अलीराजपुर। जोबट थाना अंतर्गत ग्राम कन्दा के पुजारा फलिया डोहि नदी किनारे झाड़ियों में रविवार सुबह अर्धनग्न अवस्था मे महिला का शव मिला। अर्धनग्न अवस्था मे महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उक्त घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही है। नदी के किनारे झाड़ियों में आसपास के ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो पता चला कि एक लाश पड़ी है। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आशंका है कि तेज बारिश के समय में महिला डोहि नदी में बहकर आई होगी।…
Author: Vishal Chouhan
अब 18 से 20 नवम्बर तक होगी परीक्षा, सीएम ने बारिश के कारण किया बदलाव मध्यप्रदेश। सरकार ने प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी फिजिकल टेस्ट (MP Police Physical Date) की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री यादव ने यह निर्णय प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण हो रही असुविधा को देखते हुए लिया है। सीएम यादव का कहना है कि फिजिकल टेस्ट अब 18 नवम्बर, 19 नवम्बर और 20 नवम्बर को होंगे। इससे फिजिकल टेस्ट की पात्रता रखने वाले युवाओं को तैयारी के लिए और अधिक समय…
हर सवाल का एक नंबर, निगेटिव मार्किंग नहीं होगी मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में शिक्षा भर्ती से जुड़ी जरूरी खबर आई है। म.प्र. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं म.प्र. शासन, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा प्राथमिक शिक्षक के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा 2024 ईएसबी (कर्मचारी चयन मंडल) ने प्राइमरी स्कूल टीचर एलिजिब्लिटी टेस्ट के लिए आखिरकार नोटिफिकेशन जारी कर दिया। यह परीक्षा इंदौर सहित प्रदेश के 13 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 1 से 15 अक्टूबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 10 नवंबर से शुरू होगी। दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट के लिए सुबह 7 से…
तीन साल से ग्रामीण कर रहे हैं शिकायत, ग्रामसभा में भी पास किया प्रस्ताव, फिर भी नहीं ढहाया भवन अलीराजपुर। चंद्रशेखर आजाद नगर के ग्राम मायावाट जमरा फलिया में प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन के बरामदे की छत बुधवार रात को भरभराकर गिर गई। हादसा रात के वक्त हुआ इसलिए वहां कोई नहीं था। अगर दिन में छत गिरती तो बच्चे चपेट में आ सकते थे। क्योंकि इसी बरामद के पास में कक्षाएं संचालित की जा रही थी। हालांकि अधिकारी कक्षाएं लगने की बात से इनकार कर रहे हैं। लेकिन विद्यार्थी और उनके पालकों का कहना है चार दिन पहले…
अलीराजपुर। विशाल चौहान। जिले के ग्राम बड़ी खट्टाली में बुधवार को पंचायत भवन में जोबट एसडीएम अर्थ जैन व जनपद सीईओ माया बारिया की विशेष उपस्थित में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत भारत सरकार के निर्देशानुसार सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना था। शिविर में 10 से अधिक स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के आधार आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया। इसके साथ ही सफाईकर्मीयो को माला पहनाकर शाल, श्रीफल, भेंट कर सफाई किट का वितरण भी…
इंदौर। इंदौर शहर की मशहूर स्ट्रीट फूड मेघदूत चौपटी ओर 56 दुकान पर एक युवती ने अर्धनग्न कपड़े पहनकर वीडियो बनाया था। युवती ने सोमवार के दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) पर श्रेया @shreya___8 पर वीडियो डाला था। जिसके बाद कल पूरे दिन वीडियो चर्चा में रहा। बताया जा रहा है कि युवती ने सिर्फ लोगों की प्रितिक्रिया के लिए अंग प्रदर्शन के लिए सारी हदे पार कर दी। साथ ही सोशल मीडिया पर यह टैग लाइन देते पोस्ट की (This action only for public reaction)। हद तो तब हो गई जब वहाँ मौजूद इंदौरवसियों ने अपने संस्कारों का…
अलीराजपुर। विशाल चौहान। मध्यप्रदेश में 15 महीने की कांग्रेस की सरकार रही। जिसमें जोबट, व्हाया खट्टाली, नानपुर मार्ग स्वीकृत हुआ था। तब के म.प्र. शासन के नर्मदा घाटी विकास एवं पर्यटन विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रहे सुरेन्द्रसिंह बघेल के मुख्य अतिथ्य में 13 फरवरी 2020 को जोबट में उक्त मार्ग का भूमिपूजन किया था। उक्त रोड की क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी जो पूर्व क्षेत्रीय विधायक स्वर्गीय कलावती भूरिया के अथक प्रयासों से संपन्न हुई थी। जोबट-नानपुर व्हाया खट्टाली 22 किलोमीटर सड़क निर्माण करीब 67 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। खट्टाली से 5 किमी…
मध्यप्रदेश। महाराष्ट्र के अमरावती में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सोमवार सुबह मेलघाट की घुमावदार सड़क पर यात्रियों से भरी एक यात्री बस भयानक हादसे का शिकार बन गई। यह यात्री बस महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश के खंडवा आ रही थी। बताया जा रहा है कि अभी चार यात्रियों की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर समेत 40 लोग गम्भीर घायल हैं। हादसा चिकलधारा और धारणी के बीच मेडघाट पर एक पुल पर हुआ। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। अधिकतर खंडवा जिले के रहने वाले हैं। एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी है। मौके पर स्थानीय प्रशासन के…
कलेक्टर डॉ बेडेकर द्वारा स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाई अलीराजपुर। विशाल चौहान। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंर्तगत कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में फतेह क्लब मैदान से स्वच्छता का संदेश देने के लिए रैली का प्रारंभ हुआ। कलेक्टर डॉ बेडेकर द्वारा स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं युवा उपस्थित रहे। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंर्तगत कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के नेतृत्व में सभी जिला अधिकारियों एवं विशाल जनसमूह ने टंकी ग्राउंड में स्वच्छता की शपथ ली।
Tata Motors ने India में Updated Tata Punch को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कॉम्पेक्ट SUV की फीचर लिस्ट अपडेट की है। अब कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर शामिल किए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने पंच वैरिएंट लाइनअप में कुछ नए बैरिएंट्स शामिल किए हैं। वहीं, कुछ वैरिएंट्स को बंद किया है। हालांकि इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन पहले जैसा ही है। इसके बेस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.12 लाख रुपए ही है, लेकिन टॉप-स्पेक ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 10.20 लाख रुपए से लगभग 20,000 रुपए कम हो गई है। कंपनी कार पर…
बिग बॉस से पहले निया शर्मा रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ का हिस्सा रह चुकी हैं, जहां वह फाइनलिस्ट थीं। इसके बाद उन्होंने महामारी के दौरान खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया में भाग लिया और विनर बनकर उभरीं। एक्ट्रेस निया शर्मा को इन दिनों कॉमेडी कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में देखा जा रहा है, जिसकी मेजबानी भारती सिंह कर रही हैं। अब खबर है कि निया रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 18वें सीजन में नजर आने वाली हैं। निया इस सीजन की पहली प्रतियोगी है, जिसके नाम की पुष्टि हो गई है। सूत्रो के मुताबिक… ‘निया को…
अलीराजपुर। विशाल चौहान। जोबट से कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल के बेटे पुष्पराज सिंह पटेल पर युवती को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। अलीराजपुर जिले की दामिनी ठाकुर (25) ने इसी हफ्ते खुदकुशी कर ली थी। एसपी राजेश व्यास ने बताया, परिजनों ने शिकायत की थी कि पुष्पराज पीड़िता पर शादी करने का दबाव बना रहा था। वह धमकियां दे रहा था। आरोप है, पीड़िता और मंगेतर को बार-बार धमकाया। इससे सगाई में बाधा हुई। 2019 में आरोपी की धकमियों से पहली सगाई टूट गई। दूसरी सगाई के साथ भी ऐसा ही…
