Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Wednesday, January 14
    Mp Regional NewsMp Regional News
    आलीराजपुर न्यूज

    साइकिल पाकर छात्राएं हुई अति प्रसन्न: कन्या हाई स्कूल बड़ी खट्टाली में साइकिल वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न

    Mp Regional NewsBy Mp Regional NewsUpdated:September 5, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    साइकिल पाकर छात्राएं हुई अति प्रसन्न: कन्या हाई स्कूल बड़ी खट्टाली में

    अलीराजपुर (बड़ी खट्टाली)। विजय मालवी। जिले के ग्राम बड़ी खट्टाली में कन्या हाई स्कूल में साइकिल वितरण समारोह समारोह में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोबट अनु विभाग के एसडीएम अर्थ जैन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के सरपंच चेनसिंह डावर, पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता एवं मदन लड्ढा थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में एसडीएम द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

    इस अवसर पर स्वागत संस्था के प्राचार्य दिलीप कनेश ने किया। सरपंच चेनसिंह ने भी एसडीएम का पुष्पमाला से स्वागत किया। सरपंच चेनसिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल का स्वागत संस्था के प्राचार्य दिलीप कनेश ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के प्राचार्य ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए संस्था की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया एवं कहा कि नवी व दसवीं में इस संस्था में 180 छात्राएं अध्यनरत है यहां का परीक्षा परिणाम भी 90% से अधिक है, जो प्रशंसनीय है। संस्था के प्राचार्य ने अनुविभागीय अधिकारी को एवं उपस्थित अतिथियों को अवगत करवाया की यहां पर 09 व 10 वी की कक्षाये संचालित है उन्होंने कक्षा 11वीं एवं 12वीं तक उन्नयन करने की मांग रखी।

    उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम अर्थ जैन ने शासन की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की व छात्राओं से मौखिक संवाद किया जिसका छात्राओं ने सटीक जवाब देकर श्रेष्ठ स्कूल का परिचय दिया। एसडीएम ने कहा कि आज कन्या स्कूल में 74 साइकिल वितरित की जा रही है जो की प्रशंसनीय है। एसडीएम ने कहा कि छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करना चाहिए तथा अभी तो 90% परिणाम आया है। लेकिन भविष्य में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम आना चाहिए। आपने इस संबंध में संबंधित प्राचार्य एवं स्टाफ को भी निर्देशित किया कि मन लगाकर समय पर छात्राओं को अध्ययन करावे यदि किसी प्रकार की असुविधा हो तो तत्काल मुझसे संपर्क करें।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमेश मेहता ने कहा कि संस्था का परीक्षा परिणाम संतोषजनक है एवं यहां का अध्यापन कार्य संतोषजनक है। मेहता ने बताया कि बड़ी खट्टाली हाई स्कूल में अध्यनरत कई छात्र आज बड़े-बड़े पदों पर आसीन है, जो कि यहां की पढ़ाई का परिणाम है। इस अवसर पर मेहता ने कहा की स्कूल की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करवाने हेतु जिले की सांसद श्रीमती अनीता चौहान एवं कैबिनेट मंत्री माननीय नागरसिंह चौहान से मांग की जावेगी।

    कार्यक्रम को ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि मदन लड्ढा ने संबोधित किया एवं प्रदेश भाजपा की नीतियों का परिणाम है कि आज नन्ही बालिकाओं को अपने घर से आने के लिए प्रदेश के मुखिया द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण की जा रही है। इस अवसर पर सरपंच चेनसिह डावर ने अपनी ओर से व ग्राम पंचायत की ओर से भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया एवं कहा कि हाई स्कूल का उन्नयन करवाना हमारी प्रमुख प्राथमिकता है। इस संबंध में सहायक आयुक्त एवं जिला कलेक्टर को अवगत कराएंगे।

    कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल ने संबोधित करते हुए भाजपा की रीति नीतियों की प्रशंसा की एवं कहा कि बालिकाओं को घर से आने-जाने में काफी दुविधा होती थी। इसलिए प्रदेश शासन ने निर्णय लिया कि इन्हें घर से आने जाने हेतु साइकिल दी जावे ताकि समय की बचत हो सके।

    उक्त कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रहलाद लड्ढा, पूर्व सरपंच भाव सिंह, पंचायत प्रतिनिधि विजय मालवी, मंडल महामंत्री ललित राठौड, शाहरुख खत्री, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विनोद परवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन रमेश गडरिया ने किया। इस अवसर पर नवागत एसडीएम का ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने एसडीएम के प्रथम कार्यक्रम आगमन पर साल व श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में एसडीएम द्वारा प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleभाजपा की मण्डल स्तरीय कार्य शाला बड़ी खट्टाली मे सम्पन्न
    Next Article पहली बार जिला स्तरीय आदिवासी समाज खट्टाली में मनाएगा बिरसा जयंती: सांस्कृतिक प्रस्तुति व अधिकारों पर होगी चर्चा
    Mp Regional News
    • Website

    Latest News

    संघ शताब्दी वर्ष पर बड़ी खट्टाली में भव्य हिंदू संगम, 5 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    फरवरी से लागू होनी है सिगरेट की बढ़ी कीमत, दुकानदारों ने पहले ही शुरू की मनमानी वसूली

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    लल्लनटॉप के संस्थापक संपादक सौरभ द्विवेदी ने दिया इस्तीफा, नए सफर की तैयारी

    रियल एस्टेट सेक्टर में पैसा ही पैसा, निजी इक्विटी निवेश 60 हजार करोड़ पार

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    जोबट युवक ने लगाई फांसी : घर मे फंदे पर लटका मिला युवक का शव

    जोबट युवक ने लगाई फांसी : घर मे फंदे पर लटका मिला युवक का शव…

    संघ शताब्दी वर्ष पर बड़ी खट्टाली में भव्य हिंदू संगम, 5 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

    अच्छी बारिश होने पर निभाया वादा, गधों को खिलाए गुलाब जामुन

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    अलीराजपुर: युवती की चाकू गोद कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    आरोपी युवक ने युवती के ऊपर चाकू से तीन से चार वार किये  अलीराजपुर। विशाल…

    Mission D3 : शादी में अधिक डीजे बजने पर पहली कार्यवाही की गयी

    शक्षम अधिकारी एसडीएम अलीराजपुर द्वारा पटवारी इडू कनेश को त्वरित कार्यवाही करते हुए नोटिस देकर…

    Alirajpur News: महिला ने बैंककर्मी को पीटा; अश्लील मैसेज भेज करता था परेशान, पुलिस ने गिरफ्तार किया

    अलीराजपुर। विशाल चौहान। अलीराजपुर जिले के जोबट में एक महिला ने बैंक कर्मचारी की हॉकी…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    छात्रों को मिलेगा सुरक्षित व सुव्यवस्थित आवास: अब नहीं झेलनी पड़ेगी पुरानी चद्दर वाले आदिवासी छात्रावास की परेशानी

    झाबुआ और अलीराजपुर जिले में शराबबंदी लागू की जाए: महेश पटेल

    आलीराजपुर के सीईओ प्रखर सिंह का तबादला, इंदौर नगर निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी

    कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासों से अलीराजपुर को मिली 3 नई सड़कों की सौगात

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.