इंदौर। मध्यप्रदेश योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में योग कमेटियों का गठन हो चुका है और अब ब्लॉक व वार्ड स्तर तक समितियां बनाई जाएंगी। इसके साथ ही हर जिले में योग प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां प्रशिक्षकों को तैयार कर अलग-अलग स्थानों पर सेवाएं देने भेजा जाएगा।

गुरुवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में योग आयोग का गठन वर्ष 2022 में हुआ था। गुजरात और छत्तीसगढ़ में भी योग आयोग बेहतर कार्य कर रहे हैं और वे जल्द ही वहां के आयोग अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे, ताकि प्रदेश में भी योग गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने योग नीति तैयार की है, जिसे शिक्षा व्यवस्था से जोड़ा गया है। योग का पाठ्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है और जल्द ही उसका प्रकाशन होगा। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ नहीं रखता, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को मजबूत बनाता है। योग को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में योग से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में दीपक कर्दम, संजय त्रिपाठी, अभिषेक चेंडके, मुकेश तिवारी, अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, मनीष मक्खर, विजय भट्ट, लक्ष्मीकांत पंडित एवं अभिषेक रघुवंशी ने डॉ. शर्मा का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जोशी ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी, डॉ. अर्पण जैन, राहुल वावीकर, राजेंद्र कोपरगांवकर, महेश मिश्रा, धर्मेश यशलाहा, खुशबू यादव, प्रदीप जोशी (बना), नितिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।


