Author: Mp Regional News

नीलेश डावर, जोबट। समाज में चल रहे सकारात्मक प्रयास से बदलाव की उम्मीद से आदिवासी समाज में खुशी की लहर है। हर गांवों की बैठकों में सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित होकर इस मुहिम को सफल बनाने का प्रयास कर रहे है। बैठक ही नहीं बल्कि इसके सकारात्मक परिणाम भी आने लगे है। क्षेत्र में भील समाज में ढाई लाख दहेज में कई रिश्ते तय हो चुके है। तो भागकर शादी करने पर 30 हजार रुपए जुर्माना (दंड) के नियम का भी समाज पालन करने लगा है।

Read More

गोविंदा गुप्ता, अलीराजपुर। बच्चे मन के सच्चे होते है। ये वही सिखते है जो आप इनके सामने करेगे, इसलिए बच्चो के सामने जैसा आप करेगे वे वैसा भविष्य में स्वंय करेगे। बच्चो को शिक्षा और संस्कार दोनो विद्यालय में तो मिल जाएगा, किन्तु घरो में भी आपको संस्कार सिखाना होगा। यदी बच्चो के सामने माता पिता अपने बडो को चरण स्पर्श करेगे, पुजन धार्मिक कार्य करेगे तो बच्चो के सिखाना नही पडेगा, वे स्वयं ही अपने माता पिता को करता देख सिखने लगेगे। माता पिता अपने बच्चो पर किसी प्रकार की अपनी इच्छाओ को ना थोपे। यह बात कलेक्टर अभय…

Read More

नीलेश डावर, जोबट। आपने कई बार सुना होगा कि फीस न होने के कारण स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों की पढ़ाई रोक दी जाती है। लेकिन एक ऐसा स्कूल जहा फीस भरने के बावजूद बच्चों की पढ़ाई रुक गई। अलीराजपुर जिले के जोबट विकासखंड क्षेत्र के ग्राम रामपुरा में उड़ान स्कूल के नाम से एक निजी संस्था का संचालन हो रहा था। जो दिवाली के बाद से बंद पड़ा है। उस विद्यालय में अध्ययन करने वाले बच्चे बीच सत्र में ही शिक्षा से वंचित हो गए हैं। शनिवार को उस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के कुछ पालको ने आदिवासी समाज…

Read More

भाबरा क्षेत्र की 54 ग्राम पंचायत की बैठक संपन्न, पूर्व विधायक माधो सिंह डावर उपस्थित रहें विशाल चौहान, अलीराजपुर। मिशन D-3 याने (दहेज, दारू और डीजे) नियंत्रण को लेकर स्थानीय मंडी प्रांगण में बड़ी संख्या में समाज जन एकत्रित हुए। करीबन 54 ग्राम के पटेल तड़वी सरपंच और जागरूक जिम्मेदार ने समाज के भले बुरे पर विचार मंथन किया और बुराइयों पर नियंत्रण हेतु सुझाव दियें। कार्यक्रम की शुरुआत क्रांतिकारियो की फोटो पर माल्यार्पण कर तड़वी पटेल और मंचासीन अथितियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाभरा क्षेत्र के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व SR.यादव, तहसीलदार जीतेन्द्र सिंह…

Read More

बरझर सहित आसपास के कई गांवो मे लगातार ग्राम पटेल, तड़वी, सरपंच से मिलकर रुपरेखा बनाकर सुझाव लिए जा रहें है  भाबरा, अलीराजपुर। जिलेभर मे दहेज दारू और DJ. को नियंत्रण करने के उद्देश्य से पिछले दो माह मे दर्जनों बैठक देखने को मिली जनजागरण के इस अभियान मे जिला प्रशासन, पुलिस विभाग भी सक्रिय होकर खाटला बैठक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री राजेश व्यास भी प्रयास करते नजर आ रहे है। गत 17 नवम्बर 2024 को जिला मुख्यालय पर हुए पोस्टर विमोचन और वर्कशॉप के बाद लगातार बैठकों का दौर जारी है। जिसमे बोरी, सुड़ी,बलेड़ी, खट्टाली, नानपुर,…

Read More

अमित शाह के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, बाबा साहब को अपमान करने पर उचित कार्यवाही व माफी मांगने की मांग की धार। अजय भाबर। गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहब के अपमान का मुद्दा पूरे देश मे गर्माया हुआ है। धार जिले मे भी बाबा साहब के अपमान के विरोध मे जनता उतर आयी है। मंगलवार को धार त्रिमूर्ति चौराहे पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा सदन में बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जी को फैशन शब्द कह कर उन्हें अपमानित किया गया था। जिसके विरोध में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (का.) जिला अध्यक्ष आशीष चौहान के नेतृत्व में पुतला…

Read More

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप: 13 सितम्बर को युवती ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी अलीराजपुर। अलीराजपुर जिले के जोबट से कांग्रेस विधायक सेना पटेल के बेटे पर एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। ये भी आरोप है युवती पर शादी का दबाव बनाया, भाई और मंगेतर को भी धमकाया था। ओर इस तरह से युवती की दो बार सगाई भी तुड़वा दी गई। इस बात से परेशान होकर युवती दामिनी ठाकुर ने 13 सितम्बर को घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसी घटना में लंबे समय से कांग्रेस…

Read More

अलीराजपुर (बड़ी खट्टाली)। विजय मालवी। जिले के ग्राम बड़ी खट्टाली में कन्या हाई स्कूल में साइकिल वितरण समारोह समारोह में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोबट अनु विभाग के एसडीएम अर्थ जैन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के सरपंच चेनसिंह डावर, पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता एवं मदन लड्ढा थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में एसडीएम द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वागत संस्था के प्राचार्य दिलीप कनेश ने किया। सरपंच…

Read More

नागर सिंह चौहान मंत्री मप्र शासन के मुख्य अतिथि में हुआ शुभारंभ जोबट के विभिन्न ग्रामों में पांच दिनों तक भगवान बिरसा मुंडा की माटी महकेगी अलीराजपुर। विजय मालवी। जनजाति विकास मंच अलीराजपुर के तत्वाधान में जोबट खंड में पांच दिवसीय बिरसा गौरव यात्रा का शुभारंभ किया। जो की बड़ी खट्टाली से प्रारंभ होकर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के लिए यहां पर मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली की माटी के कलश का पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया है। जनजाति विकास मंच के द्वारा जनजाति गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के…

Read More

अलीराजपुर। विजय मालवी।  जिले में आश्रम और छात्रावासो की व्यवस्था को लेकर सतत सुधार किये जा रहे हैं वहीं एसडीएम तपिश पांडे निरंतर आश्रम एवं छात्रावासों का निरीक्षण कर रहे हैं। अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे ने सोरवा बालक आश्रम और ध्याना बालक छात्रावासों के सघन औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों को दी जा रही सुविधा देखी, साथ ही उन्होंने किचन में उपयोग में लाई जाने वाली सामग्री का जांच की, वही छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्या जानी। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक अनुपस्थित पाए जाने पर सबंधित विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही…

Read More

धार (टाण्डा)। मुकेश (धनराज) राठौड़। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष क्षेत्रीय विधायक उमंग जी सिंघार के निर्देश पर बेठक रखी गई। बेठक ग्राम के अम्बेडकर कॉलोनी में रखी गई जाह सर्वप्रथम सरपंच प्रतिनिधि स्व.लक्की ठाकुर के चित्र पर मालार्पण कर शुरुआत की गई। बेठक में प्रदेश में हो रहे महिलाओ पर अत्याचार को रोकने हेतु वह ग्राम की विभिन्न समस्या जैसे ग्राम की जनता पानी लिए बहुत ही परेशान बेहाल है बरसात में भी नलो में पानी नही आना, अम्बेडकर कॉलोनी में घर के पास ही बिजली डीपी होने से घर मे करंट उतने का खतरा, विधवा महिलाओ को पेंशन ना…

Read More

विभाग और सरपंचों का समझौते के बाद निपटा विवाद अलीराजपुर (जोबट)। बीते दिनों जोबट जनपद पंचायत नगर में चर्चा का केंद्र रही है। 6 से 7 लाख का कार्य का स्टीमेट 15 लाख तक पहुंचाने का जादू यहां के पदस्थ अधिकारी सब इंजीनियर और ठेकेदार मिलकर ही कर सकते हैं। वही एक और मामला सामने आया मनरेगा राशि के कमीशन कि मात्रा बड़ने के कारण जोबट मैं दर्जनों सरपंचों की कमीशन के खिलाफ लामबंद होते हुए स्थानीय मंडी में बैठक रखी। मामला जिसमें मनरेगा योजना ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करवाने तथा ग्राम को विकसित करने के लिए चलाया जा रही…

Read More