Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Sunday, August 2
    Mp Regional NewsMp Regional News
    आलीराजपुर न्यूज

    एसडीएम मनोज गरवाल एक्शन मोड में: अस्पताल और स्कूलों का औचक निरीक्षण, लापरवाह शिक्षकों को नोटिस, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के निर्देश

    Vijay MalviBy Vijay MalviUpdated:August 1, 2026No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    एसडीएम मनोज गरवाल एक्शन मोड में: अस्पताल और स्कूलों का औचक निरीक्षण, लापरवाह शिक्षकों को नोटिस, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के निर्देश

    आलीराजपुर। जोबट अनुविभाग में पदस्थ नवागत एसडीएम मनोज गरवाल लगातार मैदानी निरीक्षण कर शासकीय व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। शनिवार को उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़ी खट्टाली का आकस्मिक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल में पदस्थ डॉ. के.सी. गहलोत से स्वास्थ्य सेवाओं, उपलब्ध संसाधनों एवं कमियों की जानकारी ली।

    डॉ. गहलोत ने बताया कि अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ एवं ड्रेसर की कमी के कारण मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एसडीएम ने आश्वासन दिया कि अस्पताल की समस्याओं से जिला कलेक्टर नीतू माथुर को अवगत कराकर शासन स्तर पर आवश्यक प्रस्ताव भेजा जाएगा। साथ ही अस्पताल में जनसहयोग से ईसीजी मशीन स्थापित करने का सुझाव दिया, जिस पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र मशीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

    एसडीएम मनोज गरवाल एक्शन मोड में: अस्पताल और स्कूलों का औचक निरीक्षण, लापरवाह शिक्षकों को नोटिस, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के निर्देश

    इसके बाद एसडीएम ने ग्राम कंदा के शासकीय विद्यालय का निरीक्षण कर शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति, समय पर मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने तथा विद्यालय संचालन में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हाल ही में विकासखंड के उँडारी, बलेड़ी, बिलखेड़ी एवं बिलासा ग्राम की शालाओं के औचक निरीक्षण के दौरान कई संस्थाओं में शिक्षक अनुपस्थित मिले तथा कुछ बिना सक्षम स्वीकृति के अवकाश पर पाए गए। ऐसे सभी प्रकरणों में संबंधित शिक्षकों को नियमानुसार कारण बताओ सूचना पत्र (नोटिस) जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

    एसडीएम मनोज गरवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में प्रतिदिन सायं 5 बजे ई-अटेंडेंस की जानकारी एसडीएम कार्यालय को भेजी जाए, ई-अटेंडेंस शत-प्रतिशत दर्ज की जाए तथा मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही संचालित किया जाए। साथ ही विकासखंड के सभी अधिकारियों को नियमित विद्यालय भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की गंभीर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध निलंबन का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा जाएगा।

    निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच चेनसिंह डावर, उपसरपंच शुभम मेहता, रमेश मेहता, मदन लड्ढा, विजय मालवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों के साथ ग्राम विकास एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

    Alirajpur News Alirajpur News In Hindi Jobat News Khattali News Latest News Alirajpur Latest News Madhyapradesh Madhyapradesh News In Hindi आलीराजपुर समाचार एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleशोभायात्रा के साथ बड़ी खट्टाली में हुआ साध्वी श्री श्रद्धानिधिजी का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश
    Vijay Malvi
    • Website

    पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले दो दशकों से इस क्षेत्र में कार्य कर रहा हु। पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा। पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान है। पिछले दो दशकों से लगातार मध्य प्रदेश के तमाम प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव प्राप्त हुआ है।

    Latest News

    शोभायात्रा के साथ बड़ी खट्टाली में हुआ साध्वी श्री श्रद्धानिधिजी का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बड़ी खट्टाली में बैठक, सीईओ ने स्वच्छता और विकास योजनाओं की समीक्षा की

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    5 साल पहले 3 किलो चांदी रखकर: 60 हजार रूपये निकाले, 1,60,000 रूपये जमा किये – उसके बाद भी चांदी वापस नही की

    चांदी के लिए भटकते रहे गरीब आदिवासी: कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद हुई एफआईआर, मामला…

    सामाजिक एकता की मिसाल बनेगी हीमोफीलिया पीड़ित बच्चे की कहानी पर आधारित फिल्म ‘मिसाल’

    बारिश के दौरान विद्युत प्रदाय में अवरोध होने पर तत्काल सूचना दे सकते हैं, मोबाइल नम्बर जारी किए

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    दो-तीन माह से राशन नहीं मिलने पर उचित मूल्य दुकान पर हंगामा, ग्रामीणों ने लगाए अनियमितता के आरोप

    आलीराजपुर। जोबट तहसील अंतर्गत बड़ी खट्टाली स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था की उचित मूल्य…

    अलीराजपुर जिले की 108 एम्बुलेंस की लापरवाही: शराब के नशे में चला रहे एम्बुलेंस, राहगीर को मारी टक्कर

    बचाव में खट्टाली चौकी पहुची 3 अन्य एम्बुलेंस चालक सहित 108 के जिला अधिकारी अलीराजपुर।…

    हरतालिका तीज: पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने व्रत रखा, मंदिरों में की पूजा

    अलीराजपुर। विजय मालवी। ग्राम बड़ी खट्टाली में महिलाओं ने हरतालिका तीज का पर्व काफी उत्साह…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    संभागायुक्त की राजस्व समीक्षा बैठक: नहीं बिक सकेगी मंदिरों की भूमि, पटवारियों की पंचायत स्तर पर उपस्थिति अनिवार्य

    सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का हुआ आयोजन: एसडीएम जैन ने सफाईकर्मीयो का सम्मान किया, स्वास्थ्य की जांच की गई

    खट्टाली में आधार सेवा केंद्र नहीं: ग्रामीणों को भारी परेशानी, सरकारी योजनाओं से वंचित हो रहे लोग

    आम्बुआ में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी, जिला प्रशासन सख्त

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.