कलेक्टर ने आर्थिक सहायता प्रदान कर हौसला बढ़ाया कहा- जगह बनाकर आना अलीराजपुर। विशाल चौहान। इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) में आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर से पहली बार में ही 6 युवा क्रिकेटर्स का चयन अंतिम राउंड के लिए हुआ है। प्रथम चरण का ट्रायल देश के चुनिंदा शहरों में हुआ जिसमे मध्यप्रदेश के इंदौर भोपाल सेंटर रहे दोनो सेंटर से जिले से 6 प्रतिभाशाली क्रिकेटर्स का चयन होने से कलेक्टर डॉ. अभय अरविन्द बेडेकर ने आज सभी खिलाड़ियों को कलेक्टर कार्यालय बुलाकर उनके अनुभव सुने और आर्थिक सहायता 50,000 रूपये का चैक प्रदान कर सभी को आगे भी इसी तरह…
Author: Vishal Chouhan
बचाव में खट्टाली चौकी पहुची 3 अन्य एम्बुलेंस चालक सहित 108 के जिला अधिकारी अलीराजपुर। विशाल चौहान। जिले के ग्राम बड़ी खट्टाली में एक एम्बुलेंस ने राह चलते राहगीर को टक्कर मारते हुए घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस चालक व हेल्पर की लापरवाही के चलते यह दुर्घटना हुई है। दोनों इस कदर नशे में थे कि अपना नाम तक नहीं बता पा रहे थे। शनिवार को शाम 5 बजे के करीब जोबट की ओर से आ रही तेज रफ्तार 108 एम्बुलेंस CG04NV6549 ने बीच बाजार में एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर से व्यक्ति…
परिजन बोले- हमें जानकारी नहीं कहां गया है, एसपी बोले- हमारे पास कोई जानकारी नहीं है विशाल चौहान। झाबुआ जिले के छोटे से गांव दूधी के सोशल मीडिया व्लोगर राहुल बामनिया मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में फंस गए हैं। वो मलेशिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड की यात्रा के लिए 17 तारीख को कुआलालंपुर पहुंचे थे। यहां एयरपोर्ट से ही सुरक्षा अधिकारियों ने एक जगह नजरबंद कर दिया। रविवार को उन्होंने एक वीडियो भेजकर ये जानकारी दी। विदेश मंत्रालय से मदद मांगी गई है। इधर, एसपी ने कहा है कि उन्हें औपचारिक रूप से हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। वहीं परिजन…
एक कैशियर के भरोसे पूरी बैंक चल रही अलीराजपुर। जिले के ग्राम बड़ी खट्टाली में शुक्रवार दोपहर पश्चात मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के जिला रिजनल ऑफिसर रविन्द्र कुमार शुतार एवं जिला अधिकारी दिलीप चौहान ने सयुंक्त बैठक ली। उक्त बैठक में जब मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के जिला अधिकारी ने ग्राहकों से जानना चाहा कि क्या-क्या समस्या है, तो ग्राहकों ने ग्रामीण बैंक में पदस्थ मैनेजर सतीश कालमे के प्रति जमकर असन्तोष व्यक्त किया। बताया कि उक्त मैनेजर का व्यवहार संतोषजनक नही है। वही अनेक उपभोक्ताओं ने रिजनल ऑफिसर को भी बताया कि बैंक में डिपाजिट राशि जोकि 7 लाख ही है…
अलीराजपुर। विशाल चौहान। दिवाली के त्यौहार को लेकर प्रजापति कुम्हारो की तरफ से मिट्टी के बर्तन और दीए बनाने का काम तेजी से शुरू हो चुका है। दिया और बर्तन बनाने की तैयारी एक महीने पहले से ही शुरू हो चुकी थी। दीपों के त्योहार दिवाली को लेकर लाखों की संख्या में दिए तैयार किए जाते हैं। दीपावली, धनतेरस और गोवर्धन पूजा में इनकी खूब मांग होती है। इसे देखते हुए बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। मिट्टी के दिए औऱ बर्तन बनाने वाले कुम्हारों को उम्मीद है कि इस बार उनके उत्पादों की अच्छी मांग होगी,…
अलीराजपुर। कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने पारिवारिक स्थित खराब होने पर एवं बच्चों की शिक्षा के अवरुद्ध होने पर हिमांशी पिता विश्वास डूडवा निवासी वार्ड 18 को 20 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। यह आर्थिक सहायता बालिका को रेडक्रॉस के माध्यम से उपलब्ध कराई। इस दौरान हिमांशी की माता ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद परिवार की खराब स्थिति होने के कारण हिमांशी की आगे की पढाई निजी स्कूल में कराना संभव नहीं था। किन्तु कलेक्टर डॉ बेडेकर द्वारा सौंपी गई इस राशि से वह अपनी बालिका की आगे पढ़ाई निरंतर जारी रखेगी। इस दौरान हिमांशी…
अलीराजपुर। प्रभारी अपर कलेक्टर एवं जिला निवेश प्रोत्साहन केन्द्र नोडल अधिकारी श्री विरेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि जिले में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित करने एवं जिले के उद्यमियों एवं निवेशकों को इकाई स्थापित करने एवं संचालन में आ रही चुनौतियों का निराकरण करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 05 अक्टूबर 2024 प्रातः 11 बजे से सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयों में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन शासकीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम अलीराजपुर में किया जाना है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री…
म.प्र शासन द्वारा 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा अलीराजपुर। कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने बताया कि म.प्र शासन द्वारा 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन का उपार्जन किया जाना सुनिश्चित किया है। उपार्जन के लिए जिले में 14 केन्द्र स्थापित किए है। उन्होंने जिले के समस्त कृषकों से आव्हान किया कि उपार्जन के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुके है। जिले के सभी कृषक जल्द से जल्द अपना पंजीयन कराले ताकि सोयाबीन का उपार्जन किया जा सके।
अलीराजपुर। उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियांशी भंवर ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन 04 अक्टूबर 2024 को जिला पंचायत कार्यालय हॉल में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। दोपहर 01 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गुप्त मतदान के पश्चात मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
बिल पास करने के बदले मांग रहा था कमीशन अलीराजपुर। इंदौर लोकायुक्त टीम ने अलीराजपुर जिले के जोबट तहसील की ग्राम पंचायत खारी के एकलव्य स्कूल के भृष्टाचारी प्राचार्य अभिषेक पांडे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि प्राचार्य निचले स्तर के कर्मचारी से रिश्वत ले रहे थे। उन्हें 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए इंदौर लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को पकड़ा है। डीएसपी दिनेश पटेल ने बताया कि प्राचार्य अभिषेक पांडे ने अपने ही विद्यालय के माध्यमिक शिक्षक सिकदार सिंह कनेश को जून-जुलाई 2024 में शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जोबट (खारी)…
अलीराजपुर। विशाल चौहान। सरकार गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों को कई योजनाओं के तहत राशन दिया जाता है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशनकार्ड धारी को प्रतिमाह प्रति व्यक्ति 5 किलो तक अनाज मिलता है। वही जिले की जनपद पंचायत जोबट अंतर्गत ग्राम बड़ी खट्टाली के सहकारिता उचित मूल्य की दुकान के गोदाम में पानी भर गया। जहा पर पानी भर गया वहां पर हितग्राहियों को वितरिण करने वाला खाद्यान गेंहू, चावल व शक्कर रखा जाता है। भारी वर्षा के कारण दुकान के गोदाम में पानी भरने की सूचना मिलते ही सेल्समेन व स्टाफ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और…
अलीराजपुर। विशाल चौहान। मध्यप्रदेश अध्यक्ष कुँवर रणजीत सिंह शक्तावत की अनुसंसा एवं जिला कांग्रेस कमेटी अलीराजपुर अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौड एवं जोबट विधायक सेना महेश पटेल तथा पूर्व विधायक मुकेश पटेल (रावत) की सहमती पर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस अलीराजपुर ने संगठन का विस्तार करते हुए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अलीराजपुर जिला अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता ने जोबट ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कलेश, चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा बाबूसिंह मावी, कट्ठीवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अमित बामनिया, ब्लॉक अध्यक्ष अलीराजपुर सुनेश मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष सोण्डवा करचन ठकराला, ब्लॉक अध्यक्ष उदयगढ़ ज्ञानसिंह अजनार को नियुक्त पत्र प्रदान कर…
