अलीराजपुर। आगामी विश्व आदिवासी दिवस के जिला स्तरीय आयोजन को लेकर ग्राम फाटा वास्कल में एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। यह बैठक टंट्या मामा चौराहे पर संपन्न हुई, जिसमें 9 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 9 अगस्त की सुबह जननायक टंट्या मामा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा, जिसके पश्चात स्थानीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित होंगी। कार्यक्रम के तहत वाहन रैली नानपुर होते हुए अलीराजपुर जिला मुख्यालय पहुँचेगी। जिला कोर कमेटी प्रमुख एवं सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा ने जानकारी दी कि मुख्य जिला…
Author: Mp Regional News
विजय मालवी, विशाल चौहान। अलीराजपुर। जहाँ सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की बात करती है। वहीं ज़मीनी सच्चाई इससे उलट है। करोड़ों की लागत से बने आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़ी खट्टाली में रात में डॉक्टर मौजूद नहीं रहते। अस्पताल में तीन चिकित्सक पदस्थ है। फिर भी रात को इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों को सिर्फ एक स्टाफ नर्स के भरोसे छोड़ दिया जाता है। जो किसी भी आपात स्थिति में उचित इलाज या परामर्श देने की स्थिति में नहीं होती। ताजा मामला कल रात का है जब खट्टाली निवासी नदीम खत्री अपने भांजे को लेकर रात 9 बजे…
अलीराजपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर जिले को गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए दो नि:शुल्क शव वाहन प्रदान किए गए हैं। इस संवेदनशील योजना के तहत आमजन को अंतिम यात्रा में आर्थिक सहायता मिलेगी। आज इन शव वाहनों की चाबियां कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा वाहन चालकों को सौंपी गईं। इस अवसर पर मंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा, यह योजना राज्य सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाती है। इससे निर्धन वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी और अंतिम संस्कार की व्यवस्था में मदद मिलेगी। यह सेवा जिले में तत्काल प्रभाव से…
अलीराजपुर। कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने जिले में खाद की उपलब्धता व पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने हेतु सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे खाद विक्रेताओं और शासकीय सोसायटियों की सघन जांच करें। इसी क्रम में एसडीएम श्री तपीस पांडे द्वारा बोरखड़ सोसायटी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सोसायटी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि पात्रता अनुसार सभी किसानों को उचित मात्रा में खाद वितरण किया जाए और किसी भी प्रकार की शिकायत न मिले। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है, लेकिन किसी भी स्तर पर कालाबाजारी या…
झाबुआ। जिले में अवैध खनिज परिवहन की शिकायतों को नजरअंदाज करना अब अधिकारियों पर भारी पड़ने लगा है। बीते 28 जुलाई को कलेक्टर नेहा मीना के वाहन को एक तेज रफ्तार डंपर द्वारा टक्कर मारने की घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया है। संबंधित डंपर (एमपी 13 एच 1089), जो कथित रेत माफिया शांतिलाल बसेर का है, उसका परमिट और फिटनेस रद्द कर दिया गया है। वहीं चालक रामसिंह का ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है। खनिज अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी – घटना के बाद खनिज विभाग की लापरवाही भी सामने आई है। जिले में…
Jawahar Navodaya Vidyalaya JNV Admission: अलीराजपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, अलीराजपुर में कक्षा 11वीं (सत्र 2025-26) में रिक्त सीटों की पूर्ति के लिए अलीराजपुर जिले के योग्य विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वे छात्र जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं में ए ग्रेड (60% या उससे अधिक अंक) प्राप्त किए हैं, वे आवेदन के पात्र होंगे। आवेदन के लिए छात्र की जन्मतिथि 01 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच होना अनिवार्य है। विज्ञान स्ट्रीम के इच्छुक विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में कम से कम 60% अंक तथा गणित विषय लेने वालों को गणित में भी 60%…
Latest Petrol Pump News Indore – Petrol will not be available without helmet in Indore: New rule implemented from August 1, order issued इंदौर। सड़क सुरक्षा को लेकर इंदौर प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब 1 अगस्त 2025 से इंदौर शहर में कोई भी दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं ले सकेगा। इस संबंध में जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि पेट्रोल पंप संचालकों को यह नियम अनिवार्य रूप से लागू करना होगा। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के बाद लिया गया, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश…
अलीराजपुर। जिले के ग्राम बेगड़ी में इलाज के दौरान इंजेक्शन लगने से एक व्यक्ति की संदिग्ध मृत्यु के बाद जिले में कानून व्यवस्था को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163(1) के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बीमार व्यक्ति की मृत्यु बंगाली डॉक्टर के इलाज के दौरान हुई। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए संबंधित डॉक्टर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका उत्पन्न हो गई। कलेक्टर का सख्त आदेश, अवैध…
Jhabua Collector Neha Meena Car Accident : झाबुआ। सोमवार सुबह झाबुआ में जो हुआ, वह एक साधारण सड़क दुर्घटना नहीं.. यह उस बेलगाम माफिया तंत्र की चेतावनी थी जो अब प्रशासनिक अफसरों की जान तक पर बन आया है। जिला कलेक्टर नेहा मीना, जो सुबह 10:30 बजे सरकारी वाहन से कलेक्ट्रेट जा रही थी। अचानक एक तेज रफ्तार डंपर ने उनके वाहन में सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया और बिजली के खंभे से जा भिड़ा। गनीमत रही कि वाहन में सवार कलेक्टर, उनके ड्राइवर वीरेंद्र और गार्ड तोलसिंह बाल-बाल बच गए।…
Mp Anganwadi Bharti : मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया के बीच एक गंभीर मामला सामने आया है। अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने वीडियो जारी कर खुलासा किया है कि कुछ दलाल भर्ती के नाम पर भोली-भाली महिलाओं से पैसे ऐंठने का प्रयास कर रहे हैं। मंत्री ने इस धोखाधड़ी को लेकर जनता को सावधान किया है और किसी भी तरह की लेन-देन से दूर रहने की अपील की है। दलाल कर रहे हैं नौकरी दिलाने का झांसा – मंत्री चौहान ने बताया कि अलीराजपुर जिले में कई शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें कहा…
मध्यप्रदेश। रेल मंत्रालय ने जनजातीय बहुल इलाकों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद-अलीराजपुर-नंदुरबार तक 380 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के फाइनल सर्वेक्षण हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) की स्वीकृति प्रदान की है। नई रेल लाइन के मुख्य लाभ: दिल्ली से मुंबई तक बनेगा छोटा और वैकल्पिक रेल मार्ग आदिवासी बहुल बांसवाड़ा, अलीराजपुर, नंदुरबार जैसे इलाके जुड़ेंगे मुख्यधारा से छह शहरों को होगा सीधा लाभ, जिनमें नीमच, दाहोद, बांसवाड़ा, अलीराजपुर, शहादा और नंदुरबार प्रमुख हैं खनिज संपन्न क्षेत्रों से माल परिवहन की संभावनाएं मजबूत होंगी रेल मंत्री…
अलीराजपुर। शिक्षा जैसे गंभीर संस्थान के द्वार पर शराब की खुलेआम बिक्री। जिले के आमखुट ग्राम पंचायत स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य द्वार पर संचालित एक किराना दुकान पर बियर की सार्वजनिक बिक्री होती देख क्षेत्र के एसडीएम तपीश पांडे ने मौके पर पहुंचकर सख्त नाराजगी जताई और तत्काल बियर जब्त कर कार्रवाई की। अलीराजपुर जैसे आदिवासी बहुल और शैक्षिक रूप से पिछड़े जिले में यह मामला प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ था। गौरतलब है कि यह किराना दुकान विद्यालय परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर संचालित हो रही थी, जहां विद्यार्थियों की आवाजाही…
