Author: Mp Regional News

अलीराजपुर। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कट्ठीवाड़ा द्वारा तहसील क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में पानी में डूबकर मृत व्यक्तियों के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। पहले मामले में ग्राम साजनपुर निवासी पारसिंह पिता भिकला (उम्र 50 वर्ष) की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। शासन द्वारा स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि मृतक की वैध वारिस पत्नी गजरी बैवा पारसिंह को सौंपी जाएगी। वही दूसरे प्रकरण में ग्राम करहा की सुरबाई पति भेरूसिंह (उम्र 44 वर्ष) की भी पानी में डूबने से मौत हो गई थी। उनके पति…

Read More

अलीराजपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियांशी भंवर ने जानकारी दी कि बाल विवाह रोकथाम के लिए जिले के प्रत्येक विकासखंड में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) और निगरानी दल गठित किए गए हैं। इसी क्रम में आज सुबह कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घटवानी, पंचायत पलसदा, ब्लॉक अलीराजपुर में सुरला पिता अमर सिंह जमरा अपनी नाबालिग पुत्री का विवाह आयोजित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम और पुलिस बल मौके पर रवाना हुए। जांच में शिकायत सत्य पाई गई, जिसके बाद टीम ने…

Read More

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। नरेंद्र सलूजा की राजनीतिक यात्रा विशेष रही है। वे पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया सलाहकार के तौर पर भी कार्य कर चुके थे। बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थामा और पार्टी के प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल हुए। उनकी मृत्यु से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर…

Read More

बाल विवाह करने वालो को 02 वर्ष तक का कारावास एवं एक लाख का जुर्माना अलीराजपुर।  संयुक्‍त कलेक्‍टर एवं प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी प्रियांशी भंवर ने बताया कि कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के निर्देशन पर जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए दल का निर्माण किया गया। साथ ही ग्रामीणो को जागरूक करने के लिए तहसीलवार कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। निर्देशों के परिपालन में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण कार्यशाला का अयोजन ममता यूनीसेफ जिला समन्वयक द्वारा मुख्यालय के जनसुनाई कक्ष में किया गया। इस कार्यशाला में बताया गया कि “…

Read More

अलीराजपुर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की मध्य प्रदेश की नोडल एजेंसी लघु उद्योग निगम द्वारा आई टी आई कॉलेज ऑडिटोरियम जिला अलीराजपुर में लघु उद्योग भारती के सहयोग से उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के महाप्रबंधक एस एल सोलंकी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर उद्योगों की कार्यप्रणाली में सुधार एवं विस्तार के लिए RAMP नाम से कार्यशाला का आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष में किया गया। जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के सभी जिलों में LEAN मैनेजमेंट, ZED सर्टिफिकेशन…

Read More

हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे अलीराजपुर। कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में एलआईसी की सैटेलाइट शाखा, अलीराजपुर में पदस्थ शाखा प्रबंधक सुशील कुमार नथानिया (54) की दुखद मृत्यु हो गई। सुशील कुमार छुट्टियों में पत्नी जैनिफर का जन्मदिन मनाने परिवार सहित कश्मीर गए थे। हमला होते ही उन्होंने साहस दिखाते हुए पत्नी और बेटी को बचाया, लेकिन खुद आतंकियों के सामने खड़े हो गए। आतंकियों ने धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी। उनकी बेटी आकांक्षा के पैर में गोली लगी है। सुशील मूलतः जोबट के निवासी…

Read More

अलीराजपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उमराली पुलिस चौकी से लगभग एक किलोमीटर दूर ईको और क्रेटा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, ईको वाहन सवार लोग पानी पीने के लिए सड़क किनारे रुके थे। तभी सामने से आ रही क्रेटा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा, जबकि क्रेटा भी सड़क से नीचे उतर गई। इस हादसे में ईको वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए हैं।…

Read More

इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव 2025 का तीन दिवसीय भव्य आयोजन इंदौर स्थित जाल सभागृह में संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश, प्रदेशभर से वरिष्ठ पत्रकार, एआई मीडिया विशेषज्ञ ने सहभागिता कर विविध सत्रों में विचार साझा किए। इस मौके पर पत्रकारिता के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन थे, जबकि अध्यक्षता महाराज उत्तम स्वामी ने की। मंच पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा, राजीव खांडेकर, संदीप सिंह सिसोदिया, विप्र प्रमुख योगेंद्र महंत, भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी…

Read More

इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव 2025 का तीन दिवसीय भव्य आयोजन इंदौर के जाल सभागृह में संपन्न हुआ। इस आयोजन में प्रदेशभर से वरिष्ठ व युवा पत्रकारों ने भाग लिया और विविध सत्रों में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन थे, जबकि अध्यक्षता महाराज उत्तम स्वामी ने की। कार्यक्रम में विप्र प्रमुख योगेंद्र महंत, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा, राजीव खांडेकर, संदीप सिंह सिसोदिया, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस…

Read More

जहां मिशन D3 में बनाये गये नियमों का उलंघन हो रहा है, वहा ग्रामीणों की शिकायत पर पालन कराया जा रहा  अलीराजपुर। गत रात्री उमराली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी वेगलगांव में देर रात शादी समारोह में अधिक डीजे और साउंड को लेकर थाने पर शिकायत प्राप्त हुई। जिसको लेकर थाना प्रभारी शिवा तोमर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए डीजे जप्ती की कार्यवाही की गई। ज्ञात रहे की मध्यप्रदेश शासन और सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश है डीजे प्रतिबंधित किये गए है। वही अलीराजपुर जिले में मिशन D3 को लेकर समाजिक स्तर पर शादी ब्याह में एक DJ बजाने देने…

Read More

हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में ऐसे प्रयास और बड़े स्तर पर हों, ताकि हमारे बच्चे शिक्षा के बल पर समाज और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं – भूपेंद्र बामनिया धार। 1 अप्रेल से देशभर में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही मध्य प्रदेश के धार जिले के डही क्षेत्र स्थित अतरसुमा गांव में एक प्रेरणादायक और हृदयस्पर्शी आयोजन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और ग्रामीण बच्चों के सपनों को उड़ान देने के उद्देश्य से सुमन फाउंडेशन इंदौर, बामनिया परिवार और गांव के सम्मानित वरिष्ठजनों ने एकजुट होकर…

Read More

बड़ी खट्टाली, अलीराजपुर। ईदु-उल-फितर को भाईचारे और अमन का पैगाम लाने वाला त्यौहार माना जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए ईद का त्यौहार मुख्य त्यौहारों में से एक है। आपको बतादे की रमजान के पाक महीने के आखिरी दिन जब चांद का दीदार होता है। तो उसके अगले दिन ईद मनाई जाती है। इसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। वहीं ईद को रमजान महीने के अंत का प्रतीक भी माना जाता है। इस मौके पर मौलाना सनाउल्लाह ने यहां अपने संबोधन में कहा कि, हमारे मुल्क की संस्कृति गंगा जमुनी है। यहां मुहब्बत का…

Read More