Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Wednesday, August 12
    Mp Regional NewsMp Regional News
    आलीराजपुर न्यूज

    राठौड़ समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गरिमामयी गठन: निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

    रमेशचंद मोहनलाल अध्यक्ष, कैलाशचंद राठौड़ उपाध्यक्ष निर्वाचित
    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:September 5, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    राठौड़ समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गरिमामयी गठन: निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

    बड़ी खट्टाली। क्षत्रिय राठौड़ समाज चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली के पचास से अधिक घरों के समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से समाज की नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और समाजहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत कुल गौरव वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ के चित्र पूजन व माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात अध्यक्ष पद के लिए रमेशचंद मोहनलाल, उपाध्यक्ष पद हेतु कैलाशचंद रूपचंद, सचिव पद हेतु गोवर्धन अंबालाल और कोषाध्यक्ष पद हेतु घनश्याम कांतिलाल राठौड़ के नाम प्रस्तावित किए गए। जिन्हें उपस्थित समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से अनुमोदित किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, पूर्व पदाधिकारियों, महिला मंडल की अध्यक्ष मंजुला रमेशचंद राठौड़ एवं अन्य मातृशक्ति सदस्याओं ने भी शुभकामनाएं दीं।

    राठौड़ समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गरिमामयी गठन: निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

    समाज को शिक्षित, संगठित और सशक्त बनाने का लिया संकल्प – संचालनकर्ता गोवर्धन राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि जैसे आप अपने घर-परिवार को सुसंस्कारित और संपन्न बनाते है। उसी भावना से समाज के लिए भी समर्पित होकर कार्य करें। इस मौके पर अध्यक्ष रमेशचंद ने कहा अगर हम सभी मिलकर कार्य करें तो कोई भी समस्या बड़ी नहीं रहेगी। हम राठौड़ समाज के आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। वही उपाध्यक्ष ने भावुकता से कहा जो कुछ भी समाज के लिए कर सकूंगा। वह पूरे मन और निष्ठा से करूंगा। समाज के लिए हर समय उपलब्ध रहूंगा।

    इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन गणपतलाल उंदरूजी, धन्नालाल बापूलाल, भूरालाल शंकरलाल, पूर्व अध्यक्ष अमृतलाल भागीरथ, पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश कांतिलाल, ओमप्रकाश छोटूजी, संतोष मोहनलाल, मदनलाल बॉम्बे, सत्यनारायण टोडरमल सहित युवा वर्ग व महिला मंडल की उमा धनराज, रंजना धन्नालाल, शकुंतला लक्ष्मण, दुर्गा समरथ, राधा गेंदालाल, संध्या ओमप्रकाश सहित कई महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का समापन हमारी आन बान शान है, दुर्गादास महान है। के गगनभेदी जयकारों के साथ हुआ।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleपेसा मोबिलाइज़र आर्थिक संकट में: 4 माह से मानदेय नहीं, 8.43 करोड़ की राशि अटकी
    Next Article डाकघर भी डिजिटल की राह पर: मध्य प्रदेश में 22 जुलाई से लागू होगा सॉफ्टवेयर आईटी-2.0
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान एमपी रीजनल न्यूज के एडिटर एवं मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से की। इसके बाद वर्ष 2020 में अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज वेब पोर्टल से जुड़े तथा वर्ष 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में आलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 से 7 वर्षों के अनुभव के साथ वे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन (Editing), डिजिटल मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया रणनीति में विशेष दक्षता रखते हैं। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से फिशरीज साइंस में स्नातक (B.Sc) की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (Master of Journalism) की शिक्षा प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाले विशाल चौहान डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 3.95 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें आलीराजपुर जिले में यूट्यूब का पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल है।

    Latest News

    श्रावण के द्वितीय सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, शिव डोले ने किया नगर भ्रमण

    सोंडवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, हजारों समाजजनों की रही सहभागिता

    ग्राम बड़ी खट्टाली में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    26.72 लाख का अंबेडकर भवन घटिया निर्माण के भँवर में, दो बार धँसे टैंक

    अलीराजपुर। ग्राम बड़ी खट्टाली में बन रहे 26 लाख 72 हजार की लागत वाले अंबेडकर…

    Alirajpur News: घर से लापता महिला का शव कुएं में मिला, मचा हड़कंप

    कार्रवाई: सेंट्रल जेल बड़वानी ने कैदी की शिकायत के बाद प्रहरी पर की कार्रवाई, प्रहरी निलंबित

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    झाबुआ और अलीराजपुर जिले में शराबबंदी लागू की जाए: महेश पटेल

    शराबबंदी लागू होती है तो आदिवासी समाज शराब से मुक्त होगा मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

    साइकिल पाकर छात्राएं हुई अति प्रसन्न: कन्या हाई स्कूल बड़ी खट्टाली में साइकिल वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न

    अलीराजपुर (बड़ी खट्टाली)। विजय मालवी। जिले के ग्राम बड़ी खट्टाली में कन्या हाई स्कूल में…

    कलेक्टर एवं विधायक को आवेदन देकर कन्या स्कूल निर्माण कार्य बंद करने की मांग की

    कलेक्टर एवं विधायक को आवेदन देकर कन्या स्कूल निर्माण कार्य बंद करने की मांग की…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    आलीराजपुर मानसून की पहली झमाझम बारिश; किसानों में राहत, बोवनी की होगी शुरुआत

    जिले की साक्षी भयडीया की कला की झलक: पीपल के पत्ते पर राष्ट्रपति की तस्वीर बनाई

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    इंदौर में रंग पंचमी पर रहेगा स्थानीय अवकाश: बैंक और कोषालय में लागू नहीं होंगे

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.