मध्यप्रदेश। अलीराजपुर जिले के नानपुर क्षेत्र के ग्राम राजावाट में कुएं में एक महिला की लाश मिली है। शव की पहचान वेचलीबाई पति जितेंद्र चौहान उम्र 31 वर्ष निवासी राजावाट कनासिया फलिया के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि वेसलीबाई कल शाम से घर पर नहीं दिखाई दी थी। उसका पति वाहन चालक है। शाम को जब वह घर पर आया तो पत्नी को घर पर नहीं पाकर उसने ग्राम के पूर्व सरपंच मेहताब सिंह कनेश और ग्रामीणों को बुलाकर जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने रात में तलाशी की तो कुएं के आसपास उसकी साड़ी दिखाई दी।…
Author: Mp Regional News
अलीराजपुर। विजय मालवी। कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के द्वारा सोंडवा तहसील के ग्राम साकडी स्थित निर्माणाधीन सीएम राइस स्कूल का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान मॉडल स्कूल साकडी के छात्र छात्राओं द्वारा पुष्प माला पहनाकर कलेक्टर डॉ बेडेकर का स्वागत किया। सीएम राइस स्कूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर द्वारा उपयोग में ली जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारी को निर्देश दिया की शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार ही निर्माण सामग्री का उपयोग किया जाए। कलेक्टर डॉ बेडेकर ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित…
वैकेंसी नहीं निकलने से हताश हैं युवा, युवाओं का सब्र अब टूट रहा है मध्यप्रदेश। विशाल चौहान। एमपीएसआई, स्कूल शिक्षक, बैकलॉग पद और अन्य स्टेट गवर्नमेंट की वैकेंसी नहीं निकलने से हताश हैं। सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं का सब्र अब टूट रहा है। प्रदेश भर के युवा बेरोजगारों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मध्यप्रदेश के बेरोजगार युवा 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर राजधानी भोपाल में जुटेंगे। भर्तियों से जुड़ी अपनी अपनी मांगों को लेकर बेरोजगार सेना सहित कई संगठन भोपाल की सड़कों पर उतरने वाले हैं। ये सभी संगठन 5 सितंबर को…
मृतक अपने खेत से घर की और नदी पार कर जा रहा था अलीराजपुर। विजय मालवी। जोबट थाना अंतर्गत दो दिनों से लापता युवक की लाश डोही नदी में तैरते मिली। उक्त शव जितेंद्र पिता उजागर सिंह चौहान उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम देहदला भाटी फलिया का बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि दिनांक 26 तारीख को लगभग 3:00 के आसपास अपने खेत से घर की और नदी पार कर जा रहा था। नदी पानी का बहाव अचानक बढ़ा और सन्तुलन बिगड़ा जिससे वह बह गया। जिसका शव आज दिनांक को लगभग…
आरोपी युवक ने युवती के ऊपर चाकू से तीन से चार वार किये अलीराजपुर। विशाल चौहान। जिले के पुलिस थाना जोबट, चौकी बड़ी खट्टाली अंतर्गत ग्राम पलासदा के कवछा फलिया में पानी भरने गई 19 वर्षीय युवती की एक बदमाश ने चाकू गोद कर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी युवक ने युवती कुसम पिता भारत कलेश (उम्र 19 वर्ष) के ऊपर चाकू से तीन से चार वार किये। लड़की को गंभीर व्यवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ी खट्टाली ले जाया गया था। जहां से उसे अलीराजपुर रेफर कर दिया। अलीराजपुर में कुछ ही देर बाद लड़की ने…
24 घंटो में होगी भारी बारिश अलर्ट जारी अलीराजपुर । विशाल चौहान । मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। सोमवार को चन्द्रशेखर आजाद परियोजना फाटा डैम अलीराजपुर के 3 गेट खोले गए हैं। कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश से अलीराजपुर जिले के नदी, नाले उफान पर हैं। लगातार बारिश के चलते खट्टाली में हथनी नदी के तट पर आधे घाट डूब गए हैं। जलस्तर बढ़ने से चन्द्रशेखर आजाद परियोजना फाटा डैम के 3 गेट खोले गए हैं। डैम गेट खुलते ही देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी…
अलीराजपुर। विजय मालवी। भारतीय जनता पार्टी मंडल बड़ी खट्टाली में एक बैठक सांसद श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई। जिसमें जिला सदस्यता अभियान प्रभारी संजय गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिला सदस्यता प्रभारी संजय गुप्ता ने सविस्तार जानकारियां दी एवं उपस्थित सदस्यों को बिंदुवार प्रशिक्षण की जानकारियां प्रदान की। संजय गुप्ता ने आहवान किया कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बूथ वाईश सदस्यों को बनाना है। कम से कम एक मतदान केंद्र पर 250 सदस्य बनना अनिवार्य है। इस अवसर पर अनीता नागरसिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक मतदान…
थैलेसीमिया सिकिलसेल और रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया दिल्ली, गुड़गांव, बेंगलुरु, भोपाल हैदराबाद, कोलकाता, इंदौर से भी डॉक्टर सम्मिलित हुए अलीराजपुर । थैलेसीमिया जन जागरण समिति जबलपुर मध्य प्रदेश के द्वारा मानस भवन में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला संचालित हुई। जिसमें पहले दिन थैलेसीमिया की बीमारी को किस तरह से रोका जाए और जो पीड़ित है। वह स्वयं और उनके परिजन उनकी किस प्रकार से देखभाल करें इस संबंध की महत्वपूर्ण जानकारी भारत देश के विभिन्न प्रदेश से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी। वही आज 25 अगस्त को विभिन्न राज्यों व जिलों से…
अलीराजपुर । जिले में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी दौरान राक्सा नदी में एक गाय बह गई। गाय के बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उफनती नदी में गाय तिनके की तरह बह रही है। पुलिया पर पानी के तेज बहाव के कारण मार्ग बाधित हो गया है। इससे कई गांवो का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। कलेक्टर की चेतावनी: सावधानी बरते, अनावश्यक बहार न निकले मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे में लगभग 8 इंच…
पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, दोनों देवास जिले के रहने वाले अलीराजपुर । विजय मालवी । अलीराजपुर जिले के जोबट थाना अंतर्गत कलिखेतर के एक फार्म हाउस से चंदन के पेड़ चोरी करने वाले गिरोह का अलीराजपुर पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा है। ये दोनों देवास जिले के रहने वाले है। जिसकी किमत 48000/- रुपये व एक मोटरसायकल किमती 38000 रुपये की जप्त है गई है। रजनीश शर्मा पिता नटवरलाल शर्मा निवासी कालीखेतर के फार्महाउस से चंदन के पेड की लकडी काटकर चोरी कर ले जाने की सूचना पर पुलिस…
किसान के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच गईं है झाबुआ । रायपुरिया में पनास रोड के करीब माही नहर पम्पवती के वेस्टवेर के समीप क्षतिग्रस्त हो गई है। गौरतलब है कि बीती रात रायपुरिया क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है जिसके चलते यह नहर टूटी है। किसान के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच गईं है। आपको बतादे की पूर्व में भी यह नहर टूटी थी। विभाग के अधिकारियों की लापरवाही भी देखने को मिली- बताया जा रहा है पम्पवती के वेस्टवेयर के ऊपर पुल नही बनाया जाकर महज पाइप डालकर नहर बना दी गई। जिसके चलते…
निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरने से हुआ हादसा इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर समीप महू तहसील के अंतर्गत चोरल गाँव में निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरने से यहाँ कार्यरत कुछ मज़दूरों के दबने की घटना हुई है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया है कि यहाँ एक निर्माणाधीन फार्म हाउस में कल स्लैब डाली गई थी एवं रात में यहाँ कार्यरत मज़दूर उसी के नीचे सो गए थे। स्लेब गिरने से छह व्यक्तियों के दबे होने की सूचना है। अभी तक 5 डेड बॉडी निकाली गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी यहाँ पहुँच गए हैं एवं राहत एवं…
