Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Saturday, July 25
    Mp Regional NewsMp Regional News
    आलीराजपुर न्यूज

    लापता: भगोरिया हाट देखने गई नाबालिग घर वापस नही लौटी, माता पिता की हो चुकी मौत

    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:September 5, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    लापता: भगोरिया हाट देखने गई नाबालिग घर वापस नही लौटी

    परिजनों ने की तलाश, नहीं लगा कोई सुराग, वहीं परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भी सहमे हैं

    विशाल चौहान, अलीराजपुर। गुरुवार को ग्राम घोड़ा तहसील कुक्षी से 13 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी सहेलियों के साथ जोबट का अंतिम भगोरिया हाट देखने गई थी। लेकिन बाद में वह वापस घर नही लौटी, परिजन परेशान है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भी सहमे हैं। इसकी ​शिकायत पुलिस थाना जोबट को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    लापता: जोबट भगोरिया हाट देखने गई नाबालिग घर वापस नही लौटी

    मेरी नाबालिग भांजी को कोई बहला फुसला कर ले गया

    जोबट थाना अंतर्गत पुलिस को दी ​शिकायत में बताया कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग भांजी गुरुवार को 10 बजे के समय ग्राम घोड़ा से अपनी सहेलियों के साथ पिकअप वाहन में बैठकर जोबट भगोरिया देखने के लिए गई थी। मैं भी मेरी मोटरसायकल से भगोरिया देखने पहुचा था। जब वापस घर लौटा तो घर मे भांजी नही दिखाई दी। तब उसकी सहेलियों से पूछा की भांजी कहां है, वह घर तो आई नही है? तो उन्होंने बताया कि कॉलेज तिराहे के पास से बिछड़ गई थी। हमने आसपास तलाश किया पर वह नहीं मिली फिर हम पिकअप में बैठकर वापस घर आ गई। फिर मैंने मेरे रिश्तदार को बताया। ओर लड़कियों के कहे अनुसार हमने कॉलेज तिराहा वह आसपास रिश्तेदारों में तलाश किया। भांजी का कोई पता नहीं चला। मेरी नाबालिग भांजी को कोई बहला फुसला कर ले गया है।

    नाबालिग लड़की के माता-पिता की मौत हो चुकी

    आपको बतादे की उक्त नाबालिग लड़की के माता-पिता की मौत हो चुकी है। पिता की तीन वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मृत्यु होना बताया है व माता की 1 वर्ष पूर्व हत्या कर दी गयी थी। यह अपने मामा के घर ग्राम घोड़ा तहसील कुक्षी रह रही है। जिसका पैतृक गांव करकदा तहसील कुक्षी है। नाबालिग लड़की के मामा से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी हम अन्य गांवों में जा जाकर तलाश कर रहे है। तलाश जारी है।

    एमपी रीजनल न्यूज़ आपसे निवेदन करता है कि अगर आपको यह नाबालिक लड़की कहीं दिखाई दे तो नजदीकी पुलिस चौकी/थाना पर सूचना दें देवें।

    सुनील बघेल (मामा) 7024085894, मुकेश अलावा 8349477552..

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleभगोरिया हाट: वर्ष और वक्त बदल सकता है लेकिन संस्कृति व सभ्यता नही
    Next Article फाग यात्रा: श्री चारभुजा धाम की यात्रा पर भक्तों ने किया प्रस्थान
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान एमपी रीजनल न्यूज के एडिटर एवं मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से की। इसके बाद वर्ष 2020 में अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज वेब पोर्टल से जुड़े तथा वर्ष 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में आलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 से 7 वर्षों के अनुभव के साथ वे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन (Editing), डिजिटल मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया रणनीति में विशेष दक्षता रखते हैं। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से फिशरीज साइंस में स्नातक (B.Sc) की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (Master of Journalism) की शिक्षा प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाले विशाल चौहान डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 3.95 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें आलीराजपुर जिले में यूट्यूब का पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल है।

    Latest News

    शोभायात्रा के साथ बड़ी खट्टाली में हुआ साध्वी श्री श्रद्धानिधिजी का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बड़ी खट्टाली में बैठक, सीईओ ने स्वच्छता और विकास योजनाओं की समीक्षा की

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    अलीराजपुर सड़क किनारे दिखाई दिया तेंदुआ: थम गए वाहनों के पहिए, कार सवारों ने वीडियो बनाया

    अलीराजपुर। विशाल चौहान। आज शुक्रवार को अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा-भाबरा रोड़ पर काबरीसेल व कदवाल…

    लापरवाही: जिम्मेदारों का ध्यान नही; छात्रों की जान से खिलवाड़, बालक व कन्या छात्रावास का हो रहा घटिया निर्माण

    अलीराजपुर यातायात पुलिस स्कूल बस की चैकिंग की, नियमों के प्रति जागरूकता लाने कर रही जागरूक

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    धूम्रपान हमारे स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है और इसे छोड़ने के क्या फायदे हैं

    बी अवेयर: सिगरेट में 7 हजार प्रकार के कैमिकल, इनमें 250 प्रकार के कैमिकल जानलेवा,…

    खंडाला-आलीराजपुर मार्ग बदहाल: गहरे गड्ढों से सफर मुश्किल, हादसों का बढ़ा खतरा

    बड़ी खट्टाली। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित खंडाला (आमलिया) से आलीराजपुर तक करीब…

    सांप के काटने से युवक की मौत: गुस्साएं ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर मार दिया

    अलीराजपुर । विजय मालवी । अलीराजपुर जिले के आम्बुआ थाने में आने वाले ग्राम कनेरा…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    बेसहारा जानवरो के सहारा बने युवा, शेल्टर होम स्थापित करने की मांग की

    भंवरकुआ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, खंडवा नाका स्थित पान दुकान चोरी का 24 घंटे में खुलासा

    अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज: सीएम राइस स्कूल डाबड़ी निर्माण कार्य में मजदूरों के साथ धोखाधड़ी

    नि:शुल्क टीकाकरण अभियान के तहत बारिश के पहले बकरियों को लगाए जा रहे टीके

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.