12/08/24. 🎂 अलीराजपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार, मप्र रीजनल न्यूज के प्रधान संपादक, जनोदय टाइम्स के जिला ब्यूरो, स्वदेश न्यूज के खट्टाली प्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, बड़े भैया विजय मालवी जी को जन्मदिवस दिवस की ढेरों बधाई व शुभकामनाएं। 💐 Happy Birthday Journalist Mr. Vijay Malvi Ji. 🙏 हमारे क्षेत्र के युवा और वरिष्ठ पत्रकार बड़े भैया विजय मालवी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं आपका यह दिन खुशियों से भरा हो। पत्रकार : विशाल चौहान, अलीराजपुर।
Author: Mp Regional News
मंडला से भी प्रारम्भ होगी पीएमश्री वायु सेवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव बम्हनी को तहसील का दर्जा दिया जाएगा, 6 करोड़ की लागत से विकसित होगी ग्वारा हवाई पट्टी। मंत्री श्रीमती उइके ने जिले की बहनों की ओर से सीएम को बांधी राखी, पहनाया साफा मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहनों के आभार सह उपहार कार्यक्रम में हुए शामिल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मंडला में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी घोषणाएं 👇 💠 मंडला जिले को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा 💠 उप तहसील बम्हनी को तहसील बनाया जाएगा 💠 बम्हनी कॉलेज में पीजी की कक्षाएं प्रारंभ होंगी 💠 मंडला में जल्द…
मध्यप्रदेश के गुना में एयरस्ट्रिप एरिया में एयरक्राफ्ट क्रैश: टेस्ट फ्लाइट के लिए भरी थी उड़ान, दोनों पायलट घायल; इंजन फेल होने की आशंका मध्यप्रदेश । गुना में शा-शिब एविएशन एकेडमी का टू सीटर एयरक्राफ्ट 152 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दो पायलट उसे लेकर टेस्ट फ्लाइट के लिए उड़े थे। करीब 40 मिनट उड़ने के बाद एयरक्राफ्ट परिसर में ही क्रैश हो गया। आशंका है कि हादसा इंजन फेल होने से हुआ है। कैप्टन वीसी ठाकुर और एक अन्य पायलट घायल हैं। मौके पर कैंट पुलिस सहित एकेडमी के अधिकारी मौजूद हैं। दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट बेलगावी एविएशन का है। यह टेस्टिंग…
छपरियों को रोल मॉडल बनाया जायेगा तो ऐसे कैसे होगा आदिवासी समाज का उत्थान ?? विश्व आदिवासी दिवस विशेष लेख… अजय भाबर (गंधवानी, धार – मध्यप्रदेश) ✍️ 9 अगस्त को पुरी दुनिया संयुक्त राष्ट्र संगठन द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस (इंटरनेशनल डे ऑफ दि वर्ल्ड्स इंडीजीनस पीपल्स) मना रहा है। जिसकी थीम (विषय) इस वर्ष 2024 की “इंडीजीनस युथ अस् एजेंट ऑफ चेंज फाॅर सेल्फ डिटर्मीनेशन अर्थात आत्मनिर्णय के लिए परिवर्तन के एजेंट के रूप में आदिवासी/मुलनिवासी युवा” रखी गयी गयी है। भारत देश मे भी 2010 के बाद से इस विशेष दिन की महत्वता लगातार बढ़ती जा रही है।…
बच्चों का शिक्षण अपनी मातृभाषा में होगा तो वह रुचि पूर्ण तरीके से शिक्षा प्राप्त करने के लिए तत्पर रहेंगे जोबट/अलीराजपुर। विजय मालवी, विशाल चौहान ✍️ 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में ग्राम देहदला निवासी लोक लेखिका दिप्तेश्वरी गुथरे पिता मोहब्बत सिंह गुथरे के द्वारा क्षेत्रीय भिलाली बोली में बनाई गई वर्णमाला का विमोचन किया। बच्चों का शिक्षण अपनी मातृभाषा में होगा- दिप्तेश्वरी गुथरे का कहना है कि इस वर्णमाला को बनाने का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के प्रति रुचि जाग्रत करने में सहायक होगी। नई शिक्षा नीति एवं शिक्षाविद भी यही कहते…
बरझर/अलीराजपुर । विजय मालवी । चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा एसडीएम एस आर यादव ने शासकीय पशु चिकित्सालय बरझर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमे उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया गया। डाक्टर शकुंतला बिरला सहित 3 कर्मचारी, बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं। डा बिरला दिनांक 23/7/2024 से लगातार अनुपस्थित पाई गई। मौके पर एसडीएम एस आर यादव ने पंचनामा बनाया गया। साथ ही अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओं सूचना पत्र, जारी किए जाएंगे। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जितेन्द्र सिंह तहसीलदार तोमर, नायब तहसीलदार रानू माल, पटवारी जामसिह रावत, सचिव शकरसिह बामनिया बरझर उपस्थित थे। बरझर क्षेत्र में सभी संस्थाओं…
आदिवासी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इंदौर । विशाल चौहान ✍️ 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर इंदौर के शुभ कारज गार्डन में शहीद भिमानायक रक्तदूत समूह, शहीद उधम सिंह सेवा समिति एवं गोल्ड कॉइन सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक व सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर रक्तदूत टीम ने समाज मे नई दिशा देने का निर्णय लिया। रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए रक्त एकत्रित करना था। जिसमें आदिवासी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमे 57 लोगो द्वारा 57 यूनिट…
परवाल परिवार खट्टाली के रक्तदान शिविर में लगभग 55 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ 🩸🩸 बड़ी खट्टाली/अलीराजपुर। विजय मालवी, संदीप परवाल ✍️ नेत्रदानी स्व. कौशल्या बाई स्व.सेठ श्रीधनराज जी परवाल की पावन स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन जिसमें 55 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ रक्तदान समिति के सदस्य शुभम मेहता, संदीप परवाल, कपिल राठौड़ ने बताया कि वरिष्ठ माताजी नेत्रदानी स्व कोशल्या बाई परवाल के पगड़ी कार्यक्रम में श्रद्धांजलि स्वरुप रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल ब्लड बैंक अलीराजपुर स्टॉफ द्वारा शासन के के नियमों का पालन करते हुए किया गया। जिसमें परिवार के सदस्यों सहित 55 लोगों ने अपना अमूल्य…
9अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर चाँदपुर मे मालिक टंटया मामा भील की मूर्ति होगी स्थापित, कार्यक्रम को लेकर तैयारीया जोरो पर सामाजिक कार्यकर्ता भदूभाई पचाया, शंकर बामनिया, रोशन पचाया ने सर्व आदिवासी समाज से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की आलीराजपुर । 9अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर आलीराजपुर जिले के ग्राम चाँदपुर मे सर्व आदिवासी समाज की ओर से मालिक टंटया मामा भील की मूर्ति स्थापित की जाएगी। जिसको लेकर तैयारीया जोरो पर है। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति के संरक्षक भदूभाई पचाया ने आदिवासी समाज से अपील की है की विश्व आदिवासी दिवस हमारे गांव या ज़िलें का…
सरकारी दुकानों पर एक्सपायर डेट की जहरीली शराब परोसी जा रही है- कांग्रेस नेता पटेल हम लोगो की जान माल के साथ खिलवाड़ होने नहीं देंगे करेंगे आंदोलन अलीराजपुर । जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता मे बताया कि जिले में अवैध शराब का कारोबार, भंडारण ओर एक्सपायर डेट की जहरीली शराब सरकारी दुकानों मे धड़ल्ले से परोसी जा रही है। शराब ठेकेदार लोगो की जान माल के साथ खिलवाड़ कर रहा है। लेकिन कांग्रेस इसको बर्दाश्त नहीं करने देगी ओर विरोधस्वरूप सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगी। कांग्रेश नेता महेश पटेल ने…
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में कुम्हार मोहल्ले की मंडी रोड़ वाली रपट पुलिया पर अविकसित भूर्ण नदी में तैरता पाया गया एक बार फिर किसी ने ममता को किया शर्मशार अलीराजपूर । विजय मालवी । जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में स्थानीय कुम्हार मोहल्ले की तरफ जाने वाली रपट सहित पुलिया की नदी में एक अविकसित बच्चे का भ्रूण तेरता पाया गया। जिसको देखकर आम नागरिकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी गई है। भ्रूण लड़की है या लड़का इसका पता जांच करने के बाद ही चलेगा। फिलहाल भ्रूण का शव पानी में ही तेर रहा है। खबर…
मुख्य उद्देश्य छात्राएं आदिवासी संस्कृति को जाने और उसके प्रति जागरूक हो विजय मालवी ✍️ जोबट/अलीराजपुर । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोबट में क्षेत्रीय त्यौहार दिवासा पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों धार, झाबुआ, अलीराजपुर आदि में आदिवासी समुदाय के लोगों के द्वारा विभिन्न त्यौहार मनाए जाते हैं उनमें से प्रथम त्यौहार दिवासा है। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह दिवासा त्यौहार मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में विद्यालय में दिवासा त्यौहार का पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय कि शिक्षिका दिप्तेश्वरी गुथरे द्वारा करवाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने बड़े…
