आलीराजपुर। जिले के जोबट थाना क्षेत्र की चौकी खट्टाली अंतर्गत ग्राम बड़ी खट्टाली में दुकानदार के साथ मारपीट के मामले में अब पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना को एमपी रीजनल न्यूज ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद मामले में कार्रवाई हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी विजेंद्र सिंह रावत (49 वर्ष) निवासी बड़ी खट्टाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी भित्ती रोड पर “महाकाल ट्रेडर्स” नाम से सरिया-सीमेंट की दुकान है। फरियादी के अनुसार 9 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे कुछ युवक उनकी दुकान…
Author: Vishal Chouhan
आलीराजपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बड़ी खट्टाली निवासी कलाकार भगवानदास प्रजापत ने मिट्टी से भगवान शिव की सुंदर कलाकृति तैयार कर श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। पूरी तरह प्राकृतिक मिट्टी से निर्मित यह शिव आकृति कलात्मकता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देती नजर आई। कलाकार द्वारा हाथों से तैयार की गई इस कलाकृति को महादेव मंदिर में शिवलिंग पर अस्थायी रूप से सजाकर विशेष श्रृंगार किया गया, जहां विधि-विधान से महाआरती संपन्न हुई। पारंपरिक रंगों और भावपूर्ण प्रस्तुति के कारण यह कलाकृति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। भगवानदास प्रजापत का कहना है कि…
आलीराजपुर। ग्राम भीती (बड़ी खट्टाली) निवासी नेहा तोमर ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित सहायक संचालक / पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ / पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस भर्ती के लिए उन्होंने वर्ष 2024 में आवेदन किया था। 18 मई 2025 को लिखित परीक्षा एवं 16 जनवरी 2026 को साक्षात्कार के बाद 28 जनवरी 2026 को घोषित परिणाम में उनका चयन हुआ। 26 वर्षीय डॉ. नेहा तोमर ने कम उम्र में ही एमपीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर यह पद हासिल किया है। उनके पिता कैलाश तोमर एवं माता…
इंदौर। केंद्र सरकार द्वारा 1 फरवरी से सिगरेट और तंबाकू उत्पादों के दाम बढ़ाए जाने की घोषणा की गई है, लेकिन इसके पहले ही इंदौर के बाजारों में इनके दाम महंगे हो गए हैं। जिले में कई खुदरा दुकानदारों ने अभी से ही मनमानी वसूली शुरू कर दी है। अनेक दुकानों पर सिगरेट व तंबाकू उत्पाद निर्धारित मूल्य (एमआरपी) से अधिक दामों पर बेचे जा रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ता ठगी का शिकार हो रहा है। जानकारी के अनुसार जिन सिगरेट और तंबाकू ब्रांड्स पर अभी तक पुराना एमआरपी ही लागू है, उन्हें भी बढ़ी हुई कीमत बताकर बेचा जा…
इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के गलियारों में इन दिनों कोई सामान्य नियुक्ति चर्चा का विषय नहीं है, बल्कि यह सवाल गूंज रहा है कि प्रतिभा आखिर किस कुर्सी पर बैठती है? इसी सवाल का जीवंत उत्तर बने हैं विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद, जिनका चयन मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (PSC) के माध्यम से केमिस्ट्री विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में हुआ है। यह कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की सफलता की नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की भी है, जहां योग्य व्यक्ति वर्षों तक पहचान के इंतजार में फाइलों के बोझ तले दबा रहता है। प्रहलाद वर्षों से विश्वविद्यालय में…
आलीराजपुर। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों और युवाओं को मंच देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता आलीराजपुर प्रीमियर लीग (APL) 2026 सीज़न-5 का शुभारंभ फतेह स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर किया गया। पाँच दिवसीय इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में ग्रामीण स्तर से लेकर ब्लॉक व कस्बा स्तर के ऐसे खिलाड़ियों को अवसर दिया जा रहा है, जो जिले के मूल निवासी हों अथवा जिले में शासकीय सेवा में पदस्थ हों या उनके बच्चे हों। इस पहल से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। स्थानीय खिलाड़ियों…
आलीराजपुर। खनिज ब्लॉकों के संबंध में शासन द्वारा गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति सदस्य के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत आलीराजपुर, एसडीएम जोबट, एसडीएम चन्द्रशेखर आज़ाद नगर, अधीक्षक भू-अभिलेख, जल संसाधन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख प्रतिनिधि तथा जिला खनिज अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान खनिज ब्लॉकों की प्रक्रिया से संबंधित शासन के दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। खनिज ब्लॉक की प्रक्रिया को पारदर्शी, नियमसम्मत एवं प्रभावी रूप से संपन्न करने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।…
आलीराजपुर। कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी तपिस पांडे एवं तहसीलदार मंजू डावर द्वारा आम्बुआ क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासन द्वारा पूर्व में अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए थे तथा डोडी पिटवाकर सार्वजनिक सूचना भी दी गई थी, जिसमें निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। सूचना के बाद कुछ जागरूक नागरिकों ने प्रशासन का सहयोग करते हुए स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया। वहीं जिन नागरिकों द्वारा तय समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व…
आलीराजपुर। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी प्रखर सिंह (2020 बैच) का तबादला कर दिया गया है। अब वे नगर पालिक निगम इंदौर में अपर आयुक्त के पद पर पदस्थ किए गए हैं। इससे पहले वे जिला पंचायत आलीराजपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में पदस्थ थे। आपको बता दें कि इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में नगर निगम की पेयजल पाइपलाइन से दूषित पानी की आपूर्ति के बाद हालात बेहद गंभीर हो गए थे। इस घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग बीमार होकर…
इंदौर। ‘हमारी सतर्कता ही हमें साइबर अपराध से बचाएगी’ ये शब्द थे राष्ट्रीय सायबर एक्सपर्ट प्रो. गौरव रावल के। अवसर था इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड रिसर्च (IIMR), राऊ-पिथमपुर रोड, इन्दौर में आयोजित सायबर अपराध जागरूकता सत्र का। विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित प्रो. रावल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस डिजिटल वर्ल्ड में जागरूक होकर और सतर्क रहकर ही हम सायबर अपराध से बच सकते हैं। उन्होंने अपने जागरूकता सत्र में छात्रों को साइबर संबंधित कानूनों, हेल्पलाइन एवं विभिन्न सहयोगी सरकारी वेबसाइट्स से भी छात्राओं को अवगत करवाया। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, श्री गौरव रावल…
विशाल चौहान, आलीराजपुर। जिले की आदिवासी समाज की प्रतिभाशाली बेटी इंदू बघेल ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में सफलता हासिल करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर (रसायन विज्ञान) पद पर अपना स्थान सुरक्षित किया है। इंदू बघेल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पति और पूरे परिवार को देते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रोत्साहन और विश्वास ने उन्हें हर कठिन परिस्थिति में आगे बढ़ने की शक्ति दी। शिक्षण सेवा में भी शानदार सफर – अपनी उच्च शिक्षा पूर्ण करने के बाद इंदू बघेल ने 2023 में वर्ग-3 शिक्षक परीक्षा में चयन…
आलीराजपुर। कलेक्टर, जिला आलीराजपुर द्वारा आज एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है जिसमें जिले के सभी अधीनस्थ पदस्थ जिला अधिकारियों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में उल्लेख किया गया है कि शासन द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार विभागीय कार्य प्रभावित न हों और शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विशेष रूप से मुख्यमंत्रियों की प्राथमिकता वाली योजनाओं से संबंधित कार्य समय पर संपादित हों, इसके लिए यह आवश्यक है कि अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें। कलेक्टर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिला अधिकारी किसी भी परिस्थिति में मुख्यालय से अनुपस्थित होने से पहले…
