Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Friday, May 15
    Mp Regional NewsMp Regional News
    इंदौर न्यूज

    हर जिले में खुलेंगे योग प्रशिक्षण केंद्र, युवाओं को फिट और जागरूक बनाने का अभियान : डॉ. राघवेंद्र शर्मा

    अब गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचेगा योग अभियान, हर जिले में तैयार होंगे प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक।
    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:May 14, 2026No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    हर जिले में खुलेंगे योग प्रशिक्षण केंद्र, युवाओं को फिट और जागरूक बनाने का अभियान : डॉ. राघवेंद्र शर्मा

    इंदौर। मध्यप्रदेश योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में योग कमेटियों का गठन हो चुका है और अब ब्लॉक व वार्ड स्तर तक समितियां बनाई जाएंगी। इसके साथ ही हर जिले में योग प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां प्रशिक्षकों को तैयार कर अलग-अलग स्थानों पर सेवाएं देने भेजा जाएगा।

    मध्यप्रदेश योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा इंदौर प्रेस क्लब प्रेस क्लब स्वागत करते हुवे।

    गुरुवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में योग आयोग का गठन वर्ष 2022 में हुआ था। गुजरात और छत्तीसगढ़ में भी योग आयोग बेहतर कार्य कर रहे हैं और वे जल्द ही वहां के आयोग अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे, ताकि प्रदेश में भी योग गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जा सके।

    मध्यप्रदेश योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा इंदौर प्रेस क्लब पत्रकार साथीगण।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने योग नीति तैयार की है, जिसे शिक्षा व्यवस्था से जोड़ा गया है। योग का पाठ्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है और जल्द ही उसका प्रकाशन होगा। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ नहीं रखता, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को मजबूत बनाता है। योग को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में योग से जुड़ने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में दीपक कर्दम, संजय त्रिपाठी, अभिषेक चेंडके, मुकेश तिवारी, अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, मनीष मक्खर, विजय भट्ट, लक्ष्मीकांत पंडित एवं अभिषेक रघुवंशी ने डॉ. शर्मा का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जोशी ने किया।

    राष्ट्रीय मासिक पत्रिका भव्य दर्पण की प्रति भेंट कर डॉ. राघवेंद्र शर्मा का अभिनंदन करते विशेष संवाददाता विशाल चौहान। इस अवसर पर पत्रिका के संपादक एवं इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम की उपस्थिति भी रही।

    इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी, डॉ. अर्पण जैन, राहुल वावीकर, राजेंद्र कोपरगांवकर, महेश मिश्रा, धर्मेश यशलाहा, खुशबू यादव, प्रदीप जोशी (बना), नितिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

    डॉ. राघवेंद्र शर्मा के मध्यप्रदेश योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य में आज उनके इंदौर आगमन पर राष्ट्रीय मासिक पत्रिका भव्य दर्पण की प्रति भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भव्य दर्पण के संपादक एवं इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम जी, वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी जी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

    Latest News Indore Latest News Madhyapradesh Mp Regional News इंदौर समाचार एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Article31 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण कर कमलेश राठौर सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान, एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज है। पत्रकारिता सफर की शुरुआत 2019 से प्रिंट व डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटिंग के रूप की। जिसके बाद 2020 में न्यूज वेब पोर्टल अलीराजपुर ब्रेकिंग व 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में अलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं देते रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6-7 वर्षो से सक्रिय है। जिन्हें कई अलग-अलग मंचो पर सम्मानित भी किया गया। इन्होंने होल्कर साइंस कॉलेज इंदौर से फिशरीज साइंस में स्नातक किया है। इनका इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नाकोत्तर की पढ़ाई भी जारी है। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले से ताल्लुकात रखते है। इनका यूट्यूब चैनल भी है जिसमे 3 लाख 75 हजार से अधिक फॉलोवर है। इन्हें अलीराजपुर जिले में यूट्यूब की और से पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त हुआ था। इन्हें सोशल मीडिया में खासा अनुभव है।

    Latest News

    31 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण कर कमलेश राठौर सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    नवीन प्रेस क्लब जोबट का उद्घाटन, “कलम साधना सम्मान” में वरिष्ठ पत्रकार अशोक हिंदुस्तानी सम्मानित

    खबर का असर: बड़ी खट्टाली हमले मामले में FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    इंदौर विश्व आदिवासी दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

    आदिवासी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इंदौर । विशाल चौहान ✍️ 9 अगस्त…

    पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एक ही दिन में संभव

    पेरिस ओलिंपिक: रेसलर विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    जीव दया का संदेश, पक्षियों को बचाने के लिए बोहरा समाज ने शुरू किया अभियान

    पक्षियों के लिए रोज करें दाना-पानी की व्यवस्था इनकी चहक से मिलेगी खुशियां और सुकून…

    सहकारिता उचित मूल्य की दुकान के गोदाम में घुसा पानी: गोदाम गिरने का डर बना हुआ है

    अलीराजपुर। विशाल चौहान। सरकार गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों को कई योजनाओं के तहत राशन दिया…

    MPPSC 2025: अलीराजपुर के राकेश भयडिया का सहायक संचालक ग्रामोद्योग पद पर चयन, पटवारी संघ ने किया सम्मान

    अलीराजपुर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा 2025 के घोषित परिणाम में जिले…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    दर्द से तड़पती रही प्रसूता: तीन किमी कीचड़ भरे रास्ते से खटिया पर ले गये प्रसूता को

    राशन दुकान से वितरित चावल: प्लास्टिक चावल नहीं, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर है

    सौंदर्य के नाम पर ज़हर: ब्यूटी प्रोडक्ट्स से पहले जांचें सच्चाई, बढ़ते विज्ञापनों और ब्रांड्स से सतर्क रहें

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.