भोपाल। प्रदेश के सभी जिलों में निवास कर रहे विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति बैगा, भारिया और सहरिया के सदस्यों को उनकी पात्रता अनुसार विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लिए संचालित योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस आशय के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने हाल ही कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के चिन्हित 15 जिलों के अलावा अन्य जिलों में रह रहे बैगा, भारिया और सहरिया परिवारों को विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए संचालित योजनाओं का लाभ देने का परीक्षण करने और उन्हें लाभ दिलवाने के निर्देश दिए…
Author: Mp Regional News
आलीराजपुर। जिले में लोकायुक्त इंदौर की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रामा अवास्या को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, आजादनगर बरझर के सामलाकुड़ क्षेत्र में महिला समूह से अधिकारी ने ₹50,000 की रिश्वत की मांग की थी। महिला ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की, जिसके बाद इंदौर से टीम आलीराजपुर पहुंची और जाल बिछाया। बताया जा रहा है कि आरोपी खाद्य अधिकारी ने महिला को वेयरहाउस पर पैसे लेकर बुलाया था। जैसे ही महिला रिश्वत की राशि लेकर वहां पहुँची, लोकायुक्त की टीम ने मौके पर…
आलीराजपुर। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत पीएससी खट्टाली में अस्पताल प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सरपंच चैनसिंह डावर, पंचायत प्रतिनिधि मदन लड्ढा, रमेश मेहता, डॉ. के. सी. गेहलोत, डॉ. शिवानी चौहान, मनीषा गाडरिया सहित अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रमाण पत्रों का वितरण सरपंच चैनसिंह डावर, रमेश मेहता एवं मदन लड्ढा द्वारा किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए रमेश मेहता ने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया और जानकारी दी कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। डॉ. के.…
आलीराजपुर। जिले के छकतला क्षेत्र में गुरुवार को झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई। रोशिया निवासी सुरतान बामनिया हल्का बुखार होने पर इलाज के लिए छकतला पहुँचा और कव्हाट रोड पर महेश पाटीदार द्वारा संचालित क्लिनिक पर उपचार लिया। बताया गया कि इंजेक्शन बॉटल लगने के थोड़ी देर बाद ही सुरतान की मौके पर मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया और आरोपी बिना डिग्री व पंजीकरण के क्लिनिक चला रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार सुबह शव का पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद परिजन व…
अलीराजपुर। मध्यप्रदेश की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को लेकर एक बेहद शर्मनाक और आक्रोशित करने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश सरकार द्वारा अलीराजपुर-झाबुआ के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी सहित अन्य क्षेत्रों में मंदिर दर्शन के लिए भेजा गया था। लेकिन यात्रियों को पहचान पत्र के नाम पर ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा जिसने न केवल उन्हें अपमानित किया बल्कि देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई। यात्रा के दौरान यात्रियों को रोका गया और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों ने यह तक कह डाला कि… प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का फोटो यहां नहीं…
अलीराजपुर। चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में इस बार भी ऐतिहासिक डोल ग्यारस महोत्सव भव्य रूप से आयोजित होगा। 3 सितंबर बुधवार को होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। ग्राम की पहचान बन चुका यह पर्व सुबह 6 बजे मंगला आरती के साथ प्रारंभ होगा, जिसके बाद प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह 9 बजे श्रृंगार आरती के पश्चात क्षेत्र से आने वाली पदयात्राओं का ग्राम में प्रवेश शुरू होगा और श्रद्धालुओं का सैलाब गाँव की गलियों में उमड़ पड़ेगा। इसके बाद सुबह 11:30 बजे ध्वजारोहण होगा, जो 11 बंदूकों की सलामी के साथ सम्पन्न होता…
अलीराजपुर। ग्राम बड़ी खट्टाली में बन रहे 26 लाख 72 हजार की लागत वाले अंबेडकर सामुदायिक भवन का निर्माण अब सवालों के घेरे में है। हमारे प्रतिनिधि द्वारा उजागर किए गए अंबेडकर भवन घटिया निर्माण की खबर सामने आने के बाद विभागीय अफसरों ने आनन-फानन में जांच तो की, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भवन निर्माण में अमानक सीमेंट का उपयोग हो रहा है, जिसके चलते निर्माणाधीन टैंक दो बार धँस गए। निर्माण स्थल के पास स्कूल होने से बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में है।…
अलीराजपुर। ग्राम बड़ी खट्टाली में 26.72 लाख की लागत से डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग की कार्य एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाहियाँ और गुणवत्ताहीन कार्य उजागर हो रहे हैं। भवन परिसर में बने सेप्टिक टैंक की दीवार पहली बार धँसने लगी तो उसे केवल सीमेंट से लीपापोती कर दिया गया। लेकिन कुछ ही दिनों बाद पूरी दीवार टूटकर टंकी धँस गई। मौके पर न तो सुरक्षा घेराबंदी की गई है और न ही सूचना बोर्ड लगाया गया है, जो कि शासन के नियमों के…
अलीराजपुर। जिले के छोटे से गाँव कोडल, आम्बुआ की रहने वाली आईना भिड़े, किसान जगन भिड़े की बेटी, जन्म से ही बहरापन की समस्या से जूझ रही थी। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने के कारण उसके माता-पिता इलाज करवाने में असमर्थ थे। पिता जगन भिड़े बताते हैं कि आईना बचपन से ही अन्य बच्चों की तरह खेलकूद नहीं कर पाती थी। वह अक्सर चुपचाप दूसरों को देखती रहती, जिससे पूरा परिवार चिंतित रहता। इसी बीच प्रशासन की ओर से गाँव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जानकारी मिलने पर आईना के माता-पिता ने उसे वहाँ ले जाने का निर्णय…
अलीराजपुर। मध्यप्रदेश शासन की मॉं तुझे प्रणाम योजना राष्ट्रवाद की भावना से ओत-प्रोत एक विशेष पहल है। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र की सीमाओं के प्रति आदर और सम्मान का भाव विकसित करना है। साथ ही उन्हें सीमा पर तैनात सैनिकों की गतिविधियों एवं उनकी दिनचर्या से अवगत कराना भी इसका मुख्य लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त चयनित युवाओं को प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक स्थलों की अनुभव यात्रा भी कराई जाएगी। मॉं तुझे प्रणाम योजना के तहत वर्ष 2025-26 में प्रत्येक विकासखंड से 10 युवा (05 युवक एवं 05 युवतियाँ) चयनित किए जाएंगे। इसमें 01 एनसीसी, 01…
इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब धार्मिक पर्वों के दौरान भी स्वच्छ और श्रद्धामयी वातावरण बनाए रखने की ओर कदम बढ़ा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आदेश जारी करते हुए कहा कि भाद्रपद मास में पड़ने वाले प्रमुख त्योहारों – गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी और जैन समाज के पर्युषण पर्व के दौरान मांस की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। महापौर ने स्पष्ट किया कि यदि इस अवधि में कहीं भी मांस की बिक्री या खुलेआम कारोबार होता पाया गया, तो संबंधित दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम अधिकारियों को आदेश दिया गया है…
अलीराजपुर। जयकारों के साथ जिले के बड़ी खट्टाली से 20 श्रद्धालुओं का एक पैदल जत्था भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं में आस्था का गजब उत्साह देखने को मिला। चारभुजा नाथ के जयकारों के बीच यह जत्था पदयात्रा के लिए निकला। यह जत्था लगभग 450 किमी की पदयात्रा करेगा। जिसे 16 से 17 दिनों में पूरा किया जाएगा। यात्रा मार्ग में यह जत्था भाभरा, दाहोद (गुजरात), बांसवाड़ा (राजस्थान) और उदयपुर (राजस्थान) से गुजरते हुए गढ़बोर (राजस्थान) स्थित प्रसिद्ध चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचेगा। मार्ग में श्रद्धालु त्रिपुरा सुंदरी (बांसवाड़ा), एकलिंगजी (उदयपुर) और श्रीनाथजी (नाथद्वारा) के दर्शन करने…
