Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Sunday, January 18
    Mp Regional NewsMp Regional News
    आलीराजपुर न्यूज

    कांग्रेस ने शराब ठेकेदार की गुंडागर्दी ओर आतंक के खिलाफ कलेक्टर ओर एसपी को सौपा ज्ञापन

    Mp Regional NewsBy Mp Regional NewsUpdated:September 5, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram

    शराब ठेकेदार के लोग रात दिन बैखौफ छोटे-बडे वाहनो से अवैध शराब का परिवहन कर रहे है

    पूर्व जिला कांग्रेस महेश पटेल के पुत्र पार्षद पुष्पराज पटेल और उनके साथियों पर बदूक से जानलेवा 4 फायर किए

    आलीराजपुर । विजय मालवी ।

    जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिले के शराब ठेकेदार ओर उनके स्टॉफ के विरुद्ध जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर एवं विधायक सेना पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो नेताओ ओर कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर व एसपी कार्यालय पहुँचे ओर नारेबाजी करते हुवे विरोध-प्रदर्शन कर कलेक्टर डॉ.अभय अरविंद बेडेकर एवं एसपी राजेश व्यास को ज्ञापन सोपकर शराब ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। इस दोरान कांग्रेसी नेताओं ने ठेकेदार पर कार्रवाई ना होने पर आगामी दिनों में पूरा जिला बंद करने के चेतावनी दी।

    कांग्रेस ने कलेक्टर ओर एसपी को सोपे गए ज्ञापन में बताया गया है की जिले में देशी-विदेशी शराब ठेकेदार रिंकू भाटिया एवं उसके गुर्गें बंदूक की नोंक पर ठेका चला रहे है। उनके इस आतंक से जिले की जनता काफी भयभीत होकर परेशान है। उनकी गुंडागर्दी से क्षेत्र में भय एवं दहशत का माहौल निर्मित हो गया है । गत 30 जुलाई की रात्रि में अलीराजपुर केशव नगर कालोनी स्थित शराब के आफिस क्षेत्र में उक्त शराब ठकेदार के अवैध हथियारों से लैस मैनेजर सहित 25 से 30 गुंडो ने जोबट विधायक सेना पटेल एवं पूर्व जिला कांग्रेस महेश पटेल के पुत्र पार्षद पुष्पराज पटेल और उनके साथियों पर बदूक से जानलेवा 4 फायर किए ओर मारपीट कर उनकी गाडियां भी फोड दी। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर पर टाके आए है। इस मामले की पुलिस थाना अलीराजपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। जिला काग्रेस कमेटी इस घटना की घोर निंदा करती है।

    ज्ञापन में बताया गया की जब से जिले में रिंकू भाटिया ने शराब का ठेका लिया है, तब से पूरे जिले की फिजा बिगड गई है। बाहरी प्रांतो से सैकडो की संख्या में जिले में आए उनके गुडे-बदमाश धारदार हथियार ओर बंदूक आदि से जिले की जनता ओर दूकानदारों को धमका कर मारपीट कर रहे है। उनकी इस गुंडागर्दी से जिले में भय एवं दहशत का माहौल निर्मित हो गया है, बाहरी प्रांतों से जिले में निवास कर रहे इस शराब कंपनी के कर्मचारी एवं गुंडे बदमाशों का पुलिस वेरिफिकेशन भी नही किया गया है। इन गुडे कर्मचारियों के पास ओर शराब ऑफिस में बड़ी मात्रा में अवैध बंदूक हथियार भी मौजूद है, परन्तु पुलिस कोई जांच पडताल नही कर रही है। यह बड़ी दुर्भाग्यजनक स्थिति है। इनके द्वारा कोई ओर बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाता है तो इसका जवाबदार कौन रहेगा.?

    पुलिस विभाग ओर आबकारी विभाग की मिलीभगत से उक्त शराब ठेकेदार के लोग रात दिन बैखौफ छोटे-बडे वाहनो से अवैध शराब का परिवहन कर रहे है। जिले की सभी सरकारी दूकानों से भी बडी मात्रा में अवैध शराब का धड़ल्ले से परिवहन किया जा रहा है, वाहनों से सीमावती गुजरात प्रात में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है इसे कोई रोकने टोकने वाला नही है। बड़ी विडम्बना है कि रिश्वत ओर गुंडागर्दी के बलबूते पर इस ठेकेदार ने पूरे जिले को अपनी मुठठी में कवर कर लिया है। ज़िसके सामने शासन-प्रशासन भी नतमस्तक हो गया है जिला कांग्रेस ओर आम जनता शराब ठेकेदार ओर जिला प्रशासन की सुस्त लापरवाह ओर निष्क्रिय कार्यप्रणाली को जरा भी बर्दाश्त नही कर सकती है। कांग्रेस आपसे निवेदन करती है कि जिले में गुंडागर्दी और भय दहशत फैलाकर शराब व्यवसाय करने वाले शराब ठेकेदार रिंकू भाटिया ओर उसके गुंडे साथियों के खिलाफ कडी कार्यवाही कर इनका ठेका निरस्त करने का कष्ट करें। साथ ही विधायक पुत्र पर जानलेवा हमला करने वालों गुंडों के खिलाफ भी कडी कार्यवाही की जावें।

    वही कांग्रेसी नेताओं ने शराब दुकान ओर गोडाउन पर अवैध रूप से किए जा रहे भंडारण की जाँच की मांग को लेकर कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौपा। नेताओं ने कहा यदि इस मामले में जिला प्रशासन ने अविलम्ब कोई कठोर कार्यवाही नही की तो जिला कांग्रेस सडको पर उतरकर जिला बंद कर आंदोलन करेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे कांग्रेसी नेता ओर कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleदर्द से तड़पती रही प्रसूता: तीन किमी कीचड़ भरे रास्ते से खटिया पर ले गये प्रसूता को
    Next Article उप-मुख्यमंत्री ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 डॉक्टर्स को सम्मानित किया
    Mp Regional News
    • Website

    Latest News

    सामाजिक एकता की मिसाल बनेगी हीमोफीलिया पीड़ित बच्चे की कहानी पर आधारित फिल्म ‘मिसाल’

    संघ शताब्दी वर्ष पर बड़ी खट्टाली में भव्य हिंदू संगम, 5 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    लल्लनटॉप के संस्थापक संपादक सौरभ द्विवेदी ने दिया इस्तीफा, नए सफर की तैयारी

    रियल एस्टेट सेक्टर में पैसा ही पैसा, निजी इक्विटी निवेश 60 हजार करोड़ पार

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता: कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान पहुंचे मुंबई, मुख्यमंत्री ने की 5 लाख की आर्थिक सहायता

    अलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर…

    उपभोक्ता परेशान: एक माह से बंद पड़ा है एसबीआई एटीएम, मजबूरन बैंक की लंबी लाइन में लगना पड़ रहा

    इंदौर की शिखर एकेडमी का कमाल: 85 ग्रामीण बच्चे नवोदय, सैनिक स्कूल और एकलव्य में चयनित

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर: नई स्वास्थ्य पहल की शुरुआत, मरीजो को दी निःशुल्क दवाएं

    गांववासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराईं अलीराजपुर। विशाल चौहान।  जिले…

    स्वास्थ्य शिविर बना वरदान: अब नन्ही आईना सुन सकती है दुनिया की हर आवाज़

    अलीराजपुर। जिले के छोटे से गाँव कोडल, आम्बुआ की रहने वाली आईना भिड़े, किसान जगन…

    अवैध शराब : आबकारी विभाग अलीराजपुर द्वारा बड़ी कार्यवाही

    189 पेटी अवैध शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया अलीराजपुर । विजय मालवी ।…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    हनुवंतिया जल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 100 दिनों तक रोमांच, संस्कृति और पर्यटन का महासंगम

    राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा: आदिवासी बेटी ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय मे सफलता हासिल की

    अलीराजपुर जिले की उचित मूल्य राशन की दुकानों के सेल्समैन की बैठक आयोजित

    लल्लनटॉप के संस्थापक संपादक सौरभ द्विवेदी ने दिया इस्तीफा, नए सफर की तैयारी

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.