Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Tuesday, January 20
    Mp Regional NewsMp Regional News
    रतलाम न्यूज़

    अलीराजपुर को इंदौर संभाग में ही रहने देने की मांग की गई: रतलाम संभाग में झाबुआ-अलीराजपुर आए तो सुविधाओं के साथ समस्याएं भी

    Mp Regional NewsBy Mp Regional NewsUpdated:September 5, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram

    नर्मदा किनारे से रतलाम मुख्यालय पहुंचने में लगेगा पूरा दिन: सीमांकन की चर्चा झाबुआ से रतलाम की दूरी 100 किमी लेकिन पहुंचने के साधन कम, इंदौर के लिए दिनभर में दर्जनों बसें

    अलीराजपुर। विशाल चौहान। इंदौर संभाग भारत के मध्यप्रदेश राज्य की एक प्रशासनिक भौगोलिक इकाई है। इंदौर, संभाग का प्रशासनिक मुख्यालय है। संभाग में इंदौर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन और अलीराजपुर जिले शामिल हैं। सरकार ने प्रदेश में नए संभाग और जिले बनाने के लिए परिसीमन आयोग बनाया है। इसके साथ ही रतलाम को नया संभाग बनाने और झाबुआ व अलीराजपुर को इंदौर से हटाकर रतलाम संभाग में शामिल करने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। तर्क ये दिया जा रहा है कि आदिवासी क्षेत्र से घिरा होने और इंदौर की बजाय रतलाम की दूरी कम होने से ये उचित होगा। ये तर्क फौरी तौर पर ठीक लगता है, लेकिन पूरा सच नहीं है। यही वजह है कि अलीराजपुर जिले के लोगों ने निर्णय के पहले ही इस विचार का विरोध करना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले ज्ञापन देकर अलीराजपुर को इंदौर संभाग में ही रहने देने की मांग की गई।

    दरअसल झाबुआ और अलीराजपुर के लोगों के लिए रतलाम तक पहुंच इतनी आसान नहीं है, जितनी इंदौर की है। लोगों का कहना है, सरकार को इस तरह का निर्णय लेने के पहले संभाग मुख्यालय तक आवाजाही के लिए ट्रांसपोर्ट और परिवहन की सुविधाएं बढ़ाना चाहिए। अभी ये काफी सीमित संख्या में हैं। जितना समय इंदौर जाने में लगता है, उससे अधिक रतलाम जाने में लग जाता है। यात्री सुविधाओं की संख्या भी कम है। रात में लौटने पर अपने शहर या गांव तक पहुंचने के साधन भी नहीं हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि पहले झाबुआ व अलीराजपुर जिलों की रतलाम से कनेक्टिविटी ऐसी करे कि कम समय में और किसी भी समय आने, जाने में दिक्कत नहीं हो। गरीब वर्ग के लोगों को अपने काम के लिए कम खर्च में सुविधा मिल सके।

    रतलाम संभाग में शामिल हुवे तो ये समस्या होगी- झाबुआ से इंदौर की दूरी 150 किमी है। बैतूल-अहमदाबाद फोरलेन होने से आवाजाही का समय कम है। सुबह 5 बजे से लेकर रात 1 बजे तक 28 निजी बसें और पूरे दिन में 8 चार्टर्ड बसें हैं। 2028 तक इंदौर-दाहोद रेल परियोजना का काम भी पूरा होने के आसार है। दूसरी ओर रतलाम के लिए सुबह से रात तक 11 बसें हैं। मेघनगर से ट्रेन मिलती है। सुबह से शाम में चार ट्रेन हैं। देर रात लौटने पर मेघनगर से झाबुआ लौटने के साधन नहीं हैं।

    अलीराजपुर जिले के लिए समस्या यहां से इंदौर की दूरी 200 किमी और रतलाम की 164 किमी है। लेकिन यहां से इंदौर तक दर्जनों बसें नॉन स्टॉप चलती हैं। 2026 तक छोटा उदयपुर, धार रेल परियोजना का काम पूरा होना है। फिर सीधे इंदौर तक ट्रेन चलने लगेगी। दूसरी ओर रतलाम जाने में बस से कम से कम 6 घंटे लगते हैं। ट्रेन के लिए पहले गुजरात के दाहोद जाना पड़ता है।

    पांच जिलों का संभाग बनाने का प्रस्ताव- झाबुआ, अलीराजपुर, रतलाम और मंदसौर व नीमच को रतलाम संभाग में शामिल करने का प्रस्ताव है। अगस्त 2014 में सबसे पहले दिवंगत सांसद दिलीपसिंह भूरिया ने इसके लिए पत्र शिवराजसिंह चौहान को लिखा था। हालांकि रतलाम संभाग बनने के फायदे भी हैं। सरकार इंदौर, धार, देवास व उज्जैन को मेट्रो क्लस्टर बनाने की तैयारी में हैं। ऐसे में मेट्रो से बचे हुए जिलों की मॉनिटरिंग के लिए अलग मुख्यालय ज्यादा उचित माना जा रहा है।

    अलीराजपुर जिले के बारे में- 1 नवंबर, 1956 को मध्यप्रदेश के गठन के बाद अलीराजपुर झाबुआ जिले में आया। हालांकि अलीराजपुर के लिए एक अलग जिले की मांग उठाई गई थी। लेकिन झाबुआ एक तरफ पेटलावद और थांदला तहसील के बीच और दूसरी तरफ जोबट और अलीराजपुर के बीच था। इसलिए झाबुआ को जिला मुख्यालय घोषित किया गया। तब से अलीराजपुर डिवीज़न मुख्यालय रहा। जिसमें तीन बड़े खंड विकास कार्यालय अलीराजपुर, सोंडवा और कट्टीवाडा थे। इनमें से सोंडवा और कट्टीवाडा टप्पा तहसील मुख्यालय थे।

    बखतगढ़, मथवाड़, ककराना, सोंडवा, छकतला आदि गाँव नर्मदा नदी से जुड़े हुए है। जनप्रतिनिधि, सार्वजनिक और राजनीतिक दल समय-समय पर अलीराजपुर के लिए अलग जिले की मांग कर रहे थे। विधानसभा चुनाव 2003 के दौरान, उमा भारती ने अलीराजपुर को एक अलग जिला बनाने का वादा किया। तब से अलीराजपुर के लिए जिले की मांग जोरदार ढंग से उठाई गई। क्षेत्रीय जनता के दबाव के कारण, संगठनों और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 17 मई, 2008 को अलीराजपुर को अलग जिला बना दिया और इस तरह एक नई प्रशासनिक इकाई अलीराजपुर का गठन किया गया

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleजानिए जिले के नए आईएएस प्रशासनिक अधिकारी प्रखर सिंह जिपं सीईओ और अर्थ जैन जोबट एसडीएम के बारे में
    Next Article AI से जेनरेट की गई फोटो इतनी रियल लगती है कि इनकी पहचान कैसे की जाए, ये है सच्चाई पता करने का तरीका
    Mp Regional News
    • Website

    Latest News

    सामाजिक एकता की मिसाल बनेगी हीमोफीलिया पीड़ित बच्चे की कहानी पर आधारित फिल्म ‘मिसाल’

    संघ शताब्दी वर्ष पर बड़ी खट्टाली में भव्य हिंदू संगम, 5 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    लल्लनटॉप के संस्थापक संपादक सौरभ द्विवेदी ने दिया इस्तीफा, नए सफर की तैयारी

    रियल एस्टेट सेक्टर में पैसा ही पैसा, निजी इक्विटी निवेश 60 हजार करोड़ पार

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    Mp Police Physical Test 2024: एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती फिजिकल टेस्ट की तारीखों में बदलाव

    अब 18 से 20 नवम्बर तक होगी परीक्षा, सीएम ने बारिश के कारण किया बदलाव…

    बड़ी खट्टाली में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई, आदिवासी अधिकारों पर चर्चा हुई व सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

    डोल ग्यारस पर्व: श्री चारभुजानाथ के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; कैबिनेट मंत्री भी पहुँचे, भक्तिमय हुआ नगर

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    पीएम श्री विद्यालय खट्टाली में करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजन

    विषय विशेषज्ञों ने स्कूली विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन दिया विजय मालवी, अलीराजपुर। जिले के ग्राम…

    ट्रंप अपने ऊपर हुए हमले के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर बोल रहे थे

    ट्रंप ने हमले के दौरान का अनुभव कुछ इस तरह बताया ट्रंप ने भाषण की…

    जबलपुर: टीम रक्त दूत अलीराजपुर सम्मानित, थैलेसीमिया व सिकिलसेल पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    थैलेसीमिया सिकिलसेल और रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    अलीराजपुर पीएमश्री स्कूल की हकीकत: खुले में बन रहा मिड-डे मील, बरामदे में बैठकर खाना खा रहे नौनिहाल

    युवती की चाकू गोदकर हत्या: आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग, सैकड़ों लोग एसपी कार्यालय पहुंचे

    नि:शुल्क टीकाकरण अभियान के तहत बारिश के पहले बकरियों को लगाए जा रहे टीके

    इंदौर में हो रहा है प्रेरक जैन सत्र: ज्ञान और अहिंसा के मार्ग पर चलने का सुनहरा अवसर

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.