Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Tuesday, July 28
    Mp Regional NewsMp Regional News
    आलीराजपुर न्यूज

    एमपीजीबी रिजनल मैनेजर झाबुआ ने ग्राहकों की बैठक ली: ग्राहकों ने जमकर मैनजर के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुवे भड़ास निकाली

    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:September 5, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    एमपीजीबी रिजनल मैनेजर झाबुआ ने ग्राहकों की बैठक ली

    एक कैशियर के भरोसे पूरी बैंक चल रही

    अलीराजपुर। जिले के ग्राम बड़ी खट्टाली में शुक्रवार दोपहर पश्चात मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के जिला रिजनल ऑफिसर रविन्द्र कुमार शुतार एवं जिला अधिकारी दिलीप चौहान ने सयुंक्त बैठक ली।

    उक्त बैठक में जब मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के जिला अधिकारी ने ग्राहकों से जानना चाहा कि क्या-क्या समस्या है, तो ग्राहकों ने ग्रामीण बैंक में पदस्थ मैनेजर सतीश कालमे के प्रति जमकर असन्तोष व्यक्त किया। बताया कि उक्त मैनेजर का व्यवहार संतोषजनक नही है। वही अनेक उपभोक्ताओं ने रिजनल ऑफिसर को भी बताया कि बैंक में डिपाजिट राशि जोकि 7 लाख ही है उसे बढ़ाकर 15 लाख की जावे। साथ ही सेविंग एवं करंट खातो से राशि आहरण करने पर जो टीडीएस टेक्स लग रहा है उसे हटाया जाने की मांग की। कई ग्राहकों ने बताया कि बैंक में प्रयाप्त राशि नही होने के कारण समय पर भुगतान नही होता है। कई ग्राहकों ने बताया कि बैंक से उन्होंने अपनी डिपॉजिट राशियां भी हटाई है।

    एमपीजीबी रिजनल मैनेजर झाबुआ ने ग्राहकों की बैठक ली

    ज्ञात रहे कि बैंक रात्रि को 9 बजे तक प्रायः खुली रहती है जिसके कारण कभी भी कोई घटना हो सकती है। इस बैंक में स्टाफ की भारी कमी है। एक कैशियर के भरोसे पूरी बैंक चल रही है। ग्रामीण बैंक के मैनेजर प्रायः दौरा बताकर बैंक में उपलब्ध नही रहते है। जिसके कारण ग्राहकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बैंक में प्रायः लिंक बन्द होना आम बात है। उक्त बैंक में समय पर लोन स्वीकृत नही होते है। ग्रामीण बैंक मैनेजर को इस क्षेत्र की भाषा की जानकारी नही होने से वे संतोषजनक जवाब नही दे सकते है।

    बड़ी खट्टाली में स्थित मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक

    आपको बतादे की ग्राहक रमेश मेहता जिन्होंने 27 मार्च 24 को 2 लाख की राशि के आहरण का एक चेक बैंक में दिया था। लेकिन उक्त शाखा में 27 मार्च से 4 मार्च तक भुगतान नही हुआ था। जिसकी शिकायत ग्राहक रमेश मेहता ने जिला अधिकारी माहेश्वरी को दूरभाष पर की थी। जिसके बाद तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर उन्होंने 4 मार्च की शाम को भुगतान कराया। उक्त बैंक में प्रायः राशि का अभाव रहता है। सरपंच चेनसिंह डावर, अशोक माहेश्वरी, मफत लड्ढा, विजय मालवी, ऋषि मालानी आदि ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। सभी समस्याओ को सुनने के बाद रिजनल मैनेजर रविन्द्र कुमार शुतार झाबुआ ने बैंक मैनेजर के व्यवहार पर खेद व्यक्त किया एवं कहा कि भविष्य में ऐसी समस्याए उत्पन्न नही होगी।

    बैठक में उपस्थित ग्राहक मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक खट्टाली

    अनेक ग्राहकों ने ग्रामीण बैंक में पदस्थ मैनेजर की कार्यप्रणाली पर असन्तोष व्यक्त किया। एक ग्राहक ने तो रिजनल मैनेजर को बताया कि उक्त बैंक मैनेजर ग्राहकों से कहता है कि तुम्हे जहा शिकायत करना हो वहां पर शिकायत करो। कुछ ग्राहकों ने बताया कि वे शीघ्र ही उक्त ग्रामीण बैंक के मैनेजर की कार्यप्रणाली की शिकायत एवं समय पर राशि का भुगतान नही होने की शिकायत ग्रामीण बैंक के हेड ऑफिस इंदौर को लिखित रूप में करेंगे एवं एक प्रतिनिधि मंडल हेड ऑफिस इंदौर पहुचकर ग्राहक व जनप्रतिनिधि मिलकर शिकायत भी करेंगे। इस अवसर पर ग्राहकों ने एटीएम मशीन लगाने की भी मांग की। सरपंच चेनसिंह डावर ने जिला अधिकारी को अवगत कराया कि कियोस्क सेंटरो पर जो असुविधाए हो रही है उसे भी दुरुस्त करने की मांग की। बैठक में ग्रामीण बैंक के मैनेजर सतीश कालमे के खिलाफ एवं उनके व्यवहार पर जमकर असंतोष व्यक्त किया गया।

    मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के अधिकारी

    शनिवार को जब समाचार प्रतिनिधि बैंक पहुचे तो देखा कि कुछ ग्रामीणों की भीड़ जमा थी। बताया गया कि मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा शुक्रवार एवं शनिवार मृतकों के परिजनों के भुगतान हेतु तय किया गया है। लेकिन शनिवार को ग्राम चमारबेगडा के हितग्राही बैंक में भुगतान प्राप्त करने हेतु भटकते दिखाई दिए गए क्योंकि आज भी मैनेजर दौरे पर निकल गए थे। हितग्राही बिना पैसे के निराश होकर लौट जा रहे हैं।

    शुक्रवार को हुई बैठक में ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली सरपंच चेनसिंह डावर, पूर्व सरपंच भारतसिंह, दुदलवाट सरपंच कमालसिंह, पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता, विजय मालवी एवं सामाजिक अशोक परवाल, मफत लड्ढा, ऋषि मालानी, प्रतापसिंह मसनी, दिनेश डुडवे सहित अनेक ग्राहक व समुह की महिलाएं उपस्थित थी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleजोबट जनपद अजब है गजब है: भ्रष्टाचार में समझौता और समझौते के बाद भ्रष्टाचार का खेल
    Next Article विधायक उमंग जी सिंघार के निर्देश पर महिला कांग्रेस की बैठक का आयोजन हुआ
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान एमपी रीजनल न्यूज के एडिटर एवं मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से की। इसके बाद वर्ष 2020 में अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज वेब पोर्टल से जुड़े तथा वर्ष 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में आलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 से 7 वर्षों के अनुभव के साथ वे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन (Editing), डिजिटल मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया रणनीति में विशेष दक्षता रखते हैं। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से फिशरीज साइंस में स्नातक (B.Sc) की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (Master of Journalism) की शिक्षा प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाले विशाल चौहान डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 3.95 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें आलीराजपुर जिले में यूट्यूब का पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल है।

    Latest News

    शोभायात्रा के साथ बड़ी खट्टाली में हुआ साध्वी श्री श्रद्धानिधिजी का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बड़ी खट्टाली में बैठक, सीईओ ने स्वच्छता और विकास योजनाओं की समीक्षा की

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    किसानों के लिए बड़ी राहत: सिर्फ 10% लागत पर सिंचाई के लिए मिलेगा सोलर पंप, प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया शुरू

    भोपाल। किसानों के लिए आत्मनिर्भर सिंचाई की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मध्यप्रदेश…

    दिवाली नजदीक: चाक की रफ्तार हुई तेज; मिट्टी के दीये बनाने में जुटे कुम्हार

    श्री चारभुजा धाम खट्टाली में रही गुड़ी पड़वा की धूम: श्रद्धालुओं का लगा तांता, वरिष्ठों का किया सम्मान

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    शर्मसार: अविकसित मानव भूर्ण नदी में तैरता पाया गया

    चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में कुम्हार मोहल्ले की मंडी रोड़ वाली रपट पुलिया पर अविकसित…

    हाथों में चप्पल लिए हुवे कीचड़ में चलता देश का भविष्य: रोजाना डरते सहमते हुए स्कूल तक पहुुंचते हैं

    वही शिक्षकों व ग्रामीणों को भी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा अलीराजपुर…

    बिना अनुमति पहले पेड़ काटा: अब जेसीबी से ठूंठ को भी उखाड़ फेंका, अभी तक नही हुई कार्रवाई

    विजय मालवी । ✍️ चंद्रशेखर आजाद नगर/अलीराजपुर ।  पर्यावरण संरक्षण के लिए जहां प्रदेश सरकार…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    खबर का असर: खट्टाली में आधार सेवा केंद्र शुरू, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    भव्य शोभायात्रा निकाली: धूमधाम से मनाई वीर दुर्गादास राठौड़ की 386 जयंती

    मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार: उज्जैन जिले से होगी लोक परिवहन सेवा की शुरुआत

    तेज आवाज में बजने पर भाबरा थाना क्षेत्र में दो डीजे ज़ब्त, पुलिस ने की कार्रवाई

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.