अलीराजपुर। अलीराजपुर जिले में शनिवार सुबह सनसनी फैल गई जब झाड़ियों में एक अज्ञात महिला की लाश मिली, जिसका सिर धड़ से अलग था। महिला का शव नानपुर थाना अंतर्गत ग्राम सोलिया में रेत की फैक्ट्री के पास मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। एसडीओपी नीरज नामदेव, नानपुर थाना प्रभारी मुकेश कनासिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच चुके और शव को कब्जे में ले लिया। वही महिला के हाथ पर कस्तूरी अनिल लिखा…
Author: Vishal Chouhan
विशाल चौहान, अलीराजपुर। मध्यप्रदेश में भाजपा ने 14 और जिलों के लिए जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। इससे पहले रविवार, सोमवार और मंगलवार को तीन बार में 32 जिलों के अध्यक्ष घोषित किए जा चुके हैं। भाजपा ने उज्जेन से की थी शुरुआत। वही अलीराजपुर से पुनः संतोष (मकु) परवाल को जिला अध्यक्ष की कमान सोंपी गयी। इन्हें बनाया जिला अध्यक्ष अलीराजपुर – संतोष परवाल झाबुआ – भानू भूरिया मुरैना – कमलेश कुशवाह मंडला – प्रफुल्ल मिश्रा भिंड – देवेंद्र नरवरिया उमरिया – आशुतोष अग्रवाल नर्मदापुरम – प्रीति शुक्ला आगर – ओम मालवीय सीधी – देवकुमार सिंह…
अलीराजपुर। अलीराजपुर प्रीमियर लीग APL का 2025 का आज 3 जनवरी से स्थानीय फ़तेह क्लब मे शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुकामसिंह डावर, क्लब के सचिव गोविन्द जोशी और APL के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा द्वारा किया गया। ज्ञात रहें की APL जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट है। जो प्रतिवर्ष होता आया है जिसमे जिले के मूलनिवासी और अधिकारी कर्मचारियों की टीमों को ही पात्रता रहती है। जिसका प्रथम पुरुस्कार 51000/-स्वo महाराजा कमलेन्द्र सिंह ऑफ़ अलीराजपुर की स्मृति मे महाराजा तुषार सिंह बाबासाहेब देवगड़ बारिआ एवं पूर्व विधायक, द्वितीय पुरुस्कार 25000/- मुकामसिंह डावर, तृतीय पुरुस्कार 11000/- स्वo राजेंद्र सिंह अलावा की स्मृति…
भोजन तो दूर स्वल्पाहार भी नही करवाया, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भूखे रहे बच्चे अलीराजपुर। जिला शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार प्राथमिक से मिडिल स्तर के बच्चों की तार्किक क्षमता बढ़ाने के लिए ओलंपियाड की परीक्षा जिले में मंगलवार को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को भोजन भी कराया जाना था व लाने ले जाने के शासन स्तर से निर्देश थे। उसके बावजूद सुबह 11 बजे से शुरू परीक्षा से पहले बच्चों को भोजन तो दूर स्वल्पाहार (नास्ता) तक नसीब नहीं हुआ। वही दुकानों से बिस्किट व अन्य स्नैक्स आइटम खरीदकर…
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को दिए टिप्स इंदौर। विशाल चौहान। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्री अटल बिहारी वाजपेयी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर में प्राचार्य डॉ ममता चंद्रशेखर की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत लेक्चर सीरीज ऑन करियर काउंसलिंग एंड कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन फॉर अंण्डरग्रैजुएट्स 2024-25 का 6 दिवसीय आयोजन किया गया था। 6 दिवसीय आयोजित व्याख्यान में महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्राचार्य चन्द्रशेखर ने कहा कि बहुत से विधार्थी है जो इंदौर से कई किलोमीटर दूर से यहां पढ़ने आये है। माता पिता भी चाहते है कि…
शादी में फिजूलखर्ची पर लगाम: मिशन D-3 (दहेज दारू और DJ) नियंत्रण को लेकर ग्राम कुंडवाट में बैठक सम्पन्न अलीराजपुर। रविवार को फूलमाल के नजदीकी ग्राम कुंडवाट में सामाजिक जनजागरण के तहत मिशन D3 नियंत्रण यानी समाज बढ़ते दहेज भांजना,दारू और डीजे पर होने वाले अतिरिक्त खर्च को नियंत्रण करने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन। ग्राम पटेल सरपंच और जिम्मेदार जागरूक युवाओं बुजुर्गो द्वारा ग्राम पटेल कुंडवाट शमशेर पटेल जी के घर बैठक का आयोजन कर समाज में बढ़ते खर्चा कर्जा पर विचार मंथन कर इसे नियंत्रित करने हेतु सख्त निर्णय सर्वसहमति से लिए जिसमे शादी, ब्याह, गुड, साव…
MAAC एनीमेशन इंस्टिट्यूट में ओपन सोर्स इंटेलिजेंस पर विशेषज्ञ सत्र का आयोजन इंदौर। MAAC एनीमेशन इंस्टिट्यूट में डिजिटल मीडिया विद्यार्थियों के लिए “ओपन सोर्स इंटेलिजेंस इन डिजिटल मीडिया एंड कंटेंट क्रिएशन” विषय पर एक विशेषज्ञ सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निदेशक श्री अमित मोदी और श्री महेंद्र सिसोदिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ प्रो. गौरव रावल ने 232वें सत्र के दौरान विद्यार्थियों और प्रोफेसरों को साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। प्रो. रावल ने सत्र के दौरान बताया कि “डिजिटल फुटप्रिंट, अर्थात इंटरनेट पर…
सुबह जब स्टूडियो खोला तो मालिक यह देख दंग रह गए, उक्त स्टूडियो में आदिवासी लोकगीत की रिकॉर्डिंग की जाती थी अलीराजपुर। विशाल चौहान। 18 दिसम्बर 2024 की रात को सोंडवा अस्पताल के सामने बोडगांव में संचालित आदिवासी लोकगीत रेकॉर्डिंग स्टूडियो “माँ नर्मदा रेकॉर्डिंग स्टूडियो” में चोरों ने धावा बोला औऱ स्टुडियो से संबंधित सारा सामान चोरी कर ले उड़े। माँ नर्मदा रेकॉर्डिंग स्टूडियो के मालिक व संचालक प्रकाश पटेल ने बताया कि 17 दिसंबर की रात लगभग 8 बजे अपना स्टूडियो बंद कर ताला लगा कर नजदीक के अपने मकान में सोने के लिए चले गए थे। तभी देर…
4 साल पुराने मामले में फैसला, सभी आरोपी दहेज मृत्यु का अपराध कारित करने वाले है अलीराजपुर। विशाल चौहान। नीरज नामदेव की SDOP सिंगरौली पदस्थापना के दौरान पुलिस थाना जियावन ज़िला सिंगरौली में फरियादी छोटेलाल यादव पिता कन्हैयालाल यादव उम्र 22 साल साकिन हर्राविर्ती थाना जियावन जिला सिंगरौली का उपस्थित थाना आकर मौखिक सूचना दिया कि दिनांक 27.05.2020 के सुबह 8.00 बजे उसकी पत्नी प्रेमकुमारी यादव, उम्र 20 साल की घर से लेट्रिग मैदान करने बाहर गई थी जो वापस नहीं आई, उसके द्वारा थाना जियावन में जाकर गुम इसान की कायमी कराई गयी थी अपनी पत्नी की पता तलास…
अलीराजपुर। विशाल चौहान। अलीराजपुर भाजपा मण्डल अध्यक्षो की सूची शनिवार शाम को जारी की गई। भाजपा ने एक बार फिर खट्टाली मंडल अध्यक्ष के लिए मुलेश बघेल को रिपिट किया है। क्योकि कुछ महीने पूर्व ही उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी थी। तो वही उनके साथ मण्डल प्रतिनिधि के पद पर पार्टी ने जयेश मालानी को जिम्मेदारी दी है। शनिवार शाम को जारी हुई भाजपा की सूची में कई मंडलो के अध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि नियुक्त किये गए। बघेल ने पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई है और लगातार कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी को मजबूत किया है। आपको…
भारतीय कानून में “डिजिटल अरेस्ट” जैसा कोई शब्द या अवधारणा परिभाषित नहीं है! कॉल आने पर डरने की जरुरत नहीं है। इंदौर। विशाल चौहान। 4 दिसम्बर बुधवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्री अटल बिहारी वाजपेयी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, इंदौर की प्राचार्य डॉ ममता चंद्रशेखर की अध्यक्षता में साइबर सिक्योरिटी विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। ततपश्चात मुख्य वक्ता प्रो. गौरव रावल व कॉलेज प्राचार्य डॉ ममता चन्द्रशेखर का स्वागत कॉलेज स्टाफ ने शाल श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्तर साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट…
अलीराजपुर। विशाल चौहान। आज शुक्रवार को अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा-भाबरा रोड़ पर काबरीसेल व कदवाल ग्राम के समीप दोपहर 4:30 बजे अचानक सड़क किनारे झाड़ियों में तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। वहां से अपने चार पहिया वाहन से गुजर रहे कट्ठीवाड़ा निवासी हितेश तोमर ने उक्त तेंदुआ को देख अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा किया व वाहन में बैठे बैठे अपने फ़ोन से उक्त तेंदुए का फोटो व वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड किए। वीडियो में तेंदुआ सड़क के किनारे झाड़ियों के बीच घात लगाए हुवे दिखाई दे रहा है। वही वीडियो में कार में सवार हितेश के परिजन…
