अलीराजपुर । जिले में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी दौरान राक्सा नदी में एक गाय बह गई। गाय के बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उफनती नदी में गाय तिनके की तरह बह रही है। पुलिया पर पानी के तेज बहाव के कारण मार्ग बाधित हो गया है। इससे कई गांवो का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। कलेक्टर की चेतावनी: सावधानी बरते, अनावश्यक बहार न निकले मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे में लगभग 8 इंच…
Author: Mp Regional News
पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, दोनों देवास जिले के रहने वाले अलीराजपुर । विजय मालवी । अलीराजपुर जिले के जोबट थाना अंतर्गत कलिखेतर के एक फार्म हाउस से चंदन के पेड़ चोरी करने वाले गिरोह का अलीराजपुर पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा है। ये दोनों देवास जिले के रहने वाले है। जिसकी किमत 48000/- रुपये व एक मोटरसायकल किमती 38000 रुपये की जप्त है गई है। रजनीश शर्मा पिता नटवरलाल शर्मा निवासी कालीखेतर के फार्महाउस से चंदन के पेड की लकडी काटकर चोरी कर ले जाने की सूचना पर पुलिस…
किसान के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच गईं है झाबुआ । रायपुरिया में पनास रोड के करीब माही नहर पम्पवती के वेस्टवेर के समीप क्षतिग्रस्त हो गई है। गौरतलब है कि बीती रात रायपुरिया क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है जिसके चलते यह नहर टूटी है। किसान के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच गईं है। आपको बतादे की पूर्व में भी यह नहर टूटी थी। विभाग के अधिकारियों की लापरवाही भी देखने को मिली- बताया जा रहा है पम्पवती के वेस्टवेयर के ऊपर पुल नही बनाया जाकर महज पाइप डालकर नहर बना दी गई। जिसके चलते…
निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरने से हुआ हादसा इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर समीप महू तहसील के अंतर्गत चोरल गाँव में निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरने से यहाँ कार्यरत कुछ मज़दूरों के दबने की घटना हुई है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया है कि यहाँ एक निर्माणाधीन फार्म हाउस में कल स्लैब डाली गई थी एवं रात में यहाँ कार्यरत मज़दूर उसी के नीचे सो गए थे। स्लेब गिरने से छह व्यक्तियों के दबे होने की सूचना है। अभी तक 5 डेड बॉडी निकाली गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी यहाँ पहुँच गए हैं एवं राहत एवं…
कार्य गुणवत्तापूर्ण हो एवं तय समय में पूर्ण किया जाये- कलेक्टर डॉ बेडेकर अलीराजपुर । विजय मालवी । कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने खंडाला स्थित निर्माणाधीन सी एम राईज स्कूल का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उनके द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया एवं निर्माणाधीन विद्यालय का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर डॉ बेडेकर का खंडाला सीएम राईज स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। कलेक्टर डॉ बेडेकर ने उपस्थित विद्यार्थियों से बातचीत की एवं विद्यालय में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के अंतर्गत…
Madhyapradesh – कॉलेज में प्रवेश से अब तक वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए प्रवेश के लिए अब भी मौका है। स्नातक और स्नातकोत्तर की प्रवेश प्रक्रिया के तीसरे सीएलसी राउंड के बाद अब एक बार फिर से आवेदन शुरू किए जा चुके हैं। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने 22 से 25 अगस्त तक का समय दिया है। पंजीयन के बाद प्रवेश प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। जिसमे मेरिट सूची 27 अगस्त को जारी कर दी जायेगी। विद्यार्थी सीधे कॉलेज जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। बहरहाल, कॉलेजों को जरुरत के हिसाब से सीट वृद्धि करने को…
MP की सरकारी स्कूलों में ख़ाली पदों पर होगी अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रदेश में शैक्षणिक-सत्र 2024-25 में शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था के लिये अतिथि शिक्षक आमंत्रण की कार्यवाही की जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस कार्यवाही को अब अनिवार्य रूप से 21 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिये हैं।
पीएमश्री स्कूल खट्टाली का मामला, सहायक आयुक्त ने जारी किए आदेश अलीराजपुर । सीनियर शिक्षक कुंवर सिंह धार्वे को पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय खट्टाली का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। इसके आदेश मंगलवार को जनजातीय कार्य विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त संजय परवाल ने आदेश जारी किए। अब तक यह पद प्रवीण प्रजापत संभाल रहे थे। उनके पास बीआरसी का प्रभार भी है। हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते वे लगभग 20 दिनों से अवकाश पर है। जिसके चलते 20 दिनों से बिना प्राचार्य के पीएमश्री स्कूल संचालित हो रहा था। दरअसल, धार्वे को यह दायित्व काफी पहले ही दे दिया…
अलीराजपुर । विजय मालवी । अलीराजपुर जिले के आम्बुआ थाने में आने वाले ग्राम कनेरा में एक युवक की सांप काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कनेरा गांव के पटेल फलिया में रहने वाले राजू पिता केकड़िया तोमर को सांप ने डंस लिया। शाम लगभग साढ़े 4 बजे राजू की मौत हो गई। जिस सर्प ने राजू को डंसा था। उसे गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़कर मार दिया। युवक की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। बारिश होने के साथ खेतों में छिपे सांप व अन्य विषैले जन्तु इस समय आबादी वाले इलाकों में आकर छिप…
ऑस्ट्रेलिया भारत युवा संवाद (एआईवाईडी) ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच युवा नेताओं का प्रमुख संवाद है। Australia India Youth Dialogue 2024 रतलाम लोकसभा की नवनिर्वाचित सांसद अनिता नागरसिंह चौहान भी उक्त कार्यक्रम में हिस्सा लेने ऑस्ट्रेलिया पहुची है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने लिखा… ऑस्ट्रेलिया भारत युवा सवांद के तहत आस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई खेल संस्थान के जिआईओ स्टेडियम कैनबरा की व्यवस्थाओं को निकट से देखने का अवसर मिला। आस्ट्रेलिया में यह प्रसिद्ध स्टेडियम राजधानी कैनबरा में नागरिकों की क्षमता के हिसाब से सबसे बड़ा खेल स्टेडियम है। भारत और ऑस्ट्रेलिया…
विजय मालवी की रिपोर्ट… अलीराजपुर। जिले के नानपुर थाना अंतर्गत नानपुर से 10 किमी दूर ग्राम भांडरावत पटेल फलिया में तेज बारिश व गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक आदिवासी किसान की मौत हो गई। आदिवासी किसान सुरेश पिता उगरा उम्र 20 वर्ष भैंस को चरा रहा था। तभी तेज वर्षा व गरज के साथ उस पर आकाशीय बिजली गिर गई। किसान सुरेश व पशु भैंस दोनों की मोके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना पुलिस प्रभारी मुकेश कनासिया पहुँचे व मौके पर जानकारी जुटाई। जानकारी जुटाकर पुलिस ने…
विजय मालवी की रिपोर्ट… अलीराजपुर । प्रति मंगलवार के भांति जनसुनवाई का आयोजन कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में आयोजन जनसुनवाई कक्ष में किया गया। इस जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ बेडेकर द्वारा अलग अलग समस्याओं के कुल 16 आवेदन प्राप्त किए। इस जनसुनवाई में ग्राम गिराला तहसील अलीराजपुर के निवासी श्री रीतेश चौहान ने आवेदन दिया कि वह बचपन से ही दिव्यांग है। जिसके कारण आने जाने में काफी समस्या होती है। पूर्व में ट्राई साइकिल थी लेकिन शारीरिक परेशानी के कारण उपयोग नहीं कर पाते थे। उन्होंने आवेदन दिया की मुझे बैटरी रहित चलित ट्राईकिल दी जाए।…
