिधाम को हरितधारा बनाने की पहल, समाजसेवियों एवं नागरिकों ने मुक्तिधाम में किया पौधरोपण

    अलीराजपुर । विजय मालवी । ✍️ बुधवार को ग्राम बड़ी खट्टाली के मुक्तिधाम परिसर में…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    सोंडवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, हजारों समाजजनों की रही सहभागिता

    नशा ही नाश का कारण है: एसपी राजेश व्यास की मौजूदगी में नशा मुक्ति सम्मेलन संपन्न

    स्कूली बच्चो ने उत्साह से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

    पीएम श्री स्कूल के बुरे हाल: सीमेंट शेड टूट रहे, आसपास नही की जा रही सफाई

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.