Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Wednesday, July 22
    Mp Regional NewsMp Regional News
    मध्यप्रदेश

    पेसा मोबिलाइज़र आर्थिक संकट में: 4 माह से मानदेय नहीं, 8.43 करोड़ की राशि अटकी

    पेसा मोबिलाइज़र 15 दिन के सामूहिक अवकाश पर, ₹8000 मानदेय वृद्धि का आदेश भी अधर में, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:September 5, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    पेसा मोबिलाइज़र आर्थिक संकट में: 4 माह से मानदेय नहीं, 8.43 करोड़ की राशि अटकी

    अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के 20 आदिवासी ज़िलों में कार्यरत पंचायत पेसा मोबिलाइजर्स ने 7 जुलाई से 15 दिवसीय सामूहिक अवकाश (हड़ताल) पर जाने का निर्णय लिया है। इस सामूहिक कदम की वजह है मार्च 2025 से अब तक चार माह का लंबित मानदेय और सरकार द्वारा घोषित ₹8000 मासिक मानदेय वृद्धि का अब तक क्रियान्वयन नहीं होना। वही चार माह की यह राशि करीब ₹8.43 करोड़ तक पहुंच गई है, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

    आपको बतादे की अलीराजपुर जिले सहित संपूर्ण प्रदेश में कार्यरत लगभग 5271 पेसा मोबिलाइज़र जो आदिवासी बहुल पंचायतों में पेसा एक्ट की जमीनी क्रियान्वयन की रीढ़ है। अब खुद आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

    पेसा मोबिलाइज़र आर्थिक संकट में: 4 माह से मानदेय नहीं, 8.43 करोड़ की राशि अटकीपेसा मोबिलाइज़र बोले, घर-परिवार चलाना मुश्किल – जोबट पेसा मोबिलाइज़र ब्लॉक अध्यक्ष संगीता गाडरिया जो खुद एक पेसा मोबिलाइज़र हैं, ने बताया की हमें मात्र ₹4000 मासिक मानदेय मिलता है, वो भी समय पर नहीं। 4 महीने से यह भी नहीं मिला है। हमारे ज़्यादातर साथी बहुत ही साधारण परिवारों से आते हैं और अपने मोबाइल से ही KYC फीडिंग, ग्राम सभा आयोजन, योजनाओं का प्रचार आदि कार्य करते हैं। इंटरनेट रिचार्ज, यात्रा और सभी खर्च हमें खुद वहन करने पड़ते हैं, जबकि कोई तकनीकी सुविधा नहीं दी जाती। सरकार से आग्रह है कि हमारी सुध ली जाए।

    पेसा मोबिलाइज़र आर्थिक संकट में: 4 माह से मानदेय नहीं, 8.43 करोड़ की राशि अटकी

    मुख्यमंत्री ने किया था मानदेय वृद्धि का ऐलान – 24 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर ऐलान किया था कि पेसा मोबिलाइज़र्स का मानदेय ₹4000 से बढ़ाकर ₹8000 प्रति माह किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसे “जनजातीय समाज को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम” बताया था। लेकिन जमीनी हालात कुछ और हैं अब जुलाई आ गया है और न तो बढ़ा हुआ मानदेय लागू हुआ न ही पिछले 4 महीनों का बकाया मिला।

    पेसा मोबिलाइज़र आर्थिक संकट में: 4 माह से मानदेय नहीं, 8.43 करोड़ की राशि अटकी

    ज्ञापन और हड़ताल की घोषणा – 07 जुलाई 2025 को पंचायत पेसा मोबिलाइज़र कर्मचारी संघ अलीराजपुर ने अलीराजपुर, जोबट, सोंडवा, उदयगढ़, कट्ठीवाड़ा जनपद कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 24 जून 2025 को भी स्मरण पत्र सौंपा गया था। 3 दिवस चेतावनी प्रदर्शन व 7 दिवस प्रतीक्षा के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। इसीलिए 07 जुलाई से 15 दिवसीय सामूहिक अवकाश घोषित किया गया है। प्रदेश संगठन ने भी पत्र जारी कर प्रदेश के सभी 20 ज़िलों के पेसा मोबिलाइजर्स को इस आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया है।

    पेसा मोबिलाइज़र आर्थिक संकट में: 4 माह से मानदेय नहीं, 8.43 करोड़ की राशि अटकी

    राज्य और केंद्र सरकार की भूमिका – पेसा एक्ट के तहत पेसा मोबिलाइजर्स का मानदेय बढ़ाने की घोषणा तो हुई। परंतु अब तक बजट आवंटन और आदेश जारी नहीं हुए। सूत्रों के अनुसार, केंद्र को 60% और राज्य को 40% वित्तीय हिस्सेदारी निभानी थी। लेकिन राज्य स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्देश जारी नहीं हुए हैं।

    पेसा मोबिलाइज़र आर्थिक संकट में: 4 माह से मानदेय नहीं, 8.43 करोड़ की राशि अटकी

    संघ ने चेताया, अगला कदम अनिश्चितकालीन हड़ताल – यदि 15 दिनों के अंदर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो पंचायत पेसा मोबिलाइज़र कर्मचारी संघ म.प्र. ने स्पष्ट कर दिया है कि अगला कदम अनिश्चितकालीन हड़ताल होगा। इससे आदिवासी अंचलों में ग्राम सभाओं का संचालन और जनकल्याणकारी योजनाओं की डिलीवरी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।

    पेसा मोबिलाइजर्स क्या करते हैं? आपको बतादे की पेसा मोबिलाइज़र न केवल पेसा एक्ट की ग्राम सभाओं का संचालन करते हैं। बल्कि पंचायतों की सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार, पात्र हितग्राहियों की पहचान, मुख्यमंत्री संदेश योजना का संचालन, ऑनलाइन KYC व दस्तावेज फीडिंग, ग्रामसभा में प्रस्ताव, छोटे विवादों का समाधान, और स्थानीय जागरूकता अभियानों का क्रियान्वयन भी करते हैं। यह कार्य अधिकांशतः निजी मोबाइल, इंटरनेट, और संसाधनों से किया जाता है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Article370 करोड़ की स्वीकृति के बावजूद अब तक शुरू नहीं हुआ निर्माण, सांसद ने उठाई टू लेन सड़क निर्माण की मांग
    Next Article राठौड़ समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गरिमामयी गठन: निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान एमपी रीजनल न्यूज के एडिटर एवं मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से की। इसके बाद वर्ष 2020 में अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज वेब पोर्टल से जुड़े तथा वर्ष 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में आलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 से 7 वर्षों के अनुभव के साथ वे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन (Editing), डिजिटल मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया रणनीति में विशेष दक्षता रखते हैं। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से फिशरीज साइंस में स्नातक (B.Sc) की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (Master of Journalism) की शिक्षा प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाले विशाल चौहान डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 3.95 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें आलीराजपुर जिले में यूट्यूब का पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल है।

    Latest News

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बड़ी खट्टाली में बैठक, सीईओ ने स्वच्छता और विकास योजनाओं की समीक्षा की

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    आबकारी विभाग इंदौर ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    जिला स्तरीय कल उदयगढ़ में आयोजित होगा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर – कलेक्टर डॉ बेडेकर

    अलीराजपुर। विजय मालवी। कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने बताया संभागायुक्त श्री दीपक सिंह के…

    राठौड़ समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गरिमामयी गठन: निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

    इंदौर की मशहूर जगहों पर बनाया वीडियो: वायरल युवती ने मांगी माफी, सुसाइड करने का कहती दिखाई दी

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    डोल ग्यारस महोत्सव : उमड़ेगा आस्था का सैलाब, उड़ेगी रंग-बिरंगी गुलाल

    अलीराजपुर। चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में इस बार भी ऐतिहासिक डोल ग्यारस महोत्सव भव्य रूप…

    बड़ी खट्टाली भाजपा मंडल में कार्यशाला अभियान बैठक सम्पन्न: लक्ष्य पूरा नहीं होगा तब तक में पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती रहूंगी- सांसद चौहान

    अलीराजपुर। विजय मालवी।  भारतीय जनता पार्टी मंडल बड़ी खट्टाली में एक बैठक सांसद श्रीमती अनीता…

    हनुवंतिया जल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 100 दिनों तक रोमांच, संस्कृति और पर्यटन का महासंगम

    खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हनुवंतिया को वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    इंदौर-दाहोद और छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना से खुलेगा विकास का नया कॉरिडोर, बदलेगी पश्चिमी मध्यप्रदेश की तस्वीर

    हनुवंतिया जल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 100 दिनों तक रोमांच, संस्कृति और पर्यटन का महासंगम

    जिला निवेशक सम्मेलन: निवेश प्रोत्साहन के लिए होगा जिला स्तरीय आयोजन

    लड़कियों के साथ छेड़खानी कर सोशल मीडिया पर वायरल करना युवकों को भारी पड़ा

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.