अलीराजपुर। विशाल चौहान। जिला पंचायत उप निर्वाचन 2024 के तहत जिला पंचायत अलीराजपुर के वार्ड क्रमांक 09 में 11 सितंबर 2024 बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ था। जिसमे क्षेत्र के 29 ग्राम पंचायतों मे स्थित 90 मतदान केंद्रों पर कुल 55 हजार 1 सौ 23 मतदाताओं में से 15 हजार 1 सौ 7 पुरुष तथा 13 हजार 2 सौ 44 महिला मतदाताओं सहित कुल 28 हजार 3 सौ 51 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस प्रकार कुल 51.44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। भाजपा की प्रत्याशी विनुरा मोहन कनेश भारी मतों…
Author: Vishal Chouhan
कौन हमारे साथ है.. चारभुजा के नाथ है’ के जयघोष से श्री चारभुजा मंदिर प्रांगण अल सुबह से ही गूंजने लगा था। अलीराजपुर। विशाल चौहान। जिले के सबसे बड़े धार्मिक महोत्सव डोल ग्यारस पर्व पर ‘आलकी की पालकी जय कन्हैयालाल की…’ तथा ‘कौन हमारे साथ है.. चारभुजा के नाथ है’ के जयघोष से बड़ी खट्टाली का श्री चारभुजा मंदिर प्रांगण अल सुबह से ही गूंजने लगा था। ऐसा इसलिए क्योकि जिले के सबसे बड़े आयोजन डोल ग्यारस पर्व का ग्राम खट्टाली में श्रद्धालु इस कदर उमड़े की गांव छोटा पड़ने लगा था। श्रद्धालु श्री चारभुजानाथ के चरणों में मस्तक झूकाकर…
आलकी के पालकी.. जय कन्हैया लाल की, के जयघोष से गूंजेगा नगर अलीराजपुर। विशाल चौहान। कल शनिवार को बड़ी खट्टाली में डोल ग्यारस पर जिले का सबसे बड़ा महोत्सव भगवान श्रीकृष्ण के जलवा पूजन के रूप में मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में है। डोल ग्यारस पर्व शनिवार को है। ग्राम बड़ी खट्टाली चारभुजा मंदिर में अलग-अलग श्रृंगार के बाद भगवान चारभुजानाथ के पट खुलेंगे। दरबार में दिनभर श्रद्धालु थिरकेंगे। यहां अलग-अलग राज्यो सहित संभाग के कई जिलों से हजारों श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंचते हैं। महोत्सव समिती द्वारा बताया गया कि अलीराजपुर, जोबट व नानपुर से पैदल यात्रियों का…
भारत। एमजी इंडिया और जेएसडब्ल्यू ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक कार विंडसर MG Windsor Ev लॉन्च कर दी है। इस ईवी की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। एमजी विंडसर को 3 वेरिएंट्स और 4 रंगों में पेश किया गया है। इस कार की बुकिंग 3 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि डिलीवरी 12 अक्टूबर से होगी। वहीं ट्रायल 25 सितंबर से शुरू होगा। एमजी मोटर्स का दावा है कि यह देश की पहली सीयूवी (क्रोसर यूटिलिटी व्हीकल) है। जिसमें एसयूवी जैसा दम और सेडान वाला आराम है। इसके केबिन में इन्फिनिटी-व्यू ग्लॉस रूफ है, जिससे कार के केबिन में बैठ…
इन आसान तरीकों से पहचान सकते हैं एआई जनरेटेड तस्वीरें। टेक्नोलॉजी। आजकल इंटरनेट पर Artificial Intelligence एआई जनित तस्वीरों की बाढ़ सी आ गई है। ऐसे में असल तस्वीर और एआई जनित तस्वीरों में अंतर करना चुनौती हो गया है। ऐसे में कई बार हम धोखा खा जाते हैं। ये हैं एआई जनरेटेड तस्वीरें पता करने के कुछ खास तरीकें। रिवर्स इमेज सर्च का उपयोग करें… गूगल इमेज सर्च, टिन-एआई या गूगल बार्ड जैसे रिवर्स इमेज टूल का उपयोग करें। यदि इमेज एआई द्वारा बनाई गई है तो सर्च करने पर आपको इमेज के कई संस्करण मिलेंगे। इससे पता चलता…
