Author: Vishal Chouhan

विशाल चौहान एमपी रीजनल न्यूज के एडिटर एवं मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से की। इसके बाद वर्ष 2020 में अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज वेब पोर्टल से जुड़े तथा वर्ष 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में आलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 से 7 वर्षों के अनुभव के साथ वे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन (Editing), डिजिटल मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया रणनीति में विशेष दक्षता रखते हैं। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से फिशरीज साइंस में स्नातक (B.Sc) की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (Master of Journalism) की शिक्षा प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाले विशाल चौहान डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 3.95 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें आलीराजपुर जिले में यूट्यूब का पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल है।

भोपाल। किसानों के लिए आत्मनिर्भर सिंचाई की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मध्यप्रदेश शासन ने प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के अंतर्गत सोलर पंप उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस योजना के तहत जिन किसानों ने वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में विद्युत वितरण कंपनी से अस्थाई कनेक्शन लिया है, वे अब पी.एम. कृषक मित्र सूर्य योजना अंतर्गत सोलर पंप प्राप्त करने के पात्र होंगे और आवेदन कर सकेंगे। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि किसान को सोलर पंप की लागत का केवल 10 प्रतिशत हिस्सा ही देना होगा। जबकि शेष राशि भारत…

Read More

प्राचार्य ने कहा… ऐसी गतिविधियां आत्मविश्वास और सृजनशीलता को देती हैं नया आयाम अलीराजपुर। रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व जिले के सांदीपनी स्कूल खंडाला में छात्राओं द्वारा राखी बनाने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 40 छात्राओं ने भाग लिया। जिनमें नवीं और दसवीं कक्षा की छात्राएं शामिल थीं। सभी को स्कूल की ओर से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। जिसके बाद उन्होंने अपने हाथों से रंग-बिरंगी और खूबसूरत राखियां तैयार कीं। इनमें से कई राखियों को मोतियों और सजावटी सामग्री से सजाया गया जो देखने में बेहद आकर्षक लग रही थीं। प्राचार्य कुलदीप भाटी ने बताया…

Read More

अलीराजपुर, इंदौर। डाक विभाग अब मध्य प्रदेश में भी डिजिटल युग की ओर तेज़ी से अग्रसर हो रहा है। ग्राहकों को बेहतर और तेज़ सेवाएं देने के उद्देश्य से 22 जुलाई 2025 से प्रदेश भर के डाकघरों में नया सॉफ्टवेयर ‘आईटी-2.0’ लागू किया जाएगा। इसके तहत डाकघर की लेन-देन प्रणाली अब पूर्ण रूप से डिजिटल और अधिक पारदर्शी होगी। 21 जुलाई को डाकघर के लेनदेन अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। ताकि सॉफ्टवेयर परिवर्तन का कार्य सफलतापूर्वक किया जा सके। इंदौर मुख्य डाक अधीक्षक ने जानकारी दी कि नए सिस्टम के तहत ग्राहकों को बिना किसी तकनीकी रुकावट के तेज़ सेवा…

Read More

बड़ी खट्टाली। क्षत्रिय राठौड़ समाज चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली के पचास से अधिक घरों के समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से समाज की नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और समाजहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुल गौरव वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ के चित्र पूजन व माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात अध्यक्ष पद के लिए रमेशचंद मोहनलाल, उपाध्यक्ष पद हेतु कैलाशचंद रूपचंद, सचिव पद हेतु गोवर्धन अंबालाल और कोषाध्यक्ष पद हेतु घनश्याम कांतिलाल राठौड़ के नाम प्रस्तावित किए गए। जिन्हें उपस्थित समाजजनों ने…

Read More

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के 20 आदिवासी ज़िलों में कार्यरत पंचायत पेसा मोबिलाइजर्स ने 7 जुलाई से 15 दिवसीय सामूहिक अवकाश (हड़ताल) पर जाने का निर्णय लिया है। इस सामूहिक कदम की वजह है मार्च 2025 से अब तक चार माह का लंबित मानदेय और सरकार द्वारा घोषित ₹8000 मासिक मानदेय वृद्धि का अब तक क्रियान्वयन नहीं होना। वही चार माह की यह राशि करीब ₹8.43 करोड़ तक पहुंच गई है, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। आपको बतादे की अलीराजपुर जिले सहित संपूर्ण प्रदेश में कार्यरत लगभग 5271 पेसा मोबिलाइज़र जो आदिवासी बहुल पंचायतों में…

Read More

बड़ी खट्टाली, अलीराजपुर। ग्राम खट्टाली में बुधवार से आधार सेवा केंद्र की शुरुआत कर दी गई है। जिससे क्षेत्र के 15–16 गांवों के हजारों ग्रामीणों को अब आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जोबट या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। ग्राम पंचायत भवन में प्रारंभ हुए इस सेवा केंद्र पर पहले ही दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ देखी गई। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर में सुधार, नया आधार बनवाने, वंचित वर्गों के पंजीकरण जैसी सेवाओं का लाभ लिया। एमपी रीजनल न्यूज़ द्वारा लगातार दो दिवसीय अभियान द्वारा विभागीय अधिकारियों को…

Read More

अलीराजपुर। जिले के बड़ी खट्टाली में लंबे समय से आधार सेवा केंद्र की अनुपलब्धता ग्रामीणों के लिए एक गंभीर समस्या बनी हुई है। आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि सुधार, नया कार्ड बनवाने जैसी ज़रूरी सेवाओं के लिए लोगों को दूर-दराज के नगरों में भटकना पड़ता है, जिससे वे कई महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे राशन, छात्रवृत्ति, पेंशन, आयुष्मान से वंचित रह जाते हैं। यह मुद्दा दैनिक स्वदेश, राज एक्सप्रेस समाचार पत्र और एमपी रीजनल न्यूज़ में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि खट्टाली सहित आसपास के कई गाँवों में हजारों की आबादी होने के बावजूद आधार सेवा केंद्र…

Read More

बड़ी खट्टाली, अलीराजपुर। ग्राम खट्टाली और आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोग इन दिनों एक गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में आधार सेवा केंद्र की अनुपलब्धता के कारण सैकड़ों ग्रामीणों को अपने दस्तावेजों का पंजीयन या अपडेट कराने के लिए 10 से 20 किलोमीटर दूर जोबट या जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ रहा है। इस समस्या का सबसे अधिक प्रभाव छात्रों पर पड़ रहा है। वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया चालू है, लेकिन नवीन छात्रों के आधार कार्ड न बनने और पुराने आधार में नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर सुधार जैसी जरूरी अपडेट न हो पाने के कारण…

Read More

बड़ी खट्टाली, अलीराजपुर। धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत ग्राम बड़ी खट्टाली में बुधवार को बहुविभागीय शिविर का आयोजन किया गया। लेकिन आवश्यक सेवाओं की अनुपलब्धता और तकनीकी समस्याओं के चलते ग्रामीणों को निराशा का सामना करना पड़ा। वही कुछ सफलताएं भी दर्ज हुईं। पंचायत स्तर पर पेंशन के 10 आवेदन लिए गए और 23 समग्र ई-केवाईसी पूर्ण की गईं। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों को हुई परेशानी – शिविर में समग्र ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड, पशुपालन, कृषि, राशन कार्ड, पेंशन, व अन्य कई विभाग सक्रिय रहे। लेकिन आधार सेवा के संचालन में गंभीर खामियां देखी गईं। सर्वर ठप होने और ऑपरेटर…

Read More

खट्टाली, अलीराजपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी खट्टाली मंडल द्वारा पंचायत भवन में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान और भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने सभा को संबोधित किया। सभा में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने हर वर्ग के कल्याण और देश के समग्र विकास के लिए ठोस कार्य किए हैं। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान…

Read More

Khattali News अलीराजपुर। चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी महेश नवमी का पर्व माहेश्वरी समाज द्वारा बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। समाज के युवा मंडल, महिला मंडल, युवती मंडल एवं समस्त समाजजनों ने इस पावन अवसर पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की। महेश नवमी: सेवा, त्याग और सदाचार का प्रतीक महेश नवमी, भगवान शिव की कृपा से उत्पन्न माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति का स्मरण दिवस है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान शिव के आशीर्वाद से माहेश्वरी समाज का जन्म…

Read More

Madhyapradesh News : खंडवा जिले के कालंका गांव के होनहार लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर संतोष गुर्जर ने क्रिकेट की दुनिया में एक नई उपलब्धि हासिल की है। संतोष का चयन T20 क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 4वीं इंडो-नेपाल T20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 के लिए मध्य प्रदेश (स्कोड A टीम) में हुआ है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2025 तक नेपाल के पोखरा में आयोजित होगा। जिसमें भारत और नेपाल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। संतोष गुर्जर का सफर : बैंक की नौकरी के साथ क्रिकेट में मेहनत का नतीजा संतोष गुर्जर वर्तमान में…

Read More