अलीराजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर जब हम गुरुजनों को नमन करते हैं, तो यह याद रखना आवश्यक है कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं होता, बल्कि समाज और देश के भविष्य का निर्माता भी होता है। सांदीपनि स्कूल खंडाला के प्रभारी प्राचार्य कुलदीप भाटी इसका जीता-जागता उदाहरण हैं। भाटी वर्ष 1998 से निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। दो दशक से अधिक की सेवाओं में उन्होंने अनेक बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त किया। आज उनकी पढ़ाई हुई छात्राएँ न सिर्फ शासकीय सेवाओं में हैं, बल्कि समाज में अपनी भूमिका निभा रही हैं। वर्तमान में वे…
Author: Vishal Chouhan
इंदौर। नई दिल्ली के भव्य रोज़ेट हॉल में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री की स्मृति में आयोजित वैश्विक शिक्षक सम्मान समारोह में इंदौर के प्रोफेसर एवं अंतरराष्ट्रीय कवि राजीव शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि शिक्षक सदा समाज का नव निर्माता रहा है। शिक्षक ऐसा दीपस्तंभ है जो स्वयं जलता है पर दूसरों को रोशनी देता है। शिक्षक के अभाव में संस्कारित पीढ़ी की कल्पना भी नहीं की जा सकती। प्रो. शर्मा ने आगे कहा कि एक शिक्षक अपने विद्यार्थी के नज़रिये को बदलने की क्षमता रखता है और जो नज़रिये बदल सकता है, वह देश…
इंदौर। भारत का लोकतंत्र तभी सशक्त और जीवंत माना जाएगा जब समाज के अंतिम छोर पर खड़े समुदाय की आवाज संसद और विधानसभाओं तक पहुंचेगी। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए आगामी अक्टूबर में मध्यप्रदेश में जयस युवा छात्र संसद 2025 आयोजित की जाएगी। यह दो दिवसीय आयोजन आदिवासी युवाओं को अपनी सोच, चिंतन और दृष्टिकोण को सामने रखने का अवसर प्रदान करेगा। आयोजन की विशेषताओं में प्रत्येक प्रतिभागी को 5 से 7 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें केवल पंजीकृत युवा ही भाग ले सकेंगे, जिन्हें 15 दिन पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रतिभागियों का मूल्यांकन सेवानिवृत्त न्यायाधीशों…
अलीराजपुर। मध्यप्रदेश सरकार की सुपर 100 योजना की शुरुआत वर्ष 2013-14 में इस उद्देश्य से की गई थी कि ग्रामीण एवं पिछड़े अंचलों की प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें उच्च शिक्षा और करियर निर्माण का अवसर दिया जा सके। प्रारंभिक वर्षों में चयन प्रक्रिया जिला मेरिट पर आधारित थी, जिसके अंतर्गत प्रत्येक जिले से चार टॉपर विद्यार्थियों को सीधे भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय एवं इंदौर के मल्हार आश्रम में प्रवेश दिया जाता था। जहां IIT और NEET की नि:शुल्क कोचिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती थीं। इसी प्रणाली के तहत अलीराजपुर जिले से भी चार विद्यार्थियों का चयन हुआ था।…
अलीराजपुर। बड़ी खट्टाली निवासी भगवानदास प्रजापत ने अपनी कला से इस बार गणेश चतुर्थी को खास बना दिया है। भगवानदास को मिट्टी की कला का गहरा शौक है और इसी शौक को उन्होंने भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं में ढालकर जीवंत कर दिया है। प्रजापत ने इस वर्ष कई आकर्षक व सुंदर मिट्टी के गणेश जी तैयार किए हैं। उनकी बनाई गई प्रतिमाएं न केवल कलात्मक दृष्टि से अनोखी हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये पूरी तरह से मिट्टी से निर्मित हैं और इनमें किसी भी तरह के हानिकारक पदार्थ का उपयोग नहीं किया गया…
अलीराजपुर। आदिवासी बाहुल्य जिले अलीराजपुर में कई प्रकार की समस्याओं और मुद्दों के बीच एक और नया मामला सामने आया है। इसमें अनुसूचित जनजाति के नाम पर फर्जी जाती प्रमाण पत्र बनाकर गैर आदिवासियों द्वारा नौकरी करने का मामला उजागर हुआ है। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसकी खोजबीन शुरू की और दो मामलों को संज्ञान में लेकर दस्तावेज जुटाए। तत्पश्चात आज कलेक्टर अलीराजपुर अभय अरविन्द बेडेकर को लिखित आवेदन दस्तावेज सहित सौंपा गया। आवेदन में बताया गया कि शर्मीला पिता सुरतान सोलंकी के नाम पर एसटी प्रमाण पत्र बनाकर वर्ग 03 में…
भोपाल। किसानों के लिए आत्मनिर्भर सिंचाई की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मध्यप्रदेश शासन ने प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के अंतर्गत सोलर पंप उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस योजना के तहत जिन किसानों ने वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में विद्युत वितरण कंपनी से अस्थाई कनेक्शन लिया है, वे अब पी.एम. कृषक मित्र सूर्य योजना अंतर्गत सोलर पंप प्राप्त करने के पात्र होंगे और आवेदन कर सकेंगे। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि किसान को सोलर पंप की लागत का केवल 10 प्रतिशत हिस्सा ही देना होगा। जबकि शेष राशि भारत…
प्राचार्य ने कहा… ऐसी गतिविधियां आत्मविश्वास और सृजनशीलता को देती हैं नया आयाम अलीराजपुर। रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व जिले के सांदीपनी स्कूल खंडाला में छात्राओं द्वारा राखी बनाने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 40 छात्राओं ने भाग लिया। जिनमें नवीं और दसवीं कक्षा की छात्राएं शामिल थीं। सभी को स्कूल की ओर से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। जिसके बाद उन्होंने अपने हाथों से रंग-बिरंगी और खूबसूरत राखियां तैयार कीं। इनमें से कई राखियों को मोतियों और सजावटी सामग्री से सजाया गया जो देखने में बेहद आकर्षक लग रही थीं। प्राचार्य कुलदीप भाटी ने बताया…
अलीराजपुर, इंदौर। डाक विभाग अब मध्य प्रदेश में भी डिजिटल युग की ओर तेज़ी से अग्रसर हो रहा है। ग्राहकों को बेहतर और तेज़ सेवाएं देने के उद्देश्य से 22 जुलाई 2025 से प्रदेश भर के डाकघरों में नया सॉफ्टवेयर ‘आईटी-2.0’ लागू किया जाएगा। इसके तहत डाकघर की लेन-देन प्रणाली अब पूर्ण रूप से डिजिटल और अधिक पारदर्शी होगी। 21 जुलाई को डाकघर के लेनदेन अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। ताकि सॉफ्टवेयर परिवर्तन का कार्य सफलतापूर्वक किया जा सके। इंदौर मुख्य डाक अधीक्षक ने जानकारी दी कि नए सिस्टम के तहत ग्राहकों को बिना किसी तकनीकी रुकावट के तेज़ सेवा…
बड़ी खट्टाली। क्षत्रिय राठौड़ समाज चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली के पचास से अधिक घरों के समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से समाज की नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और समाजहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुल गौरव वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ के चित्र पूजन व माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात अध्यक्ष पद के लिए रमेशचंद मोहनलाल, उपाध्यक्ष पद हेतु कैलाशचंद रूपचंद, सचिव पद हेतु गोवर्धन अंबालाल और कोषाध्यक्ष पद हेतु घनश्याम कांतिलाल राठौड़ के नाम प्रस्तावित किए गए। जिन्हें उपस्थित समाजजनों ने…
अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के 20 आदिवासी ज़िलों में कार्यरत पंचायत पेसा मोबिलाइजर्स ने 7 जुलाई से 15 दिवसीय सामूहिक अवकाश (हड़ताल) पर जाने का निर्णय लिया है। इस सामूहिक कदम की वजह है मार्च 2025 से अब तक चार माह का लंबित मानदेय और सरकार द्वारा घोषित ₹8000 मासिक मानदेय वृद्धि का अब तक क्रियान्वयन नहीं होना। वही चार माह की यह राशि करीब ₹8.43 करोड़ तक पहुंच गई है, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। आपको बतादे की अलीराजपुर जिले सहित संपूर्ण प्रदेश में कार्यरत लगभग 5271 पेसा मोबिलाइज़र जो आदिवासी बहुल पंचायतों में…
बड़ी खट्टाली, अलीराजपुर। ग्राम खट्टाली में बुधवार से आधार सेवा केंद्र की शुरुआत कर दी गई है। जिससे क्षेत्र के 15–16 गांवों के हजारों ग्रामीणों को अब आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जोबट या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। ग्राम पंचायत भवन में प्रारंभ हुए इस सेवा केंद्र पर पहले ही दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ देखी गई। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर में सुधार, नया आधार बनवाने, वंचित वर्गों के पंजीकरण जैसी सेवाओं का लाभ लिया। एमपी रीजनल न्यूज़ द्वारा लगातार दो दिवसीय अभियान द्वारा विभागीय अधिकारियों को…
