Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Wednesday, January 14
    Mp Regional NewsMp Regional News
    मध्यप्रदेश

    ट्राइबल फैशन शो: रैंप पर उतरीं आदिवासी महिलाएं, वूमंस प्रेस क्लब ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

    आदिवासी महिलाओं के प्रोत्साहन के लिए रैम पर उतरी कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया
    Mp Regional NewsBy Mp Regional NewsUpdated:September 5, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    ट्राइबल फैशन शो: रैंप पर उतरीं आदिवासी महिलाएं, वूमंस प्रेस क्लब ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

    इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वूमंस प्रेस क्लब,मप्र द्वारा गाँधी हॉल में ट्राइबल फैशन शो का आयोजन किया गया। जिसमें प्रोफेशनल मॉडल की जगह आदिवासी समाज की महिलाएं परम्परागत वेशभूषा के साथ रैंप पर उतरी। आदिवासी अंचलों की महिलाओं ने रैंप वॉक पर अपने पारंपरिक परिधान, आभूषण, भगोरिया नृत्य, गुड़िया कला, पिथोरा कला एवं आदिवासी लोक चित्रकला का प्रदर्शन किया।

    आदिवासी महिलाओं के प्रोत्साहन के लिए रैम पर उतरी कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया शामिल हुई और आदिवासी महिलाओं के प्रोत्साहन के लिए रैम वॉक भी किया। कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मैं खुद उस क्षेत्र से आती हु और आदिवासी अंचलों की महिलाओं का संघर्ष देखा है और करीब से महसूस भी किया है। जब मुझे पता चला कि वूमेंस प्रेस क्लब मध्यप्रदेश, आदिवासी महिलाओं का ट्राइबल फैशन शो करवा रहा है और उसमें मेरी बहने हिस्सा ले रही है। तो मैं अपने आप को रोक नहीं पाई मैं अपनी बहनों का साथ देने और उनको प्रोत्साहित करने खुद चली आई। धीरे धीरे आधुनिकता के दौर में हमारी प्राचीन संस्कृति विलुप्त होते जा रही है आज इस मंच पर पहली बार मैने आदिवासी परंपरा और संस्कृति परिधान का प्रदर्शन देखा जो अदभुत है। अपनी परम्परा को सहेजने और उसको बढ़ावा देने के लिए मुझसे जो मदद हो सकेगी वह मै हर संभव प्रयास करूंगी।

    रैंप वॉक करते हुए आदिवासी महिलाएं

    अध्यक्षता सांसद शंकर लालवानी ने की। विशेष अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, स्तंभ लेखक एवं ब्लॉगर प्रवीण कक्कड़, विधायक गोलू शुक्ला,सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर विनीत शर्मा बिजनेस हेड ओमेक्स ग्रुप, वरिष्ठ पत्रकार जीतेन्द्र सोनी, पं. योगेन्द्र महंत एवं कांग्रेस नेता रीना बोरासी मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि आदिवासी अंचल की महिलाओं के माध्यम से आदिवासी कला को व्यापक मंच देकर वूमंस प्रेस क्लब ने अपने नाम को चरितार्थ किया है।

    ट्राइबल फैशन शो वूमेंस प्रेस क्लब इंदौर

    इनका हुआ सम्मान –

    इस अवसर पर मंत्री महोदया एवं अन्य अतिथियों ने अपनी लेखनी से समाज में जनचेतना जागृत करने एवं सामाजिक कार्यों से समाज में विशेष योगदान देने वाले डॉ. प्रशांत चौबे एडिशनल एस.पी. विदिशा,  राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर, सुदीप मीणा डिप्टी कलेक्टर इंदौर, महेंद्र सोनगिरा संपादक एमपी न्यूज़ इंदौर,  रंजीत सिंह सिंघम यातायात पुलिस इंदौर, गोविंद माहेश्वरी सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ. मोहिनी वर्मा वरिष्ठ पत्रकार, धार, रागनी सोनी एजीएम एडमिन ओमेक्स ग्रुप, जीतू सोनी जनरल मैनेजर ओमैक्स ग्रुप, गायत्री शर्मा बिजनेस वुमन एवं डॉ. चेतना दीक्षित दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों ने वूमंस प्रेस क्लब की स्मारिका शक्ति का विमोचन भी किया।

    ट्राइबल फैशन शो वूमेंस प्रेस क्लब इंदौर

    जज के रूप में मधु दवे,पूजा सिंहल, डॉ प्रीति जैन दिनेश वर्मा साजिद निजामी ऋतु केडिया प्रतिभा मित्तल प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत वूमंस प्रेस क्लब की अध्यक्ष शीतल रॉय, महासचिव रितु साहू एवं स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुनयना शर्मा एवं एंकर डॉ करिश्मा चौहान ने किया। झाबुआ टीम की कोर्डिनेटर तृप्ति वैरागी और शो के डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर डॉ अभिनीत सिंह। मेकअप लेक्मे एकेडमी ने किया। ड्रेस डिजाइन संकेत, प्राची तिवारी, हिना शर्मा और रवि परिहार ने किया।

    ट्राइबल फैशन शो वूमेंस प्रेस क्लब इंदौर

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleआजाद कुटिया पहुँची प्रभारी मंत्री उइके: क्रांतिकारी आजाद को पुण्यतिथि पर नमन किया
    Next Article वीडियो वायरल: राशन दुकानों में वितरित चावल को प्लास्टिक का होना बता रहे ग्रामीण
    Mp Regional News
    • Website

    Latest News

    संघ शताब्दी वर्ष पर बड़ी खट्टाली में भव्य हिंदू संगम, 5 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    फरवरी से लागू होनी है सिगरेट की बढ़ी कीमत, दुकानदारों ने पहले ही शुरू की मनमानी वसूली

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    लल्लनटॉप के संस्थापक संपादक सौरभ द्विवेदी ने दिया इस्तीफा, नए सफर की तैयारी

    रियल एस्टेट सेक्टर में पैसा ही पैसा, निजी इक्विटी निवेश 60 हजार करोड़ पार

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    अलीराजपुर कांग्रेस होगी मजबूत: जिले में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति

    अलीराजपुर। विशाल चौहान। मध्यप्रदेश अध्यक्ष कुँवर रणजीत सिंह शक्तावत की अनुसंसा एवं जिला कांग्रेस कमेटी…

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर: नई स्वास्थ्य पहल की शुरुआत, मरीजो को दी निःशुल्क दवाएं

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    भगोरिया के रंग में रंगे मुख्यमंत्री डॉ यादव: राजकीय उत्सव मनाने की घोषणा की है

    सांस्कृतिक विरासत और समरसता का उत्सव… झाबुआ में भगोरिया उत्सव में जनजातीय संस्कृति के रंग…

    मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: भारी बारिश/बाढ़ के चलते शासन प्रशासन अलर्ट

    मध्य प्रदेश में रायसेन, नर्मदापुरम, सागर समेत 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भोपाल।…

    सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने पर कलेक्टर ने लगाई रोक, आदेश दो माह तक प्रभावी

    अलीराजपुर। जिले में सोशल मीडिया के जरिये फैलाई जा रही आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री पर…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने पर कलेक्टर ने लगाई रोक, आदेश दो माह तक प्रभावी

    अलीराजपुर: युवती की चाकू गोद कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    दिल का टूटना भी एक बीमारी: दवा के साथ योग-मेडिटेशन है असरदार, लक्षणों का रखें ध्यान

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.