Author: Mp Regional News

डॉक्टर्स चिकित्सालय की आत्मा हैं: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल “मेडेक्स अचीवर्स-2024” अवार्ड कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल । उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को चिन्हित करना और उन्हें सम्मानित करना, संपूर्ण समाज को उत्कृष्ट कार्य करने के लिये प्रेरित करता है। यह हमारे समाज की गौरवशाली परंपरा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स चिकित्सकीय सेवाओं की आत्मा हैं। अधोसंरचना विकास के साथ चिकित्सकों का समर्पण, सेवाभावना और कर्मठता ही स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करती है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल होटल रेडिसन भोपाल में निजी संस्थान पत्रिका समूह के “मेडेक्स अचीवर्स-2024” अवार्ड कार्यक्रम में शामिल हुए। उप-मुख्यमंत्री…

Read More

शराब ठेकेदार के लोग रात दिन बैखौफ छोटे-बडे वाहनो से अवैध शराब का परिवहन कर रहे है पूर्व जिला कांग्रेस महेश पटेल के पुत्र पार्षद पुष्पराज पटेल और उनके साथियों पर बदूक से जानलेवा 4 फायर किए आलीराजपुर । विजय मालवी । जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिले के शराब ठेकेदार ओर उनके स्टॉफ के विरुद्ध जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर एवं विधायक सेना पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो नेताओ ओर कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर व एसपी कार्यालय पहुँचे ओर नारेबाजी करते हुवे विरोध-प्रदर्शन कर कलेक्टर डॉ.अभय अरविंद बेडेकर एवं एसपी राजेश व्यास को…

Read More

जिले के आदिवासियों को कब मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, यहां एम्बुलेंस आती नही खाट ही एकमात्र सहारा अलीराजपुर । विजय मालवी । वो दर्द से तड़प रही थी और एक एक पल काटना उसके लिए भारी हो रहा था। सड़क मार्ग सही नही होने से फलिये तक एम्बुलेंस का पहुचना नामुमकिन था। फिर भी हिम्मत जुटाते हुए परिजन उसे खटिया पर तीन किलोमीटर का कच्चा रास्ता तय कर सड़क पर खड़ी एम्बुलेंस में शिफ्ट किया। तब कहीं जाकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंची और डिलेवरी हो सकी। मामला अलीराजपुर जिले के सुमन्यावाट गांव में बुधवार को सड़क के अभाव में फलिए…

Read More

इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर में एक नामी स्कूल में नाबालिग बच्ची के साथ छेड़-छाड़ करने का मामला सामने आया है। पूरा मामला लसुड़िया क्षेत्र का है, जहा पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल टीचर के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार किया है। आपको बता दे पूरा मामला इंदौर की लसुड़िया थाना क्षेत्र के लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल का है जहाँ एक बच्ची के साथ स्कूल के टीचर गौरांग रावत ने छेड़-छाड़ की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद परेशान छात्रा ने पहले स्कूल की टीचर को इस बारे में बात की शिकायत की तो टीचर ने ध्यान नहीं…

Read More

आलीराजपुर। विजय मालवी ।  जोबट विधायक सेना पटेल एवं जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल ने मंगलवार को जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर स्तिथ दृष्टहिन पुनवर्सन केंद्र का निरिक्षण किया। इस दौरान पटेल दम्पति ने दृष्टहिन बच्चों से चर्चा कर शासन-प्रशासन स्तर से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। पटेल दंपति ने केंद्र के बच्चों के लिए एक साल की राशन सामग्री एवं जरूरत का सामान देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को इस माह का राशन एवं जरूरत का सामान प्रदान किया । पटेल दंपति ने दृष्टहिन केंद्र की जर्जर भवन का निरिक्षण किया ओर बंद…

Read More

भोपाल/मध्य प्रदेश । इंदौर के पूर्व कलेक्टर और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के एमडी आईएएस अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के निजी सचिव बनाए गए है। उल्लेखनीय है कि राजा पूर्व सीएम चौहान के शुरू से ही पसंदीदा रहे हैं और यही कारण रहा कि उन्हें इंदौर की कलेक्टरी करने का भी मौका मिला।  हालांकि यह खबर सूत्रात्मक बताई जाती है। कहा जा रहा है कि इस संबंध में आदेश तो जारी हो चुके हैं, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। वहीं इलैयाराजा टी ने भी मीडिया…

Read More

विजय मालवी । ✍️ चंद्रशेखर आजाद नगर/अलीराजपुर ।  पर्यावरण संरक्षण के लिए जहां प्रदेश सरकार की ओर से भरसक प्रयास किए जा रहे हैं वहीं जमीनी स्तर पर अधिकारियों को इसकी परवाह तक नहीं है। दो दिन पहले जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में स्थित ताड़ के पेड़ को कर्मचारियों द्वारा बिना अनुमति के कटवा दिया गया था। वही मंगलवार को जेसीबी से यहां बचे हुए पेड़ के ठूंठ को भी उखाड़ फेंका। सूत्रों के अनुसार जनपद पंचायत के बाबुओं के कहने पर इस पेड़ को काटा गया। चौकाने वाली बात तो ये है कि पेड़ की कटाई की जानकारी किसी…

Read More

चांदी के लिए भटकते रहे गरीब आदिवासी: कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद हुई एफआईआर, मामला एट्रोसिटी एक्ट के तहत दर्ज 5 साल पहले 3 किलो चांदी रखकर: 60 हजार रूपये खाद बीज के लिए निकाले, मजदूरी जा-जाकर अभी तक 1,60,000 रूपये जमा किये- उसके बाद भी चांदी वापस नही की  विजय मालवी/ विशाल चौहान ✍️ अलीराजपुर । जिले के आम्बुआ थाना अंतर्गत अगोनी गांव के निवासी आदिवासी दम्पति शायरी पति गुलजिया जाती भील द्वारा आम्बुआ के साहूकार प्रशांत वाणी को 5 साल पहले 3 किलो चांदी जिसमे 2 तागली, 2 हार, 2 हटके गिरवी रखकर 60 हजार रूपये खाद बीज…

Read More

189 पेटी अवैध शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया अलीराजपुर । विजय मालवी । कलेक्टर अलीराजपुर श्री अभय अरविंद बेडेकर , एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना पर रायछा में एक सुने मकान से अवैध मदिरा जब्त की गई। मकान की तलाशी  लेने पर माउंट 6000 बीयर केन की 47 पेटी, लंदन प्राइड की 19 पेटी, MD की 16 पेटी  , गोवा की 55 पेटी, सिग्नेचर की 5 पेटी, ब्लेंडर प्राइड की 6 पेटी, रिट्ज की 6 पेटी, मैजिक मूमेंट की 2 पेटी, रॉयल चैलेंज की 7 पेटी,…

Read More

नानपुर/अलीराजपुर । जिले के थाना नानपुर में पदस्थ एएसआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर थाना विजयनगर में अंतिम सांस ली। प्राप्त जानकारी अनुसार वे उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। उनका एक लड़का और एक लड़की थी। निधन से जिले के पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है।

Read More

मध्यप्रदेश । विजय मालवी । झाबुआ जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री हनुमंत निवास आश्रम पीपल खुटा के गादीपति महंत दयाराम दास जी महाराज के वाहन मंदसौर हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया इस हादसे में वाहन में सवार महंत दयाराम दास जी महाराज और उनके सहायक को चोट आई है उपचार के लिए उन्हें मंदसौर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जैसे ही उनके वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के समाचार जिले में मिले वैसे ही गुरु भक्त और आश्रम से जुड़े लोग उनके कुशल क्षेम के लिए मंदिर में प्रार्थना करने लगे।…

Read More

बदहाल कीचड़ भरी सड़क से स्कूल जाने को मजबूर थे, स्कूली बालिकाओ में छाई खुशियां अलीराजपुर । विजय मालवी । जिले के कट्ठीवाड़ा ब्लॉक के साजनपुर ग्राम में स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाओं को स्कूल तक पहुंचने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। छात्राएं हाथों में चप्पल लिए कीचड़ और पानी से भरे रास्ते से गुजरते हुए स्कूल पहुंचती थी। एमपी रीजनल न्यूज़ ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था और जिम्मेदारों ने संज्ञान में लेकर तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी। रोड को मुरम डालकर सही किया जा रहा है। छात्राओं व राहगीरों को अब इस…

Read More