अलीराजपुर। नानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फाटा में दिन दहाड़े सांव कार्यक्रम में तेज आवाज में दो डीजे बजाए जा रहे थे। जिसकी सुचना मिलते ही नानपुर थाने से त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनो ही डीजे जब्त कर कार्यवाही की गयी। ज्ञात रहे की सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और मध्यप्रदेश शासन द्वारा सख्त आदेश है की डीजे प्रतिबंधित किये जाये और इसी कड़ी में कार्यवाही लगातार देखने को मिल रही है। पालन नही करने पर डीजे संचालकों पर विगत दो दिनों में दो बड़ी कार्यवाही – वही आदिवासी समाज में मिशन D3 जैसी जनजागरण मुहीम भी चल रही है। जिसमे…
Author: Mp Regional News
कोलकाता ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के अर्धशतक की मदद से 175 रन का लक्ष्य दिया Indian Premier League 2025 : चैंपियन कोलकाता को उसके घर में दी मात आईपीएल सीजन-18 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराकर अपना सफर शुरू किया। कोहली 36 गेंदों में 59 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले कोलकाता ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के अर्धशतक की मदद से 175 रन का लक्ष्य दिया। बेंगलुरु ने 22 गेंदे शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। इससे पहले ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी हुई। इसमें बॉलीवुड के…
शक्षम अधिकारी एसडीएम अलीराजपुर द्वारा पटवारी इडू कनेश को त्वरित कार्यवाही करते हुए नोटिस देकर जवाब मांगा अलीराजपुर। ज्ञात रहे की 21 मार्च रात में इडू पटवारी की ग्राम मोरधी चांदपुर थाना क्षेत्र में शादी थी। जिसमे एक से अधिक डीजे होने की सुचना प्राप्त होते ही प्रशासन ने सक्रियता दिखाकर त्वरित कार्यवाही की। वही समाज में चल रहे जनजागरण का असर पुरे जिले में साफ दिखाई दे रहा है। पुरे जिले में विदेशी शराब का सेवन सामाजिक आयोजन में बंद कर दिया है और DJ दहेज सिमित करने की मुहीम मिशन D3 के समस्त जमीनी सक्रिय कार्यकर्ता शादियों पर…
दिल का टूट जाना यानी ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम एक ऐसी ही बीमारी होती है। जिसमें हार्ट का एक भाग अस्थाई रूप से कमजोर हो जाता है। इसकी मांसपेशियों में शिथिलता आ जाती है। इसका दुष्प्रभाव दिल की पम्पिंग क्षमता पर पड़ता है एवं दिल कमजोर हो जाता है। इसे स्ट्रेस कार्डियो मायोपैथी कहते हैं। क्या है वजह – अक्सर यह बीमारी मानसिक अवसाद की अधिकता की स्थिति में देखी जाती है जैसे – किसी अपने का असामायिक निधन, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन का डर, सड़क दुर्घटना, कोई अप्रत्याशित बुरी खबर, फाइनेंशियल सदमा आदि से स्ट्रेस हॉर्मोन की अधिकता से हार्ट अटैक…
इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (आइटीबीपी) ने कांस्टेबल के 133 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 02 अप्रैल, 2025 है। ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने वालों की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ● यह है योग्यता – कैंडिडेट को मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होना अनिवार्य है। ऐसे स्पोर्ट्स पर्सन जो अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में मेडल जीत चुके हैं, वो आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें। https://recruitment.itbpolice.nic.in
नौकरी का सपना देख रहे लोगों के लिए ये खबर बड़े काम की है। इच्छुक व्यक्ति इसके लिए नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर सम्बंधित पद के लिए आवेदन कर सकते है। ● इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक पदः एग्जीक्यूटिव्स पद संख्याः कुल 51 पद अंतिम तिथिः 21 मार्च, 2025 https://www.ippbonline.com ● पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड पदः फील्ड सुपरवाइजर पद संख्याः कुल 28 पद अंतिम तिथिः 25 मार्च, 2025 https://powergrid.in/ ● दिल्ली यूनिवर्सिटी-दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज पदः असिस्टेंट प्रोफेसर पद संख्याः कुल 16 पद अंतिम तिथिः 21 मार्च, 2025 https://dsce.du.ac.in
आपको बतादे कि दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इनकी जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिशियल लिंक्डइन पेज से ली जा सकती है। इन पदों पर हैं नौकरियां ■ सोशल मीडिया कंटेंट राइटरः यह भती नवी मुंबई के लिए है। कैंडिडेट की राइटिंग और वर्बल स्किल बेहतर होनी चाहिए। ऑनलाइन और प्रिंट राइटिंग में अंतर मालूम होना चाहिए। ■ टैलेंट एक्विजिशन स्पेशलिस्टः यह भर्ती मुंबई के लिए है। रिक्रूटमेंट में 4 से 6 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। इंटरव्यू करने के साथ कैंडिडेट की कैपेबिलिटी समझना आना चाहिए। ■ एक्जीक्यूटिव असिस्टेंटः यह भर्ती…
बी अवेयर: सिगरेट में 7 हजार प्रकार के कैमिकल, इनमें 250 प्रकार के कैमिकल जानलेवा, 70 से होता है कैंसर आपको बतादे की हर साल मार्च के दूसरे बुधवार को नो स्मोकिंग डे मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को धूम्रपान के खतरों के बारे में जागरूक करना और उन्हें इसे छोड़ने के लिए प्रेरित करना है। धूम्रपान न केवल फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह हृदय रोग, कैंसर और कई अन्य गंभीर बीमारियों का भी प्रमुख कारण है। आइए इस अवसर पर जानें कि धूम्रपान हमारे स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है और इसे छोड़ने के…
फेस की करें खूब अच्छे से केयर, होली पर त्वचा समस्या से बचने के कुछ सवाल पूछे है ओर उनके जवाब पढ़ कर करे त्वचा को सुरक्षित सवाल, होली में इस्तेमाल होने वाले रंगों और रासायनिक पदार्थों से त्वचा की कौन सी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और इन्हें कैसे रोका जा सकता है ? होली के रंग में उपयोग होने वाले रासायनिक तत्त्वों से त्वचा पर एब्रेजन (खराश) एवं एलर्जी हो सकती है। होली खेलने से पहले अपनी त्वचा पर ऑयली पदार्थ जैसे नारियल तेल या जैतून का तेल लगाना चाहिए। बालों में भी अच्छी तरह से तेल लगा…
शराबबंदी लागू होती है तो आदिवासी समाज शराब से मुक्त होगा मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को झाबुआ आ रहे हैं। इससे पहले पहले मप्र आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने शनिवार को मुख्यमंत्री से झाबुआ और अलीराजपुर जिले में शराबबंदी लागू करने की मांग की है। जिले के लोगों को शराब नहीं रोजगार चाहिए पटेल ने कहा जिले में आदिवासी सामाजिक संगठनों द्वारा मिशन डी-3 चलाया जा रहा है। इसके तहत दहेज, डीजे, दारू पर होने वाले फिजूलखर्च पर रोक लगाने की बात कही जा रही है। अंग्रेजी शराब भी…
इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वूमंस प्रेस क्लब,मप्र द्वारा गाँधी हॉल में ट्राइबल फैशन शो का आयोजन किया गया। जिसमें प्रोफेशनल मॉडल की जगह आदिवासी समाज की महिलाएं परम्परागत वेशभूषा के साथ रैंप पर उतरी। आदिवासी अंचलों की महिलाओं ने रैंप वॉक पर अपने पारंपरिक परिधान, आभूषण, भगोरिया नृत्य, गुड़िया कला, पिथोरा कला एवं आदिवासी लोक चित्रकला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया शामिल हुई और आदिवासी महिलाओं के प्रोत्साहन के लिए रैम वॉक भी किया। कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मैं खुद उस…
पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय मे सहायक प्रोफ़ेसर और पीएचडी के लिये उत्तीर्ण हुयी इंदौर। धार जिले के गंधवानी क्षेत्र के एक छोटे से गांव बखतला की रहने वाली एक आदिवासी बेटी ‘सोनू गेहलोत’ ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग – राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा मे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता हासिल की। सोनु पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय मे सहायक प्रोफ़ेसर और पीएचडी दोनों के लिये उत्तीर्ण हुयी है। सोनू की प्राथमिक शिक्षा गंधवानी व धार उत्कृष्ट विद्यालय से हुयी है। स्नातक श्री वैष्णव विश्व विद्यालय इंदौर से पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय से किया है तथा स्नातकोत्तर इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (आईजीएनटीयु) अमरकंटक से…
