Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Saturday, June 6
    Mp Regional NewsMp Regional News
    मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश परिवहन विभाग सख्त: पार्टी परमिट के दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, आवेदन के 2 घंटे बाद होगा जारी

    Mp Regional NewsBy Mp Regional NewsNo Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    मध्यप्रदेश परिवहन विभाग सख्त: पार्टी परमिट के दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, आवेदन के 2 घंटे बाद होगा जारी

    भोपाल। प्रदेश में पार्टी परमिट की आड़ में हो रहे अनियमित यात्री परिवहन पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद पार्टी परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन करते ही तत्काल परमिट जारी नहीं होगा, बल्कि आवेदन के कम से कम दो घंटे बाद ही परमिट जारी किया जाएगा।

    परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान व्यवस्था का कई वाहन संचालक दुरुपयोग कर रहे हैं। चेकिंग या कार्रवाई की सूचना मिलते ही चालक परिवहन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर तत्काल आवेदन कर पार्टी परमिट प्राप्त कर लेते हैं और दस्तावेज दिखाकर कार्रवाई से बच जाते हैं। इस खामी को दूर करने के लिए विभाग ने पोर्टल में तकनीकी संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    क्या होता है पार्टी परमिट?

    परिवहन नियमों के तहत पार्टी परमिट किसी विशेष समूह, संस्था, धार्मिक यात्रा, विवाह समारोह, शैक्षणिक भ्रमण या पूर्व निर्धारित बुकिंग के लिए जारी किया जाता है। इसका उपयोग केवल निर्धारित यात्रा के लिए किया जा सकता है। इस परमिट के आधार पर नियमित यात्री परिवहन या रास्ते में सवारियां बैठाकर व्यावसायिक संचालन की अनुमति नहीं होती।

    इसके बावजूद प्रदेश के कई जिलों में कुछ वाहन संचालक पार्टी परमिट का उपयोग नियमित बस सेवा की तरह कर रहे हैं, जिससे नियमों का उल्लंघन हो रहा है। विभाग का मानना है कि दो घंटे की अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि लागू होने से तत्काल परमिट बनवाकर कार्रवाई से बचने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी।

    आयुक्त ने दिए निर्देश – परिवहन आयुक्त ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं और जल्द ही नई व्यवस्था लागू होने की संभावना है।

    परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने कहा,
    “कुछ यात्री परिवहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए परिवहन विभाग के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पार्टी परमिट जारी करा लेते हैं। इस संबंध में एनआईसी के साथ बातचीत कर जल्द पोर्टल पर बदलाव कराया जाएगा।”

    नई व्यवस्था लागू होने के बाद पार्टी परमिट प्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी और इसके दुरुपयोग पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है।

    Latest News Madhyapradesh Madhyapradesh News In Hindi Mp Regional News एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleदूषित पानी बर्दाश्त नहीं: विधायक सेना पटेल व कलेक्टर नीतू माथुर ने किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण
    Mp Regional News
    • Website

    Latest News

    दूषित पानी बर्दाश्त नहीं: विधायक सेना पटेल व कलेक्टर नीतू माथुर ने किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

    सूखा हैंडपंप कब बुझाएगा प्यास? लगातार दूसरी बार असफल रहा पीएचई का प्रयास, ग्रामीणों की उम्मीदों पर फिरा पानी

    झाबुआ जिला अस्पताल में गूंजी तिहरी किलकारियां: महिला ने एक साथ तीन बेटियों को दिया जन्म, सामान्य प्रसव से हुई डिलीवरी

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    खट्टाली में आधार सेवा केंद्र नहीं: ग्रामीणों को भारी परेशानी, सरकारी योजनाओं से वंचित हो रहे लोग

    बड़ी खट्टाली, अलीराजपुर। ग्राम खट्टाली और आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोग इन दिनों एक…

    हाथों में चप्पल लिए हुवे कीचड़ में चलता देश का भविष्य: रोजाना डरते सहमते हुए स्कूल तक पहुुंचते हैं

    दर्दनाक हादसा: महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश आ रही यात्री बस 70 फिट गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत व 40 से अधिक गम्भीर घायल

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    MPPSC 2025: अलीराजपुर के राकेश भयडिया का सहायक संचालक ग्रामोद्योग पद पर चयन, पटवारी संघ ने किया सम्मान

    अलीराजपुर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा 2025 के घोषित परिणाम में जिले…

    अलीराजपुर पीएमश्री स्कूल की हकीकत: खुले में बन रहा मिड-डे मील, बरामदे में बैठकर खाना खा रहे नौनिहाल

    अलीराजपुर। जिले के ग्राम खट्टाली स्थित पीएमश्री स्कूल की हालत बच्चों की सेहत और शिक्षा…

    धार गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया

    अमित शाह के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, बाबा साहब को अपमान करने पर उचित कार्यवाही…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    भगोरिया हाट: वर्ष और वक्त बदल सकता है लेकिन संस्कृति व सभ्यता नही

    मुक्तिधाम को हरितधारा बनाने की पहल, समाजसेवियों एवं नागरिकों ने मुक्तिधाम में किया पौधरोपण

    खबर का असर: कुछ ही घंटों में प्रशासन हरकत में, बच्चों को अब कक्षाओं में मिड-डे मील

    सांप के काटने से युवक की मौत: गुस्साएं ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर मार दिया

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.