पीएमश्री स्कूल खट्टाली का मामला, सहायक आयुक्त ने जारी किए आदेश अलीराजपुर । सीनियर शिक्षक कुंवर सिंह धार्वे को पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय खट्टाली का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। इसके आदेश मंगलवार को जनजातीय कार्य विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त संजय परवाल ने आदेश जारी किए। अब तक यह पद प्रवीण प्रजापत संभाल रहे थे। उनके पास बीआरसी का प्रभार भी है। हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते वे लगभग 20 दिनों से अवकाश पर है। जिसके चलते 20 दिनों से बिना प्राचार्य के पीएमश्री स्कूल संचालित हो रहा था। दरअसल, धार्वे को यह दायित्व काफी पहले ही दे दिया…
Author: Mp Regional News
अलीराजपुर । विजय मालवी । अलीराजपुर जिले के आम्बुआ थाने में आने वाले ग्राम कनेरा में एक युवक की सांप काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कनेरा गांव के पटेल फलिया में रहने वाले राजू पिता केकड़िया तोमर को सांप ने डंस लिया। शाम लगभग साढ़े 4 बजे राजू की मौत हो गई। जिस सर्प ने राजू को डंसा था। उसे गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़कर मार दिया। युवक की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। बारिश होने के साथ खेतों में छिपे सांप व अन्य विषैले जन्तु इस समय आबादी वाले इलाकों में आकर छिप…
ऑस्ट्रेलिया भारत युवा संवाद (एआईवाईडी) ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच युवा नेताओं का प्रमुख संवाद है। Australia India Youth Dialogue 2024 रतलाम लोकसभा की नवनिर्वाचित सांसद अनिता नागरसिंह चौहान भी उक्त कार्यक्रम में हिस्सा लेने ऑस्ट्रेलिया पहुची है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने लिखा… ऑस्ट्रेलिया भारत युवा सवांद के तहत आस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई खेल संस्थान के जिआईओ स्टेडियम कैनबरा की व्यवस्थाओं को निकट से देखने का अवसर मिला। आस्ट्रेलिया में यह प्रसिद्ध स्टेडियम राजधानी कैनबरा में नागरिकों की क्षमता के हिसाब से सबसे बड़ा खेल स्टेडियम है। भारत और ऑस्ट्रेलिया…
विजय मालवी की रिपोर्ट… अलीराजपुर। जिले के नानपुर थाना अंतर्गत नानपुर से 10 किमी दूर ग्राम भांडरावत पटेल फलिया में तेज बारिश व गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक आदिवासी किसान की मौत हो गई। आदिवासी किसान सुरेश पिता उगरा उम्र 20 वर्ष भैंस को चरा रहा था। तभी तेज वर्षा व गरज के साथ उस पर आकाशीय बिजली गिर गई। किसान सुरेश व पशु भैंस दोनों की मोके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना पुलिस प्रभारी मुकेश कनासिया पहुँचे व मौके पर जानकारी जुटाई। जानकारी जुटाकर पुलिस ने…
विजय मालवी की रिपोर्ट… अलीराजपुर । प्रति मंगलवार के भांति जनसुनवाई का आयोजन कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में आयोजन जनसुनवाई कक्ष में किया गया। इस जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ बेडेकर द्वारा अलग अलग समस्याओं के कुल 16 आवेदन प्राप्त किए। इस जनसुनवाई में ग्राम गिराला तहसील अलीराजपुर के निवासी श्री रीतेश चौहान ने आवेदन दिया कि वह बचपन से ही दिव्यांग है। जिसके कारण आने जाने में काफी समस्या होती है। पूर्व में ट्राई साइकिल थी लेकिन शारीरिक परेशानी के कारण उपयोग नहीं कर पाते थे। उन्होंने आवेदन दिया की मुझे बैटरी रहित चलित ट्राईकिल दी जाए।…
विजय मालवी की रिपोर्ट…. अलीराजपुर। दिनांक 03.08.2024 को फरियादी गिरीश बघेल निवासी ग्राम लक्ष्मणी ने थाना कोतवाली अलीराजपुर पर रिपोर्ट लिखाई कि मैने मेरे घर के बाहर आंगन मे मेरी तुफान गाडी क्रमांक MP43BD2414 को खड़ी कर लाँक करके खाना खा कर सो गये था। सुबह उठा और देखा तो मेरी तुफान गाडी जंहा खडी किया वहा पर नही दिखी। कोई अज्ञात बदमाश मेरी तुफान गाडी किमती करिबन 08 लाख रुपये को चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध पंजिबध्द कर विवेचना मे लिया गया थाना कोतवाली अलीराजपुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान मुखबिर सुचना…
सर्व हिंदू समाज द्वारा श्री कृष्ण जन्मअष्टमी पर राजवाड़ा परिसर मे भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम, 51 हजार रूपये का ईनाम चौहान परिवार की और से आलीराजपुर । मालवी/विशाल चौहान । हिन्दू यूवा जनजाती सगठनं के पृदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान ने बताया की सर्व हिंदू समाज के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर राजवाड़ा परिसर मे भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मटकी ऊचाई 30 से 40 फीट रहेगी। जिस किसी भी टीम को मटकी फोड कार्यक्रम में भाग लेना है तो वह अपनी टीम का नाम इस मोबाइल नंबर 9165168585 पर लिखावे। मटकी फोड कार्यक्रम का ईनाम केबिनेट…
जयस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान संभालेंगे कमान दिनेश निनामा प्रदेश उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र अजनार कार्यकारी अध्यक्ष एवं सारिंग बामनिया महासचिव हुए मनोनीत आलीराजपुर । भारत आदिवासी पार्टी की राष्ट्रीय कमेटी के मार्गदर्शन में एवं मध्यप्रदेश बीएपी कमेटी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के विभिन्न पदों की नियुक्ति के लिए भोपाल में बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सहित विभिन्न जिले के जिला अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई हैं। जिसमें आलीराजपुर जिले से दिनेश निनामा को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान को जिला अध्यक्ष, धर्मेंद्र अजनार को…
गांववासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराईं अलीराजपुर। विशाल चौहान। जिले के ग्राम कदवाल में हाल ही में आयोजित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर ने गांववासियों को स्वास्थ्य के प्रति नई उम्मीद दी है। इस शिविर का आयोजन समाजसेवी अनिल रावत और आयुर्वेदिक डॉक्टरों की टीम को सहयोग देने के लिए आमंत्रित किया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. वीर सिंह बघेल, छगन सिंह डावर, और श्रीमती केसरी रावत ने प्रमुख भूमिका निभाई। इन विशेषज्ञों ने गांववासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराईं। शिविर ने आयुर्वेदिक चिकित्सा की लाभकारी विधियों से लोगों को परिचित कराया और…
शासकीय/स्वशासी चिकित्सक महासंघ मध्यप्रदेश ने लिया ओपीडी बंद करने का निर्णय पश्चिम बंगाल की महिला चिकित्सक के साथ हुए रेप एवं मर्डर तथा प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों के साथ मारपीट के विरोध में मध्यप्रदेश के सभी वरिष्ठ चिकित्सक महासंघ निर्णयानुसार एक दिन ओपीडी में कार्य नहीं करेंगे अलीराजपुर । विजय मालवी ✍️ पश्चिम बंगाल की महिला चिकित्सक के साथ हुए रेप एवं मर्डर तथा प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों के साथ मारपीट के विरोध में मध्य प्रदेश के सभी वरिष्ठ चिकित्सक महासंघ निर्णयानुसार एक दिन ओपीडी में कार्य नहीं करेंगे। सम्पूर्ण मध्य प्रदेश के दस हजार से अधिक शासकीय चिकित्सक जिसमें…
अलीराजपुर । विजय मालवी, विशाल चौहान ✍️ जिले के ग्राम बड़ी खट्टाली में 78 वां दिवस धूमधाम से मनाया गया। ग्राम में विभिन्न संस्थानों पर झंडा वंदन संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत प्रांगण में एक विशाल समारोह में सरपंच चैनसिंह डावर ने झंडा वंदन किया। नगद पुरस्कार छात्राओं को उत्साहवर्धन हेतु दिए – ग्राम पंचायत प्रांगण में श्री मांगीलाल जी मालानी की स्मृति में श्री राधेश्याम मालानी द्वारा कक्षा 12वीं कक्षा 10वीं एवं 8वीं में प्रथम स्थान पर आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कारों का वितरण सरपंच चेनसिंह डावर व अन्य अतिथियों ने किया। हायर सेकेंडरी की छात्राओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत…
पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करने के बजाय सिर्फ शिकायत ली गई अलीराजपुर । विजय मालवी, विशाल चौहान ✍️ लूट चोरी की घटनाएं खट्टाली चौकी अंतर्गत बढ़ती जा रही है। अपराधियों को अब पुलिस का खौफ भी नहीं रहा। जिले के बड़ी खट्टाली में शुक्रवार दोपहर 1 बजे व्यापारी की दुकान से एक कर्मचारी का मोबाइल लूट कर बाइक सवार फरार हो गए। कर्मचारी ने बताया कि एक बाइक पर 3 युवक आये और जिसमे से एक युवक ने इमरजेंसी फोन करने को लेकर मोबाइल मांगा। इस दौरान कर्मचारी ने मोबाइल युवक को फ़ोन करने दिया। युवक मोबाइल को कान के…
