अलीराजपुर। विजय मालवी। जिले के नानपुर में पीआईयू विभाग द्वारा बनाए जा रहे भवन निर्माण में विगत दिनों पानी से भरे होज को बंद करने को लेकर समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित की गई थी। उसके बाद बाहरी ठेकेदार द्वारा इसे कुछ समय तक ढंक कर रखा। लेकिन अब फिर से हादसे के लिए पानी की टंकी को खुला छोड़ रखा है। विभाग द्वारा निर्माण में अनियमित बरती जाने की बात भी सामने आई है। वहीं सरस्वती ज्ञानदीप कान्वेंट स्कूल के पास इस टंकी को खुला छोड़ रखा है। जिसमें हमेशा पानी भरा हुआ रहता है, जिससे हादसा हो सकता…
Author: Mp Regional News
अलीराजपुर। विजय मालवी। ग्राम बड़ी खट्टाली में महिलाओं ने हरतालिका तीज का पर्व काफी उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया। यह तीज त्यौहार सुहागिनों और कुंवारी कन्याओं के बीच धार्मिक उल्लास लेकर आता है। सातुड़ी तीज को देश के कई हिस्सों में सौंधा के नाम से भी मनाया जाता है। दरअसल इस मौसम में तीज व्रत मनाने का अवसर तीन बार मिलता है। पहले हरियाली तीज मनाई जाती है। फिर सातुड़ी तीज मनाई जा रही है। सबसे आखिर में हरितालिका तीज मनाइ जाएगी। सातुड़ी तीज को कजली तीज और बड़ी तीज भी कहते है। इस पर्व पर सत्तु के बने…
डेम का एक गेट अपने आप ही खुल गया था: कमिश्नर ने मांगी रिपोर्ट, एनवीडीए के ईई व एसडीओ को शोकॉज अलीराजपुर। विजय मालवी। शहीद चंद्रशेखर आजाद परियोजना के तहत नानपुर क्षेत्र के ग्राम फाटा में बनाए गए डेम का गेट नंबर 3 मंगलवार सुबह अपने आप ही खुल गया था। लगभग छह घंटे तक लगातार गेट खुला रहा था। इससे नदी में पानी का बहाव तेज हो गया था। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। डेम का गेट खुलने के मामले को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसलिए मामले…
मध्यप्रदेश की डॉ मोहन सरकार ने शख्त कार्रवाई को लेकर भी निर्देश जारी किए है अलीराजपुर। विशाल चौहान। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप के क्लीनिकों की बाढ़ सी आ गई है। वहीं उपचार के दौरान कई लोग इन झोलाछाप के इलाज से अपनी जान तक गंवा चुके हैं। प्रशासन द्वारा समय-समय पर झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही हैं। लेकिन जैसे ही मामला शांत होता है, फिर झोलाछाप सक्रिय हो जाते हैं। बुधवार सुबह 11 बजे जिले के नानपुर स्वास्थ्य केंद्र का अमला झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने के लिए निकला। इससे पूरे गांव में झोलाछाप अपने-अपने क्लीनिक…
108 पायलट की सूझबूझ से मिला त्वरित उपचार अलीराजपुर। विजय मालवी। जिले के ग्राम झीरण के समीप ऊमीया फाटक के पास में अचानक कुत्ता सामने आने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी रोड़ पर गिर गई। जिसमें महेश पिता अनसिह डूडवे को गंभीर चोट आने के कारण 108 को सूचना मिलने के बाद मेनेजर अरविंद भावेल के निर्देशन ने पायलट अनुराग बघेल ईएमटी बारम सोलंकी घटना स्थल पर पहुंच कर। घायल को जिला अस्पताल अलीराजपुर में भर्ती करवाया।
पिछले दिनों युवती की चाकू गोदकर हत्या करदी थी अलीराजपुर। विशाल चौहान। जिले के पुलिस थाना जोबट, चौकी बड़ी खट्टाली अंतर्गत ग्राम पलासदा के कवछा फलिया में पिछले दिनों 19 वर्षीय युवती की बदमाश युवक ने चाकू गोद कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही परिजन व ग्रामीण आक्रोशित है। जिसके बाद 4 सितम्बर बुधवार को युवती के परिजन व ग्रामीण एसपी कार्यालय अलीराजपुर पहुँचे। जहां उन्होंने एसपी राजेश व्यास को आवेदन देकर आरोपी युवक को फांसी की सजा देने की मांग की। वही आवेदन में युवती के घर के करीब एक हैंडपंप खनन करके की भी…
मुख्यमंत्री के पिता पूनमचंद यादव ने 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार को निधन हो गया। वे करीब 100 वर्ष के थे और एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को ही उज्जैन आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महा आर्यमन सिंधिया ने अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल जाना था। रविवार को सीएम भी अपने पिता के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि निधन के वक्त सीएम डॉ मोहन यादव बीजेपी…
स्कूली बच्चो को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम रखा गया अलीराजपुर। विजय मालवी। अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिंह की चौकी में संचालित शासकीय हाईस्कूल भारत की चौकी के 85 विद्यार्थियों को कोतवाली और पुलिस लाइन का भ्रमण कराया। संस्था प्रार्चाय अंजु सिसोदिया, शिक्षक कुशलसिह बामनिया के नेतृत्व में विद्यार्थी पहुंचे। इस अवसर पर स्वयं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने उपस्थित रहकर स्कूल के बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। श्री शिवराम तरोले थाना प्रभारी कोतवाली अलीराजपुर एवं रक्षित निरीक्षक ईनोद रंधवा द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल भारतसिह की…
अलीराजपुर। विजय मालवी, विशाल चौहान। जिले के चंद्रशेखर आजाद परियोजना बांध फाटा डेम के गेट में तकनीकी खराबी के चलते एक गेट बंद नहीं हो रहा। जिससे लगातार पानी बह रहा है। कर्मचारी गेट को नीचे करने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर कई अधिकारी पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है पेनल बोर्ड में फाल्ट होने के कारण यह स्थिति बनी। एक गेट अपने आप ऊपर हो गया। इसकी वजह से लगभग 800 क्यूमेक्स पानी लगातार बह रहा है। गौरतलब है कि सोमवार शाम को हुई भारी बारिश के बाद हथनी व डोही नदी उफान पर थी। इस…
शिक्षक थानसिंह मायड़ा 43 वर्ष शिक्षकीय सेवाकाल पूर्ण कर हुवे सेवानिवृत्त अलीराजपुर। विशाल चौहान। जोबट विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम छोटी खट्टाली निवासी शिक्षक थानसिंह मायडा ने अपने शिक्षकीय दायित्व को अप्रेल 1981 में कट्ठीवाड़ा ब्लाक के सोरवा से शुरू किया था। शिक्षक के रूप शासकीय सेवा में ज्वाइनिंग होने के बाद जिले के घटवानी, जोबट, पलासदा स्कूल ओर 31/08/2024 को प्राथमिक स्कूल वासक्ला फलिया खट्टाली में सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। संकुल केंद्र की ओर से भावभीनी विदाई दी- विदाई समारोह में ग्राम सरपंच चेनसिह डावर, बड़ी खट्टाली संकुल प्राचार्य कुंवरसिंह धार्वे, जगदीश परवाल, राजेन्द्र चमका, दौलत…
अगर आप भी इस मार्ग स गुजरते है तो हो जाइए सावधान! अलीराजपुर। विजय मालवी, विशाल चौहान। बड़ी खट्टाली-अलीराजपुर मार्ग पर ग्राम खंडाला के सीएम राइस स्कूल के समीप सड़क किनारे खुला कुआं हादसे को न्योता दे रहा है। उक्त कुआं सड़क मार्ग से 3-4 फिट नीचे है। कुएं की ना तो मुंडेर बनी हुई और ना ही उसे ढका गया है। जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगो ने बताया कि कई बार यहा जानवर भी गिर चुके हैं। साथ ही कुएं के आस-पास स्कूल व आबादी क्षेत्र है। जिला मुख्यालय मार्ग होने के कारण…
अलीराजपुर। विशाल चौहान। अलीराजपुर जिले के जोबट में एक महिला ने बैंक कर्मचारी की हॉकी से पिटाई कर दी। घटना गुरुवार शाम की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है। जिसमें एक महिला जिसे बैंककर्मी लगातार परेशान कर रहा था। उसके पति को भी अश्लील मैसेज उस महिला के विषय में भेजता था, जिससे वह काफी परेशान हो गई थी। बैंककर्मी को पकड़कर थाने लेकर आए हैं। जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि यह बैंककर्मी पूर्व में महिला के घर किराए पर रहता था,…
