Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Saturday, July 25
    Mp Regional NewsMp Regional News
    आलीराजपुर न्यूज

    शोभायात्रा के साथ बड़ी खट्टाली में हुआ साध्वी श्री श्रद्धानिधिजी का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:July 24, 2026No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    शोभायात्रा के साथ बड़ी खट्टाली में हुआ साध्वी श्री श्रद्धानिधिजी का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

    बड़ी खट्टाली। शुक्रवार को साध्वी श्री मयूरकलाश्रीजी की शिष्या साध्वी श्री श्रद्धानिधिजी महाराज साहब आदि ठाणा-3 का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश धार्मिक उत्साह एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कन्या हाई स्कूल से प्रारंभ हुई भव्य शोभायात्रा पूरे कस्बे में बैंड-बाजों के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान हल्की बारिश की फुहारों ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।

    शोभायात्रा के साथ बड़ी खट्टाली में हुआ साध्वी श्री श्रद्धानिधिजी का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

    शोभायात्रा में भगवान के चित्र के साथ दादा गुरुदेव श्री राजेंद्र सूरीश्वरजी एवं पुण्य सम्राट श्री जयंतसेन सूरीश्वरजी के चित्र सुसज्जित रथ में विराजमान रहे। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर साध्वीश्री का गवली बनाकर स्वागत किया गया। जैन श्रीसंघ के साथ माहेश्वरी, ब्राह्मण एवं राठौड़ समाज सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

    शोभायात्रा के साथ बड़ी खट्टाली में हुआ साध्वी श्री श्रद्धानिधिजी का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

    कार्यक्रम में जोबट, कुक्षी, पारा, रतलाम, थांदला, लिमड़ी, झाबुआ, कल्याणपुरा, राणापुर, नानपुर एवं आलीराजपुर सहित अनेक जैन श्रीसंघों की उपस्थिति रही। अपने आशीर्वचन में साध्वी श्री श्रद्धानिधिजी महाराज साहब ने कहा कि बड़ी खट्टाली के श्रावक-श्राविकाओं की दृढ़ आस्था और भावनाओं के कारण यह चातुर्मास यहां संभव हो सका है। आगामी चार माह तक धर्म की गंगा बहेगी तथा धर्म, संयम और सदाचार के संदेश जन-जन तक पहुंचेंगे।

    शोभायात्रा के साथ बड़ी खट्टाली में हुआ साध्वी श्री श्रद्धानिधिजी का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

    स्वागत भाषण में रमेश मेहता ने बाहर से पधारे सभी श्रीसंघों का अभिनंदन करते हुए कहा कि छोटे से कस्बे में चातुर्मास का आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम का संचालन रमेश मेहता एवं भरत भंसाली ने किया तथा आभार मुकेश मेहता ने व्यक्त किया।

    स्वागत गीत सपना मेहता एवं साधना मेहता ने प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत मुकेश मेहता, मनोज मेहता, शुभम मेहता, चंद्रशेखर जैन, भूपेंद्र चत्तर, धन्य मेहता, लक्ष्य मेहता, नमन मेहता, अनिल मेहता, जैन समाज के अध्यक्ष समरथमल जैन एवं माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष दिलीप परवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।

    इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष (मकु) परवाल, पूर्व विधायक माधुसिंह डावर, भाजपा नेता विशाल रावत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका झाबुआ, सरपंच चेनसिंह डावर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल, उपसरपंच शुभम मेहता, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मदन लड्ढा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Alirajpur News In Hindi Khattali News Latest News Alirajpur Mp Regional News आलीराजपुर समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बड़ी खट्टाली में बैठक, सीईओ ने स्वच्छता और विकास योजनाओं की समीक्षा की
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान एमपी रीजनल न्यूज के एडिटर एवं मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से की। इसके बाद वर्ष 2020 में अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज वेब पोर्टल से जुड़े तथा वर्ष 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में आलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 से 7 वर्षों के अनुभव के साथ वे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन (Editing), डिजिटल मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया रणनीति में विशेष दक्षता रखते हैं। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से फिशरीज साइंस में स्नातक (B.Sc) की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (Master of Journalism) की शिक्षा प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाले विशाल चौहान डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 3.95 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें आलीराजपुर जिले में यूट्यूब का पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल है।

    Latest News

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बड़ी खट्टाली में बैठक, सीईओ ने स्वच्छता और विकास योजनाओं की समीक्षा की

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    वन विभाग की टीम ने 11 फीट लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    डोल ग्यारस पर्व को लेकर प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

    अलीराजपुर। आगामी 3 सितंबर को आयोजित होने वाले डोल ग्यारस पर्व को लेकर आज प्रभारी…

    आम्बुआ में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी, जिला प्रशासन सख्त

    छात्रों के लिए सुनहरा अवसर: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन का मौका, जल्द करें आवेदन

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    370 करोड़ की स्वीकृति के बावजूद अब तक शुरू नहीं हुआ निर्माण, सांसद ने उठाई टू लेन सड़क निर्माण की मांग

    अलीराजपुर। अलीराजपुर से दाहोद जाने के दौरान आम्बुआ से सेजवाड़ा तक नेशनल हाईवे 56 की…

    खुशियों का त्यौहार: ईद-उल-फ़ित्र उत्साह और उमंग के साथ मनाया

    बड़ी खट्टाली, अलीराजपुर। ईदु-उल-फितर को भाईचारे और अमन का पैगाम लाने वाला त्यौहार माना जाता…

    बिना डिग्री वाले डॉक्टरों पर जिला प्रशासन सख्त: कलेक्टर डॉ. बेडेकर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

    अलीराजपुर। जिले के ग्राम बेगड़ी में इलाज के दौरान इंजेक्शन लगने से एक व्यक्ति की…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    अलीराजपुर समाचार: सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4892 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया

    मध्यप्रदेश के गुना में एयरक्राफ्ट क्रैश: इंजन फेल होने की आशंका

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    मथवाड़ पंचायत का बड़ा फैसला: शादी-ब्याह में डीजे और शराब पर रोक

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.