Author: Mp Regional News

मध्य प्रदेश में रायसेन, नर्मदापुरम, सागर समेत 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता बरकरार है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान रायसेन, नर्मदापुरम, जबलपुर, भोपाल समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक प्रदेश में लगभग 400 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत से चार प्रतिशत अधिक है। अगले चार दिन में पूरे प्रदेश में हल्की बारिश का पूर्वानुमान बताया गया है। इन जिलों में बरसा पानी मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे…

Read More

मनावर (टोंकी) सीमेंट फैक्ट्री मे तोड़फोड़ और आगजनी का आरोप मनावर (धार) । अजय भाबर ।  धार जिले के मनावर के समीप ग्राम टोंकी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में तोड़फोड़, आगजनी करने के मामले में शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य सहित तीन आरोपियों पर रासुका लगाई गई है। मामले में कुल 16 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। अब तक कुल 11 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया हैं। धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मनावर के समीप ग्राम टोंकी स्थित सीमेंट कंपनी परिसर में बने ऑफिस में 22 जुलाई की रात…

Read More

कलेक्टर एवं विधायक को आवेदन देकर कन्या स्कूल निर्माण कार्य बंद करने की मांग की अलीराजपुर । विजय मालवी । (आंबुआ) बोरझाड़ मैं एक करोड़ 47 लाख की लागत से बनने वाले कन्या हाई स्कूल का कार्य प्रारंभ हो गया है पुराने स्थान को छोड़कर माध्यमिक विद्यालय के सभी पहाड़ी पर कन्या स्कूल का नवीन कार्य प्रारंभ किया गया है जब से निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है तभी से ग्रामीण जनों द्वारा उक्त निर्माण कार्य को रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाई। ग्राम पंचायत वासी उक्त निर्माण काम को पेसा एक्ट का उल्लंघन बताते हुए रुकवाने के लिए शुक्रवार…

Read More

गर्भपात की दवाई बेचने वालों पर सख्ती: अब मेडिकल स्टोर्स डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं बेच सकेंगे अबॉर्शन की दवा, आदेश जारी… भोपाल/मध्य प्रदेश । स्वास्थ्य विभाग ने गर्भपात की दवाई बेचने वालों पर सख्ती की है। अब राजधानी भोपाल के मेडिकल स्टोर्स डॉक्टर के पर्चे के बिना अबॉर्शन की दवाई नहीं बेच सकेंगे। अवैध गर्भपात के बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन हरकत में आया है। इसे लेकर भोपाल सीएमएचओ कार्यालय ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More

शराब दुकान के पास लगा विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल, कलेक्टर हुई नाराज बुरहानपुर । बुरहानपुर में एक शराब दुकान के पास लगा एक विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पोस्टर में अंग्रेजी सीखने को बढ़ावा देने के नाम पर शराब की दुकान की ओर इशारा किया गया है। इस पोस्टर के कारण शहर में खलबली मच गई है। पोस्टर का संदेश और प्रतिक्रिया पोस्टर पर लिखा है, ‘दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें…’। इसके साथ ही एक तीर शराब की दुकान की ओर इशारा कर रहा है। इस पोस्टर को देखकर लोग हैरान रह गए और सोशल…

Read More

मंदसौर । मध्य प्रदेश के मंदसौर में गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए। मानसून आने के बाद भी यहां अच्छी बारिश नहीं हो रही थी। इस पर मान्यता के अनुसार अच्छी बारिश की कामना के साथ गधों से श्मशान में हल चलवाया गया था। श्मशान में नमक की बुआई की गई थी। इस मान्यता का पालन करने वालों का कहना था कि अगर अब मंदसौर में अच्छी बारिश होती है, तो गधों को गुलाब जामुन खिलाए जाएंगे। अब मंदसौर और आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश शुरू होने के बाद गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए हैं। जानकारी के अनुसार…

Read More

विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की मांग को लेकर जयस का मुख्यमन्त्री के नाम ज्ञापन अजय भाबर – गंधवानी (धार) मध्य प्रदेश आदिवासी बाहुल्य राज्य है जिसमें 3 करोड़ से अधिक आदिवासी जनजातीयां रहती है। आदिवासियों की अपनी अनोखी सांस्कृतिक एकता और जल-जंगल-जमीन को बचाने की भावना उन्हे दुनिया में विशेष बनाती है उनका प्रकृति के बीच जुड़ाव अविश्वनीय है। विगत वर्षो में आदिवासियों के अस्तित्व और अस्मिता को भारी नुकसान हुआ है दुनियाभर में चिंता का विषय बना था जिसके संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की आम सभा में 23 दिसंबर 1994 को पारित प्रस्ताव क्रमांक…

Read More

किसानों की 1 इंच जमीन भी कोई नहीं ले सकताः ग्रेफाइट खनन को लेकर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान का बड़ा बयान विजय मालवी/विशाल चौहान ✍️ अलीराजपुर । ग्रेफाइट खनन को लेकर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। प्रदेश सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि जिले के भोले-भाले आदिवासी भाइयों को जिले के कई सामाजिक संगठन भड़काने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन में जोबट विधानसभा के किसान भाइयों को विश्वास दिलाता हूं कि आदिवासियों की 1 इंच की जमीन हम जाने नहीं देंगे। बता दें कि भारत सरकार के द्वारा…

Read More

बाबा केदारनाथ का अनोखा भक्त; 1400 किमी की सायकिल यात्रा कर पहुचेगा विजय मालवी ✍🏻 अलीराजपुर । सनातन धर्म में आस्था के अनेक रूप देखने को मिलते है। केदारनाथ के कपाट खुलते ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। जिसकी जैसी भक्ती, वह वैसे ही चारधाम यात्रा के लिए निकल पड़ा है। इसी कड़ी में अलीराजपुर पचंमुखी हनुमान मन्दीर से केदारनाथ धाम उतराखडं साइकिल यात्रा पर बाबा केदारनाथ का भक्त रवाना हुआ। मूलतः अलीराजपुर के टंकी फलिया निवासी अजय चौहान केदारनाथ धाम तक करीब 1400 किमी…

Read More

जल, जंगल एवं जमीन हमारी धरोहर है उसे बचाना हमारा फर्ज :-विधायक पटेल यह वक्त भाजपा और कांग्रेस की बात करने का नहीं, यह लड़ाई राजनीति की नहीं आदिवासी समाज की है विजय मालवी ✍️ अलीराजपुर । केंद्रीय खान विभाग द्वारा छोटी खट्टाली में ग्रेनाइट ब्लॉक की नीलामी कोल इंडिया ने लगभग 600 हेक्टेयर जमीन नीलामी लीज पर ली है इसके विरोध में जोबट क्षेत्र की विधायक एवं जिले के आदिवासी नेता महेश पटेल में जोबट में क्षेत्र के लोगों की एक बैठक आयोजित कर इस नीलामी को निरस्त करने के लिए आगे आने की बात कही। विधायक पटेल ने…

Read More

स्कूलों तक पहुंचाना है पुस्तकें, बाइक लेकर पुस्तकें लेने पहुंच रहे हैं शिक्षक, कैमरा देखकर डर गए फोटो मत लो साहब नाराज हो जायेंगे  विजय मालवी  ✍️ अलीराजपुर । नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए एक माह से अधिक समय हो चुका है लेकिन अब भी सभी स्कूलों तक पाठ्य पुस्तकें नहीं पहुंची है। संबंधित एजेंसी को पुस्तकें स्कूलों तक पहुंचाना है लेकिन शिक्षकों को ही बुलाया जा रहा है। बुधवार दोपहर को बालक छात्रावास गढ़ी के पास स्थित एक शासकीय भवन में दो शिक्षक पुस्तकें लेने पहुंचे। इस प्रतिनिधि को देखकर दोनों ने कहा फोटो मत लो, साहब नाराज हो…

Read More

पिता के हत्यारे पुत्र को आजीवन कारावास तथा अर्थ दंंड से दंडित किया गया विजय मालवी ✍️ अलीराजपुर । आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्राम वड़ी में वर्ष 2023 में एक पुत्र द्वारा अपने पिता की जघन्य हत्या के प्रक्ररण में न्यायालय द्वारा हत्या के अपराध में आजीवन कारावास तथा अर्थ दंंड से दंडित करने का समाचार है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्राम वड़ी की बंडोडिया फलियां निवासी गणपत ने अपने पिता इडला की हत्या मुर्गा बनाने की बात को लेकर तलवार तथा लट्ठ मारकर जघन्य तरीके से दिनांक 19/08/2023 को कर दी थी जिसकी सूचना…

Read More