भोपाल/मध्य प्रदेश । इंदौर के पूर्व कलेक्टर और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के एमडी आईएएस अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के निजी सचिव बनाए गए है। उल्लेखनीय है कि राजा पूर्व सीएम चौहान के शुरू से ही पसंदीदा रहे हैं और यही कारण रहा कि उन्हें इंदौर की कलेक्टरी करने का भी मौका मिला। हालांकि यह खबर सूत्रात्मक बताई जाती है। कहा जा रहा है कि इस संबंध में आदेश तो जारी हो चुके हैं, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। वहीं इलैयाराजा टी ने भी मीडिया…
Author: Mp Regional News
विजय मालवी । ✍️ चंद्रशेखर आजाद नगर/अलीराजपुर । पर्यावरण संरक्षण के लिए जहां प्रदेश सरकार की ओर से भरसक प्रयास किए जा रहे हैं वहीं जमीनी स्तर पर अधिकारियों को इसकी परवाह तक नहीं है। दो दिन पहले जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में स्थित ताड़ के पेड़ को कर्मचारियों द्वारा बिना अनुमति के कटवा दिया गया था। वही मंगलवार को जेसीबी से यहां बचे हुए पेड़ के ठूंठ को भी उखाड़ फेंका। सूत्रों के अनुसार जनपद पंचायत के बाबुओं के कहने पर इस पेड़ को काटा गया। चौकाने वाली बात तो ये है कि पेड़ की कटाई की जानकारी किसी…
चांदी के लिए भटकते रहे गरीब आदिवासी: कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद हुई एफआईआर, मामला एट्रोसिटी एक्ट के तहत दर्ज 5 साल पहले 3 किलो चांदी रखकर: 60 हजार रूपये खाद बीज के लिए निकाले, मजदूरी जा-जाकर अभी तक 1,60,000 रूपये जमा किये- उसके बाद भी चांदी वापस नही की विजय मालवी/ विशाल चौहान ✍️ अलीराजपुर । जिले के आम्बुआ थाना अंतर्गत अगोनी गांव के निवासी आदिवासी दम्पति शायरी पति गुलजिया जाती भील द्वारा आम्बुआ के साहूकार प्रशांत वाणी को 5 साल पहले 3 किलो चांदी जिसमे 2 तागली, 2 हार, 2 हटके गिरवी रखकर 60 हजार रूपये खाद बीज…
189 पेटी अवैध शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया अलीराजपुर । विजय मालवी । कलेक्टर अलीराजपुर श्री अभय अरविंद बेडेकर , एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना पर रायछा में एक सुने मकान से अवैध मदिरा जब्त की गई। मकान की तलाशी लेने पर माउंट 6000 बीयर केन की 47 पेटी, लंदन प्राइड की 19 पेटी, MD की 16 पेटी , गोवा की 55 पेटी, सिग्नेचर की 5 पेटी, ब्लेंडर प्राइड की 6 पेटी, रिट्ज की 6 पेटी, मैजिक मूमेंट की 2 पेटी, रॉयल चैलेंज की 7 पेटी,…
नानपुर/अलीराजपुर । जिले के थाना नानपुर में पदस्थ एएसआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर थाना विजयनगर में अंतिम सांस ली। प्राप्त जानकारी अनुसार वे उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। उनका एक लड़का और एक लड़की थी। निधन से जिले के पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है।
मध्यप्रदेश । विजय मालवी । झाबुआ जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री हनुमंत निवास आश्रम पीपल खुटा के गादीपति महंत दयाराम दास जी महाराज के वाहन मंदसौर हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया इस हादसे में वाहन में सवार महंत दयाराम दास जी महाराज और उनके सहायक को चोट आई है उपचार के लिए उन्हें मंदसौर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जैसे ही उनके वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के समाचार जिले में मिले वैसे ही गुरु भक्त और आश्रम से जुड़े लोग उनके कुशल क्षेम के लिए मंदिर में प्रार्थना करने लगे।…
बदहाल कीचड़ भरी सड़क से स्कूल जाने को मजबूर थे, स्कूली बालिकाओ में छाई खुशियां अलीराजपुर । विजय मालवी । जिले के कट्ठीवाड़ा ब्लॉक के साजनपुर ग्राम में स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाओं को स्कूल तक पहुंचने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। छात्राएं हाथों में चप्पल लिए कीचड़ और पानी से भरे रास्ते से गुजरते हुए स्कूल पहुंचती थी। एमपी रीजनल न्यूज़ ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था और जिम्मेदारों ने संज्ञान में लेकर तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी। रोड को मुरम डालकर सही किया जा रहा है। छात्राओं व राहगीरों को अब इस…
बकरी ने विचित्र बच्चे को दिया जन्म, बकरी ने भी शुरू में तो अजीब शक्ल वाले बच्चे को देखकर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन फिर उसे दुलार करने लगी अलीराजपुर । विजय मालवी । जिले में एक बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले मेमने को जन्म दिया यह चर्चा का विषय बन गया दरअसल बकरी के इस मेमने का सीर इंसान जैसा नजर आ रहा था। वहीं दोनों आंखें भी सामने मिली हुई थी। बकरी ने भी शुरू में तो अजीब शक्ल वाले बच्चे को देखकर प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन फिर उसे दुलार करने लगी। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की…
अर्धनारीश्वर स्वरूप में बाबा महाकाल का श्रृंगार उज्जैन/मध्यप्रदेश । विजय मालवी/विशाल चौहान । विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सावन माह के कृष्ण पक्ष के दूसरे सोमवार रात ढाई बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान शिव को प्रिय सावन महीने में आरती का समय बदलकर 3 बजे कर दिया गया। आज सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। मान्यता है कि श्रावण माह में शिव आराधना करने से सभी कष्टों से तत्काल मुक्ति मिलती है। श्रावण के दूसरे सोमवार…
वरिष्ठ मातृशक्ति श्रीमती कौशल्याबाई के मृत्यु उपरांत, परिवार नें नेत्रदान करने की इच्छा जताई विजय मालवी ✍️ अलीराजपुर । गायत्री शक्तिपीठ नेत्र संकलन केंद्र को मिला 110 वा नेत्रदान। चारभुजा धाम खट्टाली की वरिष्ठ मातृशक्ति श्रीमती कौशल्याबाई स्व. धनराजजी परवाल उम्र 79 वर्ष का देवलोक गमन हुआ। परवाल परिवार चारभुजा धाम खट्टाली ने नेत्रदान की इच्छा जताई और कपिल राठौड़ को सूचना दी। परिजनों ने नेत्र संकलन केंद्र के संचालक डॉक्टर शिवनारायण सक्सेना को अवगत करवाया, तत्काल टेक्नीशियन अजमेर सिंह डावर, अश्विन नागर कपिल राठौड़, स्व. श्रीमती कौशल्या बाई परवाल के निवास पर पहुंचकर दोनों आंखों के कार्निया निकाल कर…
अलीराजपुर / नानपुर । रिपोर्टर:- विजय मालवी, विशाल चौहान । कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेड़ेकर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को स्कूल, छात्रावास, अस्पताल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। इसी के पालन में आलीराजपुर जिले के नानपुर में आज एसडीएम तपिश पांडे ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने नानपुर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयां, साफ सफाई की व्यवस्था देखी। साथ ही मरीज से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। एसडीएम तपिश पांडे ने सबसे पहले रजिस्टर को पढ़कर अनुपस्थित डॉक्टर एवं कर्मचारी की अनुपस्थिति लगाई। इसके बाद पूरे स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर दवाइयां…
वही शिक्षकों व ग्रामीणों को भी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा अलीराजपुर । विजय मालवी, विशाल चौहान ✍🏻 दलदली कीचड़ भरे रास्ते को पार करके जाना पड़े, तो सरकारी सिस्टम पर यकीनन गुस्सा आता है। लेकिन उससे भी ज्यादा तरस उन बच्चों पर आता है, जो रोजाना डरते सहमते हुए स्कूल तक पहुुंचते हैं। शिक्षा व्यवस्था का स्तर सुधारने के लिए सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए की योजना चलाई जा रही हैं तो वही करोड़ों रुपए की लागत से नए स्कूल भवन भी तैयार किए जा रहे है। लेकिन आज भी आदिवासी ग्रामीण अंचलों में यह हाल…
